24 घण्टे ऑनलाइन

ब्रा स्ट्रैप्स के दाग से ऐसे पाएं छुटकारा

कई बार हम खूबसूरती को निखारते वक्त अपनी शरीर के कुछ हिस्सों को भूल ही जाते हैं। ये वे हिस्से होते हैं जो आमतौर पर कपड़ों से ढके रहते हैं, लेकिन कुछ ड्रेसस में ये उभरकर सामने आते हैं। ऐसे ही हिस्सों में आते हैं ब्रा के…

24GhanteOnline
January 26, 2026
2 min read

कई बार हम खूबसूरती को निखारते वक्त अपनी शरीर के कुछ हिस्सों को भूल ही जाते हैं। ये वे हिस्से होते हैं जो आमतौर पर कपड़ों से ढके रहते हैं, लेकिन कुछ ड्रेसस में ये उभरकर सामने आते हैं। ऐसे ही हिस्सों में आते हैं ब्रा के स्ट्रैप (Bra Strap) के निशान। आमतौर पर हम जो कपड़े पहनते हैं उनसे ये हिस्से हमेशा छुपे रहते हैं। लेकिन जब हम अपनी पसंदीदा ड्रेस पहनते हैं तब ये उभरकर सामने आ जाते हैं और खूबसूरती में दाग सा लगा देते हैं।

कई बार उन लड़कियों की बॉडी पर भी ब्रा स्ट्रेप (Bra Strap) के निशान पड़ जाते हैं। ऐसे में पसंदीदा ऑफ-शोल्डर ड्रेस पहनना मुश्किल हो जाता है। अगर वक्त के साथ इन निशानों पर ध्यानों नहीं देते हैं तो तो ये बहुत ज्यादा भद्दे लगने लगते हैं। आइए जानते हैं कि कैसे ब्रा की स्टेप के निशान को हम मिटा सकते हैं।

ब्रा स्ट्रैप (Bra Strap) से पड़ने वाले निशानों को हटाने के उपाय



दूध का करें उपयोग


दूध त्वचा के लिए काफी फायदेमंद होता है। ऐसे में आप त्वचा में पड़ने वाले ब्रा के निशानों से छुटकारा भी दूध से पा सकती हैं।

उपयोग का तरीका

- इसके लिए सबसे पहले आपको 1/2 कप दूध में करीब 1 चम्मच गुलाब जल मिलाना होगा।
- इन दोनों को अच्छी तरह से मिक्स करके इसको आप त्वचा के प्रभावित हिस्सों पर धीरे-धीरे मसाज करें।
- करीब 5 मिनट तक मसाज करने के बाद इस हिस्से को छोड़ दें और फिर करीब 15 मिनट बाद धो लें।
- दूध त्वचा के लिए एक अच्छे एक्सफोलिएटर की तरह काम करता है और गुलाब जल टैनिंग दूर करने में मदद करता है।

दही और हल्दी का पैक


ब्रा के स्ट्रेप (Bra Strap) के निशान से छुटकारा पाने के लिए आप हल्दी और दही का इस्तेमाल भी कर सकती हैं। दही त्वचा को पोषण प्रदान करता है तो वहीं, हल्दी में एंटीसेप्टिक गुण से भरा होता है। जो त्वचा में पड़े निशान को हल्का करने में आपकी मदद करती है।

उपयोग का तरीका

- इसके लिए आप एक बड़े चम्मच दही में एक चुटकी हल्दी मिलाकर पेस्ट तैयार कर ले।
-इस पेस्ट को प्रभावित हिस्से पर अच्छी तरह से लगाएं।
- 5 मिनट तक इससे मसाज करने के बाद 10 मिनट के लिए ये पैक लगाए रखें। फिर साफ पानी से धों।
- इस प्रक्रिया को आप 15 से 20 दिन तक ट्राई कर सकती हैं।


 

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…