बांग्लादेश में बारिश का कहर, रंगामती में पानी में डूबा मशहूर हैंगिंग ब्रिज
ढाका (बांग्लादेश)। देश में लेक सिटी के नाम से मशहूर और प्रमुख पर्यटक स्थल रंगामती में कपताई झील पर बना हैंगिंग ब्रिज (Hanging Bridge) डूब गया है। कई दिनों की भारी बारिश और पहाड़ियों से आए पानी की वजह से कपताई झील का…

ढाका (बांग्लादेश)। देश में लेक सिटी के नाम से मशहूर और प्रमुख पर्यटक स्थल रंगामती में कपताई झील पर बना हैंगिंग ब्रिज (Hanging Bridge) डूब गया है। कई दिनों की भारी बारिश और पहाड़ियों से आए पानी की वजह से कपताई झील का जलस्तर तेजी से बढ़ा है। बांग्लादेश पर्यटन निगम ने सुरक्षा कारणों से पुल के आसपास जाने पर रोक लगा दी है। प्रवेश द्वार पर लाल झंडा लगाते हुए बांस की बैरिकेडिंग की गई है। रंगामती देश के दक्षिण-पूर्वी हिस्से में चटगांव डिवीजन में आता है।
ढाका ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार, पुल के बंद हो जाने से जानकारी के अभाव में पहुंच रहे पर्यटकों का निराशा का सामना करना पड़ रहा है। इससे स्थानीय पर्यटन उद्योग को भी झटका लगा है। यह झील बांग्लादेश की सबसे बड़ी कृत्रिम (मानव निर्मित) झील है। यह कर्णफुली नदी पर बने कपताई बांध के कारण अस्तित्व में आई। 335 फीट लंबे खूबसूरत पुल को रंगामती पर्यटन का प्रमुख प्रतीक माना जाता है। यह पुल झील के बीच में स्थित दो पहाड़ियों को आपस में जोड़ता है।
पुल बंद हो जाने से स्थानीय बोट टर्मिनल पर इंजन वाली 100 से ज्यादा नावें बेकार खड़ी हैं। पारंपरिक कपड़े, टेक्सटाइल और हस्तशिल्प बेचने वाली दुकानें भी ग्राहकों के बिना सूनी हैं। कुछ व्यापारियों का कहना है कि बिक्री लगभग शून्य हो गई है। स्थानीय बोट ओनर्स एसोसिएशन के लीज होल्डर मोहम्मद फखरुल इस्लाम ने कहा कि यह समय उनकी आजीविका के लिए बहुत अहम है।
उन्होंने कहा, "इस सीजन में आने वाले पर्यटकों की वजह से हमारे परिवारों का साल भर का खर्च चलता है। लेकिन पुल के डूबने के बाद से हमारी कमाई पूरी तरह बंद हो गई है। अगर हालात ऐसे ही रहे, तो हमें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा।" होटल मालिक मोहम्मद सुमन मिया ने कहा कि हैंगिंग ब्रिज रंगामती आने वाले पर्यटकों के लिए मुख्य आकर्षणों में से एक है। उन्होंने कहा, "बहुत से पर्यटक पुल देखने के लिए ही रंगामती आते हैं। इसके डूबने के बाद से हर दिन होटल बुकिंग रग हो रही हैं। पर्यटकों की संख्या में कमी से होटलों, मोटलों और रेस्तरां को नुकसान हो रहा है।"
रंगामती टूरिज्म कॉर्पोरेशन के मैनेजर आलोक बिकास चकमा ने बताया कि भारी बारिश और पहाड़ियों से बहकर आए पानी की वजह से कपताई झील का जलस्तर बढ़ गया, जिससे पुल पानी में डूब गया। उन्होंने कहा, " पर्यटकों की सुरक्षा के लिए हमने लाल झंडे लगा दिए हैं और बांस के बैरियर लगाकर रास्ता बंद कर दिया है।" रंगामती जिला परिषद के चेयरमैन दीपन तालुकदार दीपू ने बताया कि एक नए पुल के निर्माण के लिए पहले ही सर्वे किया जा चुका है। उन्होंने कहा, "हमें उम्मीद है कि ज्यादा ऊंचाई पर एक नए, आधुनिक पुल का निर्माण जल्द ही शुरू हो जाएगा ।"
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
भूटान में ग्लेशियर झील फटी, पश्चिम बंगाल और असम में बाढ़ का खतरा
भूटान के गासा जिले में गुरुवार रात शिंताफू झील से ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड (GLOF) के बाद बाढ़ में भारी नुकसान हुआ है। पानी के तेज बहाव में गासा का मशहूर गर्म पानी का कुंड ‘गासा त्शाचु’ पूरी तरह बह गया। वहीं,…
दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर, 10 की मौत
स्पेन में बुधवार को दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर हो गई। यह हादसा राजधानी मैड्रिड को दक्षिणी क्षेत्र अंडालूसिया से जोड़ने वाली रेल लाइन पर हुआ। क्षेत्रीय सरकार के एक सूत्र के मुताबिक, दुर्घटना में कम से कम 10 लोगों…
कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी को सलाम, UAE ने ‘ऑर्डर ऑफ जायद II’ से नवाजा
संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार और फ्लाईदुबई विमान के अन्य क्रू सदस्यों को उनकी बहादुरी के लिए सम्मानित किया है। 30 सितंबर को विमान में हुई एक गंभीर घटना के दौरान यात्रियों की सुरक्षा के लिए…
फिलीपींस में दो ट्रेनर विमान क्रैश, चार पायलटों की मौत
मनीला: फिलीपींस एयर फोर्स के लिए 23 अक्टूबर का दिन दुखद रहा। बातांगास प्रांत के लिपा सिटी स्थित फर्नांडो एयर बेस पर ट्रेनिंग फ्लाइट के दौरान दो SF-260 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गए। इस हादसे में चार पायलटों की मौत हो गई।…
