हेल्दी रहने के लिए पिए दाल का पानी
अक्सर ऐसा देखा गया हैं कि हम सब सोच में पड़ जाते है कि किन हेल्थी चीजों का सेवन करें। और हम सब चिंता में पड़ जाते हैं। कभी- कभी तो हम सब डॉक्टर्स से पूछते हैं कि किन हेल्दी चीजों का सेवन करें। डॉक्टर्स अक्सर दाल के पानी…
अक्सर ऐसा देखा गया हैं कि हम सब सोच में पड़ जाते है कि किन हेल्थी चीजों का सेवन करें। और हम सब चिंता में पड़ जाते हैं। कभी- कभी तो हम सब डॉक्टर्स से पूछते हैं कि किन हेल्दी चीजों का सेवन करें।
डॉक्टर्स अक्सर दाल के पानी पीने ( lentil water ) का सुझाओ देते हैं। आइए जानते हैं आखिर इसका कारण क्या है। दालें पौष्टिक तत्वों से भरपूर होती हैं। दालों को दिन के किसी भी समय खाया जा सकता है। ये शरीर के लिए हेल्दी होती हैं। वहीं दाल का सूप या फिर कहिए कि दाल का पानी ( lentil water ) भी कई मायनों में फायदेमंद होता है। बीमारी के समय दाल के पानी का सेवन करना सेहत के लिए अच्छा होता है। दाल के पानी के क्या फायदे हैं आइए जानें…
वजन कम करने में
वजन कम करने के लिए आप अपनी डाइट में दाल के पानी को शामिल कर सकते हैं। इसमें कैलोरी की मात्रा काफी कम होती है। ये वजन कम करने में मदद करता है. दालों में प्रोटीन की मात्रा भी अधिक होती है। दाल का पानी पीने से काफी देर तक भूख नहीं लगती है। इससे आप एनर्जेटिक भी रहते हैं। इसलिए आप सुबह और शाम एक कटोरी दाल का सेवन कर सकते हैं।
पचाने में आसान
दाल का पानी पचाने में काफी आसान होता है। दाल का पानी बच्चों की सेहत के लिए भी गुणकारी होता है। अधिकतर बच्चों को शुरुआत में दाल के पानी का ही सेवन कराया जाता है। वहीं डॉक्टर भी मरीज को अक्सर दाल का पानी पीने की सलाह देते हैं क्योंकि ये काफी हल्का होता है। इसे आसानी से पचाया जा सकता है। ये शरीर और मस्तिष्क के लिए फायदेमंद है। दाल हल्की होती है, इसलिए इससे गैस की समस्या भी कम होती है।
इंस्टेंट एनर्जी
दाल के पानी का सेवन शरीर को इंस्टेंट एनर्जी देता है। कमजोरी महसूस कर रहे हैं तो आप दाल के पानी का सेवन कर सकते हैं. ये शरीर को एनर्जी देता है।
पाचन तंत्र
दाल में अधिक मात्रा में फाइबर होता है. ये पेट की कई समस्याओं के लिए लाभदायक है। इससे कब्ज, गैस, एसिडिटी जैसी कई समस्याएं दूर रहती हैं। दस्त या उल्टी की समस्या होने पर दाल के पानी का सेवन कर सकते हैं। दाल का पानी पीने से दस्त की समस्या में आराम मिलेगा। दाल का पानी रोगों से लड़ने की ताकत को बढ़ाता है।
पानी कैसे बनाएं
दाल का पानी बनाने के लिए आपको एक प्रेशर कुकर में जरूरत के हिसाब से दाल चढ़ानी होगी। इसमें पानी, हल्दी और नमक डालें. इसके बाद कुकर को गैस पर चढ़ा दें। दाल उबलने के बाद इसे परोस सकते हैं। बच्चों को दाल का पानी देते समय दाल को अच्छे से मैश कर लें। इसके बाद इसमें थोड़ा मक्खन भी डाल सकते हैं और बच्चों को परोस सकते हैं।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
