सुरक्षा बलों की चौकी पर आतंकी हमला, 12 सैनिकों की मौत
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के उत्तर पश्चिम क्षेत्र के दक्षिण वजीरिस्तान जिले में शनिवार तड़के सुबह आतंकवादियों (Terrorists) ने सुरक्षा बलों की चौकी पर हमला कर दिया, जिसमें 12 जवान मारे गये और चार अन्य घायल हैं। अधिकारिक…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के उत्तर पश्चिम क्षेत्र के दक्षिण वजीरिस्तान जिले में शनिवार तड़के सुबह आतंकवादियों (Terrorists) ने सुरक्षा बलों की चौकी पर हमला कर दिया, जिसमें 12 जवान मारे गये और चार अन्य घायल हैं। अधिकारिक सूत्रों ने इसकी जानकारी दी।
सूत्रों ने नाम न बताने के शर्त पर शिन्हुआ को बताया कि यह घटना स्थानीय समयानुसार सुबह करीब पांच बजे घटी जब आतंकियों (Terrorists) ने सुरक्षा बलों की दल पर गोलीबारी कर दी। सूत्रों ने आगे बताया कि घायल जवानों की हालत नाजुक बनी हुयी है।
सुरक्षा अधिकारियों ने कहा कि तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) संगठन का एक स्थानीय कमांडर इस क्षेत्र में सक्रिय है। हालांकि अभी किसी भी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।
सुरक्षा बलों ने घटनास्थल की घेराबंदी कर दी है और हमलावरों का पता लगाने के लिए तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
भूटान में ग्लेशियर झील फटी, पश्चिम बंगाल और असम में बाढ़ का खतरा
भूटान के गासा जिले में गुरुवार रात शिंताफू झील से ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड (GLOF) के बाद बाढ़ में भारी नुकसान हुआ है। पानी के तेज बहाव में गासा का मशहूर गर्म पानी का कुंड ‘गासा त्शाचु’ पूरी तरह बह गया। वहीं,…
दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर, 10 की मौत
स्पेन में बुधवार को दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर हो गई। यह हादसा राजधानी मैड्रिड को दक्षिणी क्षेत्र अंडालूसिया से जोड़ने वाली रेल लाइन पर हुआ। क्षेत्रीय सरकार के एक सूत्र के मुताबिक, दुर्घटना में कम से कम 10 लोगों…
कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी को सलाम, UAE ने ‘ऑर्डर ऑफ जायद II’ से नवाजा
संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार और फ्लाईदुबई विमान के अन्य क्रू सदस्यों को उनकी बहादुरी के लिए सम्मानित किया है। 30 सितंबर को विमान में हुई एक गंभीर घटना के दौरान यात्रियों की सुरक्षा के लिए…
फिलीपींस में दो ट्रेनर विमान क्रैश, चार पायलटों की मौत
मनीला: फिलीपींस एयर फोर्स के लिए 23 अक्टूबर का दिन दुखद रहा। बातांगास प्रांत के लिपा सिटी स्थित फर्नांडो एयर बेस पर ट्रेनिंग फ्लाइट के दौरान दो SF-260 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गए। इस हादसे में चार पायलटों की मौत हो गई।…
