इन के लिए खतरनाक है एलोवेरा जूस
एलोवेरा (aloe vera) को स्किन, हेल्थ और बालों के लिए फायदेमंद माना जाता है। कई लोग सुबह खाली पेट एलोवेरा जूस (aloe vera juice) पीते हैं। वहीं, स्किन केयर रूटीन में भी एलोवेरा का इस्तेमाल सबसे ज्यादा किया जाता है लेकिन…
एलोवेरा (aloe vera) को स्किन, हेल्थ और बालों के लिए फायदेमंद माना जाता है। कई लोग सुबह खाली पेट एलोवेरा जूस (aloe vera juice) पीते हैं। वहीं, स्किन केयर रूटीन में भी एलोवेरा का इस्तेमाल सबसे ज्यादा किया जाता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि एलोवेरा (aloe vera) का ज्यादा इस्तेमाल करने से इसके साइड इफेक्ट्स भी हो सकते हैं।
एलोवेरा (aloe vera) की पत्तियों में लेटेक्स होता है, जो पौधे की स्किन के नीचे से आता है। बहुत से लोगों को लेटेक्स से एलर्जी होती है, जिससे पेट में जलन, पेट में ऐंठन और कम पोटेशियम का स्तर जैसी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में स्किन के लिए फिर भी यह फायदेमंद हो सकता है लेकिन हेल्थ के मामले में आपको डॉक्टर से सलाह लेकर ही एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करना चाहिए।
एलोवेरा (aloe vera) के ज्यादा इस्तेमाल से होने वाले साइड इफेक्ट्स-
-कई लोगों को एलोवेरा जेल (Aloe vera gel) से एलर्जी हो सकती है, जिससे स्किन की एलर्जी, आंखों में लालिमा, स्किन पर चकत्ते, जलन और सूजन जैसी प्रॉब्लम्स हो सकती हैं।
-एलोवेरा जूस (aloe vera juice) का सेवन करने से आपका ब्लड शुगर लेवल गिर सकता है। इससे डायबिटीज के मरीजों में इलेक्ट्रोलाइट असंतुलन की संभावना बढ़ सकती है, अगर आप डायबिटिक हैं, तो एलोवेरा जूस का सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह लेना बेहतर होता है।
-माना जाता है कि गर्भवती महिलाओं और ब्रेस्टफीडिंग कराने वाली महिलाओं को एलोवेरा जूस पीने से बचना चाहिए, क्योंकि इसमें जलन पैदा करने वाले गुण होते हैं। यह गर्भवती महिलाओं में गर्भाशय पर असर डाल सकता है।
-एलोवेरा जूस (aloe vera juice) शरीर में पोटेशियम के स्तर को कम कर सकता है, जिससे अनियमित दिल की धड़कन, कमजोरी और थकान हो सकती है। बुजुर्ग और बीमार लोगों को एलोवेरा जूस पीने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लेनी चाहिए।
-एलोवेरा (aloe vera) में बायोएक्टिव कंपाउंड लीवर में डिटॉक्सिफिकेशन प्रोसेस में गड़बड़ी कर सकते हैं, जिससे कि लीवर से जुड़ीं बीमारियां ट्रिगर हो सकती हैं।
-लेटेक्स से पेट में ज्यादा ऐंठन और दर्द हो सकता है। एलोवेरा जूस का सेवन न करें, खासकर अगर आप पेट की समस्या से जूझ रहे हैं।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
