महाकुम्भ में एनसीसी कैडेट्स ने चलाया स्वच्छता अभियान
प्रयागराज। महाकुम्भ 2025 (Maha Kumbh) के सफल आयोजन के उपरांत, प्रयागराज मेला प्राधिकरण द्वारा मेला क्षेत्र की स्वच्छता सुनिश्चित करने हेतु नियमित स्वच्छता अभियान (Swachhta Abhiyan) संचालित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में…
प्रयागराज। महाकुम्भ 2025 (Maha Kumbh) के सफल आयोजन के उपरांत, प्रयागराज मेला प्राधिकरण द्वारा मेला क्षेत्र की स्वच्छता सुनिश्चित करने हेतु नियमित स्वच्छता अभियान (Swachhta Abhiyan) संचालित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में सोमवार को सेक्टर 7 में एक व्यापक स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया, जिसमें उत्तर प्रदेश 6 यूपी गर्ल्स बटालियन एनसीसी एवं यूपी नेवल एनसीसी (NCC) के लगभग 90 कैडेट्स ने सक्रिय सहभागिता की।
एनसीसी कैडेट्स ने संभाली जिम्मेदारी
इस अभियान का नेतृत्व सुबेदार मेजर हरविंदर सिंह, लेफ्टिनेंट कर्नल फराह दीबा एवं पीआई अरविंद कुमार ने किया। कैडेट्स ने पूरे क्षेत्र में सफाई कार्य करते हुए कचरा संग्रहण एवं निष्पादन सुनिश्चित किया, जिससे कुम्भ मेला क्षेत्र की स्वच्छता एवं पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में सहायता मिली।
कैडेट्स को किया गया सम्मानित
स्वच्छता अभियान (Swachhta Abhiyan) का आयोजन प्रयागराज मेला प्राधिकरण के मार्गदर्शन में किया गया। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी (SDM) आशुतोष, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता अधिकारी (SMO) डॉ. विवेक कुमार पांडेय सहित अन्य अधिकारीगण भी उपस्थित रहे। अभियान दो घंटे तक चला, जिसमें कैडेट्स ने पूरी निष्ठा एवं ऊर्जा के साथ भाग लिया।
प्रदेश की योगी सरकार भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति से कोई समझौता नहीं करेगी: एके शर्मा
समापन के अवसर पर कैडेट्स को खाद्य पैकेट एवं जूट व कॉटन बैग प्रदान किए गए, जिससे उनकी सेवा भावना को और अधिक प्रेरणा मिल सके। प्रयागराज मेला प्राधिकरण ने इस पहल को निरंतर जारी रखने की प्रतिबद्धता जताई एवं सभी को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने हेतु प्रेरित किया।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
महाकुम्भ ने दुनिया को 'वसुधैव कुटुम्बकम्' का आत्मीय संदेश दिया- सीएम योगी
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के नेतृत्व में आयोजित महाकुम्भ-2025 (Maha Kumbh) , प्रयागराज की भव्य सफलता पर उनका आभार जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए…
वैश्विक चर्चा में दुनिया जानेगी महाकुम्भ की सफलता की रणनीति
लखनऊ: महाकुम्भ (Maha Kumbh) की सफलता और योगी सरकार (Yogi Government) के कुशल प्रबंधन की दूरदर्शिता को जानने-समझने के लिए 19 मार्च को राजधानी लखनऊ में सार्वजनिक स्वास्थ्य और जल शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस…
महाकुंभ के रूप में पूरे विश्व ने भारत के विराट स्वरूप के दर्शन किए: पीएम मोदी
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने आज यानी मंगलवार को लोकसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी सदन में महाकुंभ पर बोले। उन्होंने प्रयागराज में महाकुंभ के सफल आयोजन के लिए यूपी खासतौर से प्रयागराज के लोगों का…
आस्था, ऊर्जा और विज्ञान का दिव्य संगम बना महाकुम्भ
लखनऊ/ प्रयागराज: महाकुम्भ (Maha Kumbh) सिर्फ धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि एक अद्भुत वैज्ञानिक चमत्कार भी है। करोड़ों लोगों की एक साथ उपस्थिति, शंखनाद व घंटे घंटियों की ध्वनि, गंगा जल में पवित्र स्नान सभी मिलकर एक ऐसा…
