24 घण्टे ऑनलाइन

इनको बना लें सुबह का हिस्सा, दिनभर रहेंगे एक्टिव

सुबह का नाश्ता (breakfast) आपको दिन में काम करने की एनर्जी देता है। इसलिए सुबह का नाश्ता हेल्दी होना जरुरी होता है। कुछ लोग सुबह जल्दी में या तो नाश्ता करते नहीं हैं और अगर करते भी हैं तो आधा पेट ही करते हैं। लेकिन ऐसा…

24GhanteOnline
May 31, 2026
2 min read

सुबह का नाश्ता (breakfast) आपको दिन में काम करने की एनर्जी देता है। इसलिए सुबह का नाश्ता हेल्दी होना जरुरी होता है। कुछ लोग सुबह जल्दी में या तो नाश्ता करते नहीं हैं और अगर करते भी हैं तो आधा पेट ही करते हैं। लेकिन ऐसा करना स्वास्थ्य के लिहाज से खराब हो सकता है। इसलिए सुबह का नाश्ता पोषक तत्वों से भरपूर और हेल्दी होना चाहिए। आप सुबह नाश्ते में अंकुरित मूंगदाल को शामिल कर सकते हैं, जो एक बहुत हेल्दी विकल्प है। इसे आप आसानी से बना सकते हैं।

सुबह के नाश्ते में पोषक से भरपूर चीजें लेनी बहुत आवश्यक होती हैं। अंकुरित मूंगदाल (sprouted moong ) को नाश्ते (breakfast) में शामिल करने से कई स्वास्थ्य लाभ होते हैं। मूंग दाल में फाइबर पाया जाता है जो आपके पेट में होने वाली समस्याओं को दूर करता है।

जिन लोगों को पेट में भारीपन और कब्ज की समस्या रहती है, उन्हें अपने नाश्ते में भारी चीजें खाने की जगह मूंगदाल के स्प्राउट्स शामिल करने चाहिए। ये सेहत के लिए हेल्दी भी होता है और इससे आपका पाचन तंत्र भी सही रहता है।

सुबह का नाश्ता दिन में काम करने की ऊर्जा देता है, लेकिन हम अगर सुबह को भारी तली हुई चीजें अपने नाश्ते में शामिल करते हैं तो उससे सुस्ती आने लगती है। अंकुरित मूंगदाल मेटाबॉलिक रेट को बढ़ाती है, जिससे हमारे शरीर को ज्यादा समय तक ऊर्जा मिलती है, जिससे काम करते समय सुस्ती नहीं आती है। इसलिए सुबह को नाश्ते में अंकुरित मूंग दाल शामिल करना चाहिए।

अंकुरित मूंग को खाने से शरीर में शुगर का लेवल नहीं बढ़ता है। जिन लोगों को वजन बढ़ने की समस्या है उन्हें अपने खाने में तला हुआ और भारी खाना लेने की बजाए अंकुरित मूंग को लेना चाहिए। इससे वजन कम होने में भी सहायता मिलेगी और आपके शरीर को पोषक तत्व भी प्राप्त होंगे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…