फौलादी शरीर पाने के लिए इनका करें सेवन
आजकल देखा जाता हैं कि युवावर्ग अपनी सेहत और शरीर को लेकर बहुत जागरूक हो गया हैं। कई युवा हैं जो फौलादी शरीर (muscle body) की चाहत में जिम में कई घंटों पसीना बहाते हैं और शरीर में प्रोटीन की भरपाई करने के लिए चिकन-अंडे…
आजकल देखा जाता हैं कि युवावर्ग अपनी सेहत और शरीर को लेकर बहुत जागरूक हो गया हैं। कई युवा हैं जो फौलादी शरीर (muscle body) की चाहत में जिम में कई घंटों पसीना बहाते हैं और शरीर में प्रोटीन की भरपाई करने के लिए चिकन-अंडे का सेवन करते हैं।
लेकिन वहीँ कई लोग नॉनवेज नहीं खाते हैं और शाकाहारी आहार से प्रोटीन के विकल्प ढूंढते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ ऐसे फलों की जानकारी लेकर आए हैं जो सस्ते होने के साथ ही प्रोटीन के महत्वपूर्ण स्त्रोत भी हैं।
फल आमतौर पर प्रोटीन की सूची में नहीं आते हैं, फिर भी कुछ फलों में प्रोटीन पाया जाता है। तो आइये जानते हैं इनके बारे में...
सूखा आलूबुखारा
1/4 कप सूखे आलूबुखारा में 0.95 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है। इसमें फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है। इसे खाते समय सावधारी बरतें वरना इसकी ज्यादा मात्रा से आपका पेट खराब हो सकता है।
खुबानी
खुबानी में खूब सारा पोटेशियम और विटामिन A पाया जाता है। खुबानी विटामिन C का एक अच्छा स्रोत है। खुबानी को चिकन रेसेपी के साथ खाने से अच्छी मात्रा में प्रोटीन मिल सकता है।
सूखे चेरी
1/4 कप सूखी चेरी में 1 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है। 2018 में हुई एक समीक्षा में पाया गया कि चेरी सूजन और गठिया को कम करने में काफी मददगार है। इसके अलावा चेरी के सेवन से अच्छी नींद भी आती है। चेरी का जूस मांसपेशियों के दर्द में भी राहत देता है।
कटहल
आधे कप कटहल में 1.42 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है। कटहल में विटामिन B6 अच्छी मात्रा में पाया जाता है, जो अच्छे मेटाबॉलिज्म के लिए जरूरी होता है। कटहल दिखने में मीट जैसा होता है लेकिन इसमें मीट जितना प्रोटीन नहीं पाया जाता है।
अमरूद
1/2 कप अमरूद में 2.11 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है। अमरूद में खूब सारा फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है। ज्यादा प्रोटीन के लिए आप प्रोटीन पाउडर, योगर्ट या चीज़ के साथ अमरूद का स्मूदी बनाकर भी ले सकते हैं।
एवोकाडो
एवोकाडो को सुपर फूड भी कहा जाता है। एक कप कटे एवोकाडो में 3 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है। एवोकाडो की इतनी ही मात्रा में 10 ग्राम फाइबर भी पाया जाता है।
कीवी
एक कप कटे हुए कीवी में 2.05 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है। फ्रूट सलाद में कीवी खाने से भी प्रोटीन मिल जाता है लेकिन वो उतना ही नहीं होता है जितना आधे कटे कीवी या फिर एक चम्मच पल्प में पाया जाता है।
सुनहरी किशमिश
आधी कप सुनहरी किशमिश में 1.35 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है। इसमें आयरन, फाइबर और पोटेशियम की अच्छी मात्रा पाई जाती है। ये जंक फूड क्रेविंग को रोकने में मददगार है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
