इस तेल के जादुई फायदे जानकर हो जाएंगे दंग
मछली तेल (Fish Oil) का सेवन या उपयोग शरीर को हष्ट पुष्ट और बलिष्ठ बनाता है। इसके अलावा यह यह कैंसर, हृदय रोग या आर्थराइटिस जैसे घातक रोगों से भी रक्षा करता है। मछली का तेल हमारे स्वास्थ के लिए बहुत ही लाभकारी साबित होता…
मछली तेल (Fish Oil) का सेवन या उपयोग शरीर को हष्ट पुष्ट और बलिष्ठ बनाता है। इसके अलावा यह यह कैंसर, हृदय रोग या आर्थराइटिस जैसे घातक रोगों से भी रक्षा करता है। मछली का तेल हमारे स्वास्थ के लिए बहुत ही लाभकारी साबित होता है, हर दिन मछली खाने से हमारा दिल और हमारा ब्लड प्रेशर सही रहता है साथ ही अर्थराइटिस जैसी समस्या से भी ये हमे बचाता है। वे लोग जो वेजिटेरियन हैं और मछली नहीं खा सकते, उनके लिये फिश ऑयल की गोलियां एक वर्दान के समान हैं। आइये जानते हैं मछली के तेल के फायदों के बारे में।
# मछली के तेल का कैप्सूल जो मछली से ही बना होता है उसमें ओमेगा-3,फैटी एसिड, विटामिन और खिनजों की भरपूर मात्रा होती है साथ ही ये समृद्ध तेल के अर्क से बना है, ये त्वचा और बालों के लिए काफी लाभदायक साबित होता है।
# रिसर्च के अनुसार मछली के तेल में ओमेगा-३ पाया जाता है। इस कारण से यह व्यक्ति में अवसाद, उदासी, चिंता, व्याकुलता, मानसिक थकान, तनाव, आदि मानसिक रोगों को दूर करता है और व्यक्ति में सक्रियता का संचार करता है।
# मछली तेल में उपलब्ध ओमेगा-3 फैटी एसिड नामक तत्व शरीर की हृदय रोगों से रक्षा करता है। यह रक्त में मौजूद हानिकारक कोलेस्ट्रॉल एल डी एल को कम करता है और लाभकारी कोलेस्ट्रॉल एच डी एल को बढ़ा देता है। इस प्रकार मछली के तेल के नियमित उपयोग से हृदयाघात की संभावना कम हो जाती है।
# त्वचा से झुर्रियां और रूखेपन को दूर करने के लिए मछली का तेल बहुत ही फायदेमंद होता है। इसका सेवन करने से सौन्दर्य और आकर्षण दोनोँ ही बढ़ते हैं। इसमें डीएचए और इपिए एसिड होते है, जो हमारे लिए बहुत ही आवश्क होते हैं।
# अगर आप सोरायसिस या एक्जिमा से पीड़ित हैं तो आप भी मछली के तेल का इस्तेमाल जरुर से करें ऐसा करने से आपकी त्वचा में हो रही परेशानियां दूर हो जाएंगी जैसे चेहरे पर लाल धब्बे पड़ना और रेशेज हो जाना आदि इसलिए आप मछली के तेल का प्रयोग जरुर करें।
# शरीर में सूजन भले ही थायरायड की वजह से हो या फिर सिरोसिस की वजह से, मछली का तेल उसको कम करने में पूरा सहायक है। रोज दिन में 3 ग्राम मछली का तेल लेने से सूजन कम हो जाती है। # गर्भावस्था में मछली तेल के सेवन से गर्भस्थ शिशु का शारीरिक और मानसिक विकास उत्तम होता है। इसके अलावा इस तेल के सेवन से गर्भस्थ शिशु कई घातक बीमारियों से भी बचा रहता है।
# जब आप फिश ऑयल के साथ-साथ रोजाना व्यायाम करते हो और अपने आहार में बदलाव लाते हो तब आपका वजन कम हो जाता है। फिश ऑयल का सेवन करने से शरीर में जमी हुई चर्बी गलने लगती है। जिसके कारण आपका वजन कम होने लगता है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
