…मैं गलत थी, TCS के रिक्रूट मैनेजर की पत्नी के नए वीडियो ने खोली पोल
आगरा। टीसीएस के रिक्रूट मैनेजर मानव शर्मा की आत्महत्या (Manav Sharma Suicide case) मामले में शुक्रवार को पत्नी निकिता के वीडियो के बाद शनिवार को मानव की बहन आकांक्षा ने पलटवार किया है। निकिता का एक पुराना वीडियो जारी…
आगरा। टीसीएस के रिक्रूट मैनेजर मानव शर्मा की आत्महत्या (Manav Sharma Suicide case) मामले में शुक्रवार को पत्नी निकिता के वीडियो के बाद शनिवार को मानव की बहन आकांक्षा ने पलटवार किया है। निकिता का एक पुराना वीडियो जारी किया।
वीडियो में निकिता अपनी गलती स्वीकारते हुए अपने पुराने संबंधों की बात भी कह रही है। इस वीडियो में निकिता ने कहा है मुझे पता है कि मैंने बहुत सारे झूठ बोले हैं, सिर्फ इसलिए कि कहीं हमारी शादी न टूट जाए। इतना होने के बाद भी मानव ने कभी हाथ नहीं उठाया, मैं उसे बहुत प्यार करती हूं। गलती के बदले वह मुझे जो भी सजा देगा, मुझे मंजूर होगी। मैंने गलती की है बहुत बड़ी, लेकिन वह मेरा अतीत था। आइ एम सारी मानव।
इस वीडियो में निकिता अपनी गलती स्वीकार करती हुई नजर आ रही है और मानव शर्मा (Manav Sharma) से माफी भी मांग रही है। निकिता वीडियो में अपने पुराने रिश्ते को मानव से छुपाने के बारे में भी बात कर रही है।
पुराने संबंधों को लेकर की बात
निकिता ने वीडियो में अपने पुराने संबंधों को लेकर भी बात की है। निकिता ने कहा कि मैंने संबंध बनाए। मैंने मानव (Manav Sharma) को अभिषेक के बारे में शादी से पहले बताया था, लेकिन संबंध बने ये कभी नहीं बताया था। वो शादी के बाद बताया था।
एक और अतुल सुभाष! पत्नी के टॉर्चर से परेशान TCS के मैनेजर ने किया सुसाइड
जब उसने कई बार पूछा था। क्योंकि मैं डर गई थी कि कहीं मैं मानव को खो ना दूं। उसके मेरी लाइफ में आते ही मैंने सबसे कॉन्टेक्ट खत्म कर दिए थे। मेरे साथ मेरे मामा ने भी जबरदस्ती की।
30 जनवरी 2024 में की थी शादी
टीसीएस के रिक्रूटमेंट मैनेजर मानव शर्मा (Manav Sharma) और निकिता की शादी 30 जनवरी 2024 को हुई थी। डिफेंस कालेानी सदर के रहने वाले मानव शर्मा ने 24 फरवरी को आत्महत्या कर ली थी। दो दिन बाद स्वजन को मानव के मोबाइल से आत्महत्या से पूर्व का वीडियो मिला। इसमें अपनी मृत्यु का जिम्मेदार पत्नी निकिता के दूसरे से प्रेम संबंधों का आरोप लगाते हुए ठहराया था।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026: ग्लोबल मंच पर चमकेगा आगरा, 36 उद्यमी लगाएंगे 60 स्टाल
आगरा। ग्रेटर नोएडा में 25 से 29 सितंबर तक आयोजित होने वाले 'उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो' (यूपीआईटीएस) 2026 में ताजनगरी के उद्यमी अपनी व्यापारिक क्षमता और हुनर की धमक दिखाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। मुख्यमंत्री…
सिकंदरा में नाले की दीवार मजदूरों पर गिरी, दो की मौत
आगरा: सिकंदरा के औद्योगिक क्षेत्र में सोमवार दोपहर नाला निर्माण के दौरान अचानक दीवार गिरने से तीन मजदूर मलबे में दब गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। साथी मजदूरों ने तत्काल राहत-बचाव शुरू किया और पुलिस को सूचना…
सपा नेत्री मोनिका नाज खान ने दिया इस्तीफा, दी आत्महत्या की चेतावनी
आगरा: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले समाजवादी पार्टी में एक नया विवाद सामने आया है। आगरा में सपा अल्पसंख्यक सभा की राष्ट्रीय सचिव मोनिका नाज खान ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफे के बाद उन्होंने सोशल…
'यूपी राइज 2026': इनोवेटिव स्टार्टअप आइडियाज से जॉब क्रिएटर बनेंगे आगरा के युवा
आगरा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 'आत्मनिर्भर यूपी' विजन को धरातल पर उतारने के लिए मंगलवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के खंदारी परिसर स्थित जेपी सभागार में 'यूपी राइज 2026' कार्यक्रम का भव्य…
