कलाई के दर्द से इस तरह पाएं छुटकारा
आजकल के समय में अक्सर लोग अधिकतर समय तक कंप्यूटर या लैपटॉप पर काम करते हैं जिसके कारण उनकी अंगुलियों में अक्सर दबाब पड़ता है और हमें कलाई के दर्द का सामना करना पड़ता है। कलाई में दर्द (Wrist Pain) एक आम बात है लेकिन जब भी…
आजकल के समय में अक्सर लोग अधिकतर समय तक कंप्यूटर या लैपटॉप पर काम करते हैं जिसके कारण उनकी अंगुलियों में अक्सर दबाब पड़ता है और हमें कलाई के दर्द का सामना करना पड़ता है। कलाई में दर्द (Wrist Pain) एक आम बात है लेकिन जब भी कलाई में दर्द होता है तो न तो हम कोइ काम कर सकते हैं और न ही किसी प्रकार का वजन उठा सकते हैं।कलाइयों में होने वाले दर्द से कई बार पूरी बाजू काम करना बंद कर देती है। अगर दर्द ज्यादा हो तो डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए। कुछ घरेलु उपायों को अपनाकर आप कलाइयों के दर्द (Wrist Pain) को कम कर सकते है। आइये जानते हैं उन उपायों के बारे में।
* कलाई में दर्द (Wrist Pain) होने पर इसे आराम देना चाहिए जितना हो सकें इसे उपर उठा कर रखना चाहिए।
* अगर कलाइयों में दर्द हो रहा हो तो किसी अच्छे तेल से मालिश करने से दर्द से राहत पाई जा सकती है। पुदीने के तेल में ओलिव आयल मिलाकर इस तेल से मालिश करने से दर्द से छुटकारा पाया जा सकता है।
* अपनी पीठ को तरफ अपने हाथों को नमस्कार मुंद्रा में रखें, उंगलियों को ऊपर न करके नीचें की तरफ रखें, जब तक आपको आराम मस्सुस हो तब तक इसी मुंद्रा में रहें।
* कलाइयों में दर्द होने पर आलू को उबालकर उसको अच्छी तरह मैश करके कलाई पर बांधने से दर्द से राहत पाई जा सकती है।
* गर्म पानी से स्नान या शावर के बाद व्यायाम करें ताकि आपकी कलाई जकडन मुक्त हो।
* बर्फ के टुकड़े से सेंक करने से कलाइयों के दर्द और सूजन से छुटकारा पाया जा सकता है।
* कलाई को उसके विपरीत अंगूठे और तर्जनी से गोलाकार करके पकड़े और 3-5 सेंकड तक उसे जोर से दबाएं।
* सबसे पहले अपनी हथेली को सीधा करके फैलाएं और फिर कलाई को गोल गोल करके घुमाएं।
* कलाइयों के दर्द से राहत पाने के लिए सोने के वक्त हमेशा कलाइयों को थोड़ी ऊंचाई पर रख कर सोना चाहिए। अपनी बाजुओं को तकिए पर रखकर हल्का खींचे और दर्द की स्थिति में हाथों का अधिक इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
