24 घण्टे ऑनलाइन

वैक्सीन लगवाने के बाद होने वाले दर्द मिलेगी राहत आज़माएँ ये टिप्स

जन्म के बाद नवजात बच्चों को एक उम्र के बाद लगातार विभिन्न बीमारियों से जुड़ी वैक्सीन (Vaccine) लगाई जाती हैं। टीकाकारण (Vaccination) बच्चे के लिए बेहद जरूरी कदम है, जिसमें आपको हर एक टीका लगवाना चाहिए। वैक्सीन लगवाने के…

24GhanteOnline
September 17, 2025
4 min read

जन्म के बाद नवजात बच्चों को एक उम्र के बाद लगातार विभिन्न बीमारियों से जुड़ी वैक्सीन (Vaccine) लगाई जाती हैं। टीकाकारण (Vaccination) बच्चे के लिए बेहद जरूरी कदम है, जिसमें आपको हर एक टीका लगवाना चाहिए। वैक्सीन लगवाने के बाद दर्द और सूजन होना सामान्य बात है और यह दर्द शिशु को बहुत पीड़ा पहुंचाता है जिससे उसका रो-रोकर बुरा हाल हो जाता हैं। बच्चे को रोता देखकर सभी को चिंता सताने लगती हैं। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से बच्चों को इस दर्द से छुटकारा दिलाया जा सकता हैं। तो आइये जानते हैं टीकाकरण (Vaccination) के बाद दर्द और सूजन को कम करने के लिए क्या किया जाए।

मालिश करें

इंजेक्शन का दर्द (Vaccination) दूर करने के लिए आको बच्चे की त्वचा की मालिश करनी चाहिए। आपको सूजन और दर्द को कम करने के लिए इंजेक्शन स्पॉट के आसपास के हिस्से की मालिश करनी चाहिए पर ज्यादा तेज रगड़ने से बचें और इंजेक्शन स्पॉट को भी आपको टच नहीं करना है केवल उसके आसपास के हिस्से में हल्के हाथ से मालिश करनी है। आपको मालिश ज्यादा देर के लिए नहीं करनी है केवल 10 सेकेंड के लिए करें जिससे दर्द से आराम मिलेगा।

मां अपना दूध पिलाए

ऐसा माना जाता है कि मां अगर शिशु को अपना दूध पिलाए, तो इससे उसे टीकाकरण के बाद दर्द से राहत मिल सकती है। ऐसा करने से उनका ध्यान भी भटकेगा। हालांकि डॉक्टर इंजेक्शन लगने के कुछ समय तक उसे कुछ न खिलाने या पिलाने की सलाह देते हैं। ऐसे में डॉक्टर द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार निश्चित समय के बाद आप बच्चे को दूध पिला सकती हैं।

शिशु को कुछ मीठा खिलाएं

आप शिशु को कुछ मीठा खिलाएं, अगर बच्चा बहुत छोटा है तो आप बच्चे को चीनी का घोल दे सकते हैं। इसके अलावा आप मीठे घोल को पेसिफायर में डालकर उसे चूसने के लिए दे सकते हैं। इससे बच्चे को अच्छा महसूस होगा। कई रिसर्च में ऐसा कहा गया है कि शिशु को मीठा खिलाने से दर्द कम हो जाता है। शिशु को दर्द या सूजन हो रही हो तो उसे चिड़चिड़ापन महसूस हो सकता है। शिशु को आराम पहुंचाने के लिए आपको उसे ज्यादा से ज्यादा समय के लिए सुलाए रखना चाहिए।

बच्चे को तरल पदार्थ दें

आप शिशु को तरल पदार्थ अधिक दें। इसके अलावा अगर आप शिशु को ठोस आहार दें रहे हैं तो उसे फल का रस पिलाएं या फ्रूट्स खिलाएं। आप बच्चे को सूप, प्यूरी, अन्य तरल पदार्थ भी दें। अगर बच्चे को ज्यादा दर्द हो रहा है तो आप डॉक्टर से सलाह भी ले सकते हैं, दवाओं के जरिए दर्द और सूजन की समस्या को दूर किया जा सकता है पर खुद से कोई दवा देने की गलती न करें, इससे शिशु की परेशानी बढ़ सकती है।

बर्फ का इस्तेमाल करें

आपको बच्चे को सूजन और दर्द से छुटकारा दिलाने के लिए बर्फ का इस्तेमाल करना चाहिए। बर्फ से सूजन और दर्द दोनों दूर होता है। अगर बच्चे को दर्द महसूस हो रहा है तो आप बच्चे के इंजेक्शन के स्पॉट के आसपास बर्फ से सिकाई करें। बर्फ की सिकाई करने के लिए बर्फ को कपड़े में लपेटकर उसे सूजन वाली जगह पर लगाएं और इसे रिपीट करें। स्किन पर डायरेक्ट बर्फ को न लगाएं इससे बच्चे को सर्दी लग सकती है या दर्द बढ़ सकता है।

दवाईयां

आप शिशु के प्रभावित स्थान पर ऐसी दवाईयां भी लगा सकते हैं, जो दर्द और सूजन को कम करने में मदद करती हैं। यह दवाईयां जेल और स्प्रे के रूप में बाजार में उपलब्ध हैं। लेकिन, इन्हें देने से पहले डॉक्टर से सलाह लेना अनिवार्य है। इसके साथ ही डॉक्टर भी बच्चे के बुखार और दर्द को कम करने के लिए कुछ दवाईयों जैसे आइबूप्रोफेन देने के लिए कह सकते हैं। यह दवाई बच्चे की उम्र, वजन और अन्य स्वास्थ्य स्थितियों के अनुसार दी जाती हैं। इन्हें भी डॉक्टर के कहने पर ही बच्चे को दें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…