शरीर के लिए फायदेमंद है सुबह की धूप
सूरज की किरणें (sunlight) प्राकृतिक रुप से विटामिन डी (vitamin d) का सबसे बड़ा स्रोत हैं। रोज कुछ देर धूप (Morning sunlight ) में बैठना स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है। कई शोधों में ये बात साबित भी हो चुकी है कि…
सूरज की किरणें (sunlight) प्राकृतिक रुप से विटामिन डी (vitamin d) का सबसे बड़ा स्रोत हैं। रोज कुछ देर धूप (Morning sunlight ) में बैठना स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है। कई शोधों में ये बात साबित भी हो चुकी है कि कुछ देर तक सूरज की किरणों के संपर्क में रहने से शरीर कई रोगों से बचा रहता है।
सूरज की किरणें Morning sunlight ) हमारी बाहरी त्वचा के साथ-साथ अंदरुनी अंगों पर भी प्रभाव डालती हैं, इसलिए धूप लेने से अंदरुनी रुप से शरीर के अंगों को फायदा मिलता है। लेकिन दोपहर की धूप को इतना फायदेमंद नहीं माना जाता है, इसलिए सुबह की धूप लेना ज्यादा फायदेमंद रहता है। आइए जानते हैं धूप लेने के फायदों के बारे में...
अगर आप प्रतिदिन धूप लेते हैं तो आपके शरीर में विटामिन डी की कमी पूरी होती है, जो हमारे शरीर की हड्डियों के लिए बहुत जरुरी है। विटामिन डी से हड्डियां मजबूत होती हैं। धूप लेने से आप जोड़ों से संबंधित रोगों से बच सकते हैं।
शरीर में होने वाली आयरन की कमी, थकान आदि में भी सूरज की किरणें फायदेमंद होती हैं। रोजाना धूप लेने से कमजोरी, मांसपेशियों के दर्द, कैंसर और टीबी आदि रोगों से बचा जा सकता है। लेकिन धूप लेते समय कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए।
गर्भवती महिलाओं और छोटे बच्चों को सुबह की धूप जरुर लेनी चाहिए। ये गर्भवती महिलाओं को एनिमिया जैसे रोगों से बचाता है। सूरज की किरणों की सेंक लेने से शरीर में रक्त संचार बेहतर होता है।
सुबह की सूरज की किरणें ज्यादा फायदेमंद होती हैं। दोपहर में धूप नहीं लेनी चाहिए, क्योंकि इस समय धूप भी बहुत तेज होती है, जिससे आपको चक्कर आ सकते हैं। तेज धूप के कारण आपकी त्वचा झुलस सकती है। अगर आपको गर्मी लग रही है या पसीना आ रहा है तो ज्यादा देर तक धूप में नहीं बैठना चाहिए।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
