जरूरत से ज्यादा पानी पीना हो सकता है खतरनाक
पानी (Water) से होने वाले फायदों के बारे में हमें शुरुआत से ही बताया जाता रहा है. पानी न सिर्फ हमारी बॉडी को हाइड्रेट रखता है, बल्कि इसमें मौजूद गुणकारी तत्व भी सेहत को फायदा पहुंचाते हैं. लेकिन एक वायरल वीडियो के…
पानी (Water) से होने वाले फायदों के बारे में हमें शुरुआत से ही बताया जाता रहा है. पानी न सिर्फ हमारी बॉडी को हाइड्रेट रखता है, बल्कि इसमें मौजूद गुणकारी तत्व भी सेहत को फायदा पहुंचाते हैं. लेकिन एक वायरल वीडियो के मुताबिक, पानी की अतिरिक्त मात्रा भी शरीर के लिए खतरनाक साबित हो सकती है.
इन दिनों कई हेल्थ एक्सपर्ट लोगों को तीन लीटर या उससे ज्यादा पानी पीने की सलाह दे रहे हैं. लेकिन एक वायरल वीडियो में ऐसा दावा किया गया है कि पानी के कारण शरीर का ओवर हाइड्रेशन सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है. यह दावा न्यूट्रिशनिस्ट रेनू रखेजा ने consciouslivingtips नाम के अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो में किया है.
इस वीडियो को अब तक करीब 33 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं. रखेजा ने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा, 'ओवरहाइड्रेशन के कारण शरीर में इलेक्ट्रोलाइट लेवल गिर सकता है. इसका स्तर घटने से सिरदर्द और मांसपेशियों में कमजोरी की शिकायत हो सकती है.'
इलेक्ट्रोलाइट में पोटाशियम, सोडियम और मैग्नीशियम होता है. यानी इलेक्ट्रोलाइट का लेवल घटने से इन तमाम पोषक तत्वों की भी कमी होती है. ये सभी चीजें हमारी किडनी और हार्ट (हृदय) के सही फंक्शन के लिए बहुत जरूरी होती हैं. इलेक्ट्रोलाइट का लेवल घटने से किडनी और हार्ट पर इसका बुरा असर पड़ सकता है.
एक्सपर्ट के मुताबिक, 'रोजाना अत्यधिक पानी पीने से आपकी कोशिकाएं ओवर सैचुरेटेड हो जाती हैं, क्योंकि वो पानी के मिनरल रेशियो को फिर से बैलेंस करने का प्रयास करती हैं.' रखेजा ने इस वीडियो में ओवर हाइड्रेशन के और भी कई नुकसान बताए हैं. ओवर हाइड्रेशन ब्रेन फॉग, वेट गेन (वजन बढ़ना) और सिरदर्द की समस्या बढ़ा सकता है.
रखेजा ने पानी पीने को लेकर भी कुछ टिप्स भी अपने फॉलोअर्स के साथ साझा किए हैं. उनका सुझाव है कि इंसान को सिर्फ उसी वक्त पानी पीना चाहिए जब उसे प्यास लगती है. बाकी समय आप तरबूज, पालक या कुछ हरी सब्जियों की मदद से भी अपने शरीर को हाइड्रेट रख सकते हैं. जरूरत के हिसाब से नारियल पानी, चाय, कॉफी, जूस से भी बॉडी को हाइड्रेट किया जा सकता है.
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
