24 घण्टे ऑनलाइन

ग्रेटा थनबर्ग के जहाज को इजरायल ने कब्जे में लिया, कई इंटरनेशनल एक्टिविस्ट थे सवार

इजराइल ने स्वीडिश पर्यावरण कार्यकर्ता और नोबेल पीस प्राइज विजेता ग्रेटा थनबर्ग (Greta Thunberg) और उनके जहाज को रोक दिया है। सोमवार सुबह इजराइल की स्पीडबोट ने ग्रेटा थनबर्ग के जहाज को घेर लिया। इसके बाद सैनिकों ने जहाज…

24GhanteOnline
June 9, 2025
2 min read

इजराइल ने स्वीडिश पर्यावरण कार्यकर्ता और नोबेल पीस प्राइज विजेता ग्रेटा थनबर्ग (Greta Thunberg) और उनके जहाज को रोक दिया है। सोमवार सुबह इजराइल की स्पीडबोट ने ग्रेटा थनबर्ग के जहाज को घेर लिया। इसके बाद सैनिकों ने जहाज को अपने कंट्रोल में लिया। इजराइल ने पहले ही कहा इस कार्रवाई के बारे में कहा था।

इजराइली सैनिकों के जहाज पर पहुंचने के बाद ग्रेटा और उनके साथ मौजूद सभी कार्यकर्ताओं ने इमरजेंसी से निपटने के लिए लाइफ जैकेट पहन लिए थे। इजराइल ने जिस जहाज को कब्जे में लिया है वह गाजा के लोगों के लिए राहत सामग्री लेकर जा रहा था। इसमें कुल 12 लोग सवार थे।

ग्रेटा थनबर्ग (Greta Thunberg) ने इजराइली कार्रवाई से पहले वीडियो जारी कर मदद मांगी है। उन्होंने कहा कि इजराइली सेना ने उन्हें किडनैप कर लिया है और सभी को उनकी रिहाई के लिए विदेश मंत्रालय पर दबाव बनाना चाहिए। इजराइली सेना की तरफ से उन्हें हिरासत में लिए जाने के बाद सैंडविच और पानी दिया गया।

ग्रेटा के साथ उनकी टीम भी मौजूद


ग्रेटा का जहाज 1 तारीख को इटली के सिसली द्वीप से गाजा के लिए रवाना हुआ था। उनके साथ इस जहाज पर 12 अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद हैं। गाजा के लिए रवाना होने से पहले ग्रेटा ने कहा था कि अगर इंसानियत में उम्मीद बची है, तो हमें फिलिस्तीन के लिए आवाज उठानी होगी। ग्रेटा और उनकी टीम गाजा के लिए दवा, अनाज, बच्चों के लिए दूध, डाइपर और वाटर प्यूरीफायर ले जा रही थीं। हालांकि इजराइली सैनिकों ने उन्हें पहले ही रोक दिया।

इजराइल ने पहले ही किया था मना


ग्रेटा को एक दिन पहले ही इजराइल ने उन्हें गाजा न जाने की सलाह दी थी। इजराइल ने साफ कहा था कि वे इजराइली सेना ग्रेटा और उनके साथियों को गाजा की सीमा में घुसने नहीं देगी। अगर उन्होंने बात नहीं मानी तो हिरासत में भी लिया जा सकता है। इजराइल की इस धमकी के बाद ग्रेटा ने कई मानवाधिकार संगठनों से भी मदद मांगी थी। हालांकि मदद से पहले ही इजराइल ने उन्हें गाजा जाने से रोक दिया और उनकी वोट को अपने कंट्रोल में ले लिया है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

भूटान में ग्लेशियर झील फटी, पश्चिम बंगाल और असम में बाढ़ का खतरा

भूटान के गासा जिले में गुरुवार रात शिंताफू झील से ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड (GLOF) के बाद बाढ़ में भारी नुकसान हुआ है। पानी के तेज बहाव में गासा का मशहूर गर्म पानी का कुंड ‘गासा त्शाचु’ पूरी तरह बह गया। वहीं,…

दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर, 10 की मौत

स्पेन में बुधवार को दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर हो गई। यह हादसा राजधानी मैड्रिड को दक्षिणी क्षेत्र अंडालूसिया से जोड़ने वाली रेल लाइन पर हुआ। क्षेत्रीय सरकार के एक सूत्र के मुताबिक, दुर्घटना में कम से कम 10 लोगों…

कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी को सलाम, UAE ने ‘ऑर्डर ऑफ जायद II’ से नवाजा

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार और फ्लाईदुबई विमान के अन्य क्रू सदस्यों को उनकी बहादुरी के लिए सम्मानित किया है। 30 सितंबर को विमान में हुई एक गंभीर घटना के दौरान यात्रियों की सुरक्षा के लिए…

फिलीपींस में दो ट्रेनर विमान क्रैश, चार पायलटों की मौत

मनीला: फिलीपींस एयर फोर्स के लिए 23 अक्टूबर का दिन दुखद रहा। बातांगास प्रांत के लिपा सिटी स्थित फर्नांडो एयर बेस पर ट्रेनिंग फ्लाइट के दौरान दो SF-260 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गए। इस हादसे में चार पायलटों की मौत हो गई।…