24 घण्टे ऑनलाइन

पूर्व CM भूपेश बघेल के घर छापे, इस मामले में ED के बाद CBI की भी हुई एंट्री

रांची। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) के भिलाई और रायपुर स्थित बंगले पर सीबीआई पहुंची। सुबह साढ़े 5 बजे सीबीआई ने पूर्व सीएम के अलावा 4 पुलिस अधिकारियों के बंगले पर…

24GhanteOnline
March 26, 2025
2 min read

रांची। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) के भिलाई और रायपुर स्थित बंगले पर सीबीआई पहुंची। सुबह साढ़े 5 बजे सीबीआई ने पूर्व सीएम के अलावा 4 पुलिस अधिकारियों के बंगले पर भी दबिश दी। सूत्रों के मुताबिक, एक एडिशनल एसपी अभिषेक माहेश्वरी सहित आईपीएस अभिषेक पल्लव, आईपीएस आरिफ शेख, आईपीसी आनंद छाबड़ा के बंगले पर भी सीबीआई की टीम पहुंचने की खबर है।

महादेव सट्टा ऐप मामले में सीबीआई की दबिश बताई जा रही है। इनके अलावा पूर्व सीएम सलाहकार विनोद वर्मा और विधायक देवेंद्र यादव के बंगले पर भी सीबीआई ने दबिश दी है। 20 हजार करोड़ के महादेव सट्टा घोटाले की जानकारी सामने आई थी, जिसको लेकर पूर्व कांग्रेस सरकार और उनके अधिकारियों पर महादेव सट्टा संचालन में भूमिका का होने की बात सामने आई थी, जिसके बाद भूपेश बघेल पर 500 करोड़ के लेन-देन का भी आरोप लगा था। पूर्व में शुभम सोनी ने वीडियो जारी कर सीएम बघेल पर आरोप लगाया था।

भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel)एक्स हैंडल पर उनके कार्यालय के हवाले से ट्वीट करते हुए लिखा गया, ‘अब CBI आई है। आगामी 8 और 9 अप्रैल को अहमदाबाद (गुजरात) में होने वाली AICC की बैठक के लिए गठित “ड्राफ्टिंग कमेटी” की मीटिंग के लिए आज पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का दिल्ली जाने का कार्यक्रम है। उससे पूर्व ही CBI रायपुर और भिलाई निवास पहुंच चुकी है।’

पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे पर ED का शिकंजा, 15 ठिकानों पर छापेमारी


कांग्रेस पार्टी के छत्तीसगढ़ संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने एक बयान में कहा, ‘बीजेपी की मोदी सरकार ने कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आवास पर सीबीआई भेजी है। सीबीआई रायपुर और भिलाई दोनों जगहों पर पहुंच गई है।’

10 मार्च को ED ने की थी छापेमारी


इससे पहले प्रवर्तन निदेशालय ने 10 मार्च को इसी मामले के सिलसिले में दुर्ग जिले में 14 स्थानों पर छापेमारी की थी, जिसमें भूपेश बघेल के आवास और उनके बेटे चैतन्य बघेल के आवास पर की गई छापेमारी भी शामिल थी। धन शोधन निवारण अधिनियम के प्रावधानों के तहत कार्रवाई करते हुए ईडी ने लक्ष्मी नारायण बंसल उर्फ ​​पप्पू बंसल से जुड़े स्थानों की भी तलाशी ली थी, जिन्हें चैतन्य बघेल का करीबी सहयोगी बताया गया है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

छात्राओं ने अधिकारियों को बांधी राखी, बदले में मांगा ऐसा तोहफा जो बन जाए उनकी जिंदगी आसान

धनबाद में रक्षाबंधन के मौके पर सरकारी स्कूल की छात्राओं ने DC, SSP समेत जिले के वरिष्ठ अधिकारियों को राखी बांधकर भाई-बहन के रिश्ते का संदेश दिया। लेकिन इस मुलाकात की खास बात यह रही कि राखी बांधने के बाद छात्राओं ने अपने…

झारखंड के छात्रों के समर्थन में राहुल, सोरेन को लिखी चिट्ठी

रांची: झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों को लेकर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखा है। राहुल ने छात्रों की मांगों पर…

भाजपा के झारखंड बंद का पलामू में भी असर, कार्यकर्ताओं ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

पलामू। झारखंड सरकार की कथित पुलिस कार्रवाई और अभ्यर्थियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज के विरोध में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के आहूत ‘संपूर्ण झारखंड बंद’ (Samporna Jharkhand Bandh ) का मंगलवार को पलामू में भी…

रांची में छात्रों के आंदोलन के बीच बवाल, AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पर स्याही फेंकी गई

JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों के विरोध में रांची में चल रहे छात्र आंदोलन के बीच शुक्रवार को उस समय हंगामा मच गया, जब विधानसभा मार्च के दौरान AISA की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा (Neha Bora) पर स्याही…