24 घण्टे ऑनलाइन

बढ़ते पेट से हैं परेशान, इन योगासन से करें इसे कम

फैट की समस्या आज बहुत आम हो चुकी है, हर कोई इससे परेशान है। पेट पर जितना ज्यादा फैट होगा, उतना ही ज्यादा बीमारियों का खतरा भी बढ़ेगा, साथ ही शरीर भी बेडौल दिखाई देने लगता है। अस्वस्थ जीवनशैली, खराब खान-पान, नियमित रूप…

24GhanteOnline
August 15, 2025
4 min read
बढ़ते पेट से हैं परेशान, इन योगासन से करें इसे कम

फैट की समस्या आज बहुत आम हो चुकी है, हर कोई इससे परेशान है। पेट पर जितना ज्यादा फैट होगा, उतना ही ज्यादा बीमारियों का खतरा भी बढ़ेगा, साथ ही शरीर भी बेडौल दिखाई देने लगता है। अस्वस्थ जीवनशैली, खराब खान-पान, नियमित रूप से व्यायाम न करने और तनाव के कारण पेट की यह चर्बी बढ़ती ही जा रही हैं। हालांकि, संतुलित आहार, व्यायाम और योग (Yoga) की मदद से काफी हद तक बैली फैट को कम किया जा सकता है। जरूरी है कि आप अपने शरीर के लिए कुछ समय निकालें। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ योगासन (Yoga Poses)  के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं जिनके इस्तेमाल से पेट की बढ़ती चर्बी को आसानी से घटाया जा सकता हैं। समय निकालकर इन योगासन को जरूर करें। आइये जानते हैं इन योगासन के बारे में...

 

8 yoga to reduce body fat,body fat,tips to reduce body fat,body fat,home remedies to get rid of body fat,reduce fat in easy steps,Health,healthy living,health tips in hindi

भुजंगासन

वजन कम करने और पेट की चर्बी को घटाने के लिए भुजंगासन का अभ्यास फायदेमंद है। इस आसन के अभ्यास से पेट की मांसपेशियां मजबूत होती है, जिससे पेट के आसपास की चर्बी को आसानी से कम कर सकते हैं। साथ ही रीढ़ की हड्डी की समस्या से पीड़ितों को भी इस योगासन से लाभ मिलता है। सर्वाइकल की समस्या में भी आराम मिलता है। इस आसन को करने के लिए सबसे पहले पेट के बल लेट कर अपनी हथेलियो को कंधों के नीचे रखें। गहरी सांस लेते हुए शरीर के शरीर के ऊपरी हिस्से को ऊपर की ओर उठाएं और करीब 10 से 20 सेकंड्स तक इसी स्थिति में रहें। फिर सामान्य पोजीशन में आ जाएं।


8 yoga to reduce body fat,body fat,tips to reduce body fat,body fat,home remedies to get rid of body fat,reduce fat in easy steps,Health,healthy living,health tips in hindi

नौकासन

नौकासन, जैसा कि नाम से पता चलता है, योगासन नाव के आकार से प्रेरित है। यह बोट पोज़ के रूप में भी जाना जाता है। यह पेट पर दबाव डालता है और एब की मांसपेशियों को विकसित करने का काम करता है। यह एब्डोमेन के आसपास ब्लड और ऑक्सीजन सर्कुलेशन को बढ़ाता है। इसके लिए पीठ के बल लेट जाएं। पैरों को एक साथ रखें और बाहों को अपने शरीर के साथ रखें। गहरी सांस लें। अब सांस छोड़ते हुए धीरे-धीरे अपनी छाती और पैरों को ऊपर उठाएं। बाहों को पैरों की ओर खींचकर इस तरह संलग्न करें कि आप अपनी आंखों, उंगलियों और पैर की उंगलियों को सीधी रेखा में रख सकें। बेली के आसपास तनाव महसूस करेंगी। गहरी सांस लेते हुए मुद्रा में बनी रहें। एक बार जब आप इसे पूरा कर लें, तो सांस छोड़ें और अपनी मूल स्थिति में लौट आएं। आप प्रतिदिन नौकासन के 3-4 सेट कर सकती हैं। अति न करें।

 

8 yoga to reduce body fat,body fat,tips to reduce body fat,body fat,home remedies to get rid of body fat,reduce fat in easy steps,Health,healthy living,health tips in hindi

फलकासन

इसे पेट की चर्बी को कम करने के लिए इस योगासन का अभ्यास सबसे कारगर होता है। फलकासन का अभ्यास करने से कैलोरी बर्न होती है। नियमित इस योगासन को अभ्यास करने से कोर स्ट्रेंथ, शरीर में लचीलापन और मेटाबाॅलिज्म में सुधार होता है। इस आसन को करने के लिए उत्तानासन की स्थिति में आ जाएं। अब दाएं और बाएं पैर को पीछे की तरफ ले जाएं। दोनों हथेलियों पर शरीर को उठा लें और पंजों पर पूरा भार दें। शरीर को सीधा रखने की कोशिश करें। हाथ एकदम सीधा रखें, घुटनों को मुड़ने न दें। करीब 40 से 60 सेकेंड तक इसी स्थिति में रहें। फिर घुटनों को मोड़ते हुए जमीन पर रख दें और कुछ देर आराम करें।


8 yoga to reduce body fat,body fat,tips to reduce body fat,body fat,home remedies to get rid of body fat,reduce fat in easy steps,Health,healthy living,health tips in hindi

त्रिकोणासन

पेट कम करने वाले योगासन में इसे चुना जा सकता है। इस आसन को करते समय शरीर त्रिकोण जैसी मुद्रा में आ जाता है, इसलिए इसी त्रिकोणासन कहते हैं। त्रिकोण का अर्थ होता है तीन कोण वाला और आसन का अर्थ मुद्रा से होता है। इसे करने के लिए आप दोनों पैरों के बीच करीब दो फुट की दूरी बनाकर खड़े हो जाएं। दोनों हाथों को शरीर के साथ सीधे सटाकर रखें। अब अपनी बांहों को शरीर से दूर कंधे तक फैलाएं और सांस लेते हुए दाएं हाथ को ऊपर ले जाते हुए कान से सटा लें। इसके बाद धीरे-धीरे सांस छोड़ते हुए कमर से बाईं ओर झुकें। इस दौरान दायां हाथ कान से सटा रहना चाहिए और घुटनों को न मोड़ें। अब दाएं हाथ को जमीन के समानांतर लाने का प्रयास करें। साथ ही बाएं हाथ से बाएं टखने को छूने का प्रयास करें। करीब 10-30 सेकंड इसी मुद्रा में रहें और सामान्य गति से सांस लेते रहें। फिर सांस लेते हुए सामान्य स्थिति में आ जाएं। इसी तरह से दाईं ओर भी करें। इस तरह के तीन से चार चक्र कर सकते हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…