बेबी को हो रही गैस की समस्या, जानें दूर करने के घरेलू उपाय
नवजात की देखभाल करना माता-पिता के लिए सबसे कठिन कार्य होता है। शुरूआती दिनों में बच्चों से जुड़ी परेशानियों से पेरेंट्स अनजान होते हैं और जरा सी परेशानी में डॉक्टर के पास पहुंच जाते हैं। हांलाकि बच्चे के स्वास्थ्य के…
नवजात की देखभाल करना माता-पिता के लिए सबसे कठिन कार्य होता है। शुरूआती दिनों में बच्चों से जुड़ी परेशानियों से पेरेंट्स अनजान होते हैं और जरा सी परेशानी में डॉक्टर के पास पहुंच जाते हैं। हांलाकि बच्चे के स्वास्थ्य के प्रति चिंतित होना लाजमी हैं और डॉक्टर का परामर्श भी जरूरी हैं। लेकिन इसी के साथ ही आपको बच्चों को हुई छोटी-छोटी परेशानियों और उनके इलाज पता होने चाहिए। आमतौर पर देखा जाता हैं कि छोटे बच्चों में गैस की समस्या (Gas Problem) बहुत अधिक होती हैं जिसके चलते वे परेशान होते रहते हैं। ऐसे में आज हम आपको शिशु को हो रही गैस की समस्या के संकेतों और इससे आराम दिलाने वाले घरेलू उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं।
शिशु को गैस की समस्या (Gas Problem) के संकेत
लगातार रोते रहना
यह एक आम संकेत है। यूं तो शिशु कई कारणों से रोते हैं। लेकिन अगर वह लगातार रोते ही जा रहे हैं और रोते-रोते उनका चेहरा भी लाल हो रहा है। इसके अलावा, अगर आपको ऐसा लगता है कि रोते समय उन्हें दर्द हो रहा है तो यह शिशु के पेट में गैस का लक्षण हो सकता है। दरअसल, जब बच्चे को गैस होती है तो वह बहुत अधिक अनकंफर्टेबल हो जाता है, जिससे वह लगातार रोता है।
ठीक ढंग से ना खाना
सोने की तरह ही गैस होने पर बच्चे को फीडिंग में भी समस्या होती है। ऐसे बच्चे सही तरह से फीड नहीं कर पाते हैं या फिर वह अगर फीड करते भी हैं तो उसके बाद वह काफी असहज हो जाते हैं।
पैरों को खींचना
यदि बच्चे को गैस हो तो वह अपने आप को आरामदायक रखने का प्रयास करते हैं, इसके लिए बच्चे पैरों को अपनी छाती तक खींच सकते हैं। गैस होने के कारण बच्चे सिर्फ रोते ही नहीं बल्कि काफी बैचेन भी हो जाते हैं। आप बच्चे को डकार दिलवाकर या फिर कुछ अन्य तरीकों के साथ उनके गैस ठीक करने का प्रयास करें।
बच्चों को गैस (Gas Problem) होने पर आजमाएं ये घरेलू उपाय
अजवाइन
अजवाइन एक ऐसी चीज है, तो पेट से गैस को छूमंतर कर सकती है। आयुर्वेद में इसका इस्तेमाल दवा के रूप में किया जाता है। ये शरीर के लिए बहुत फायदेमंद है। आप बच्चे को अजवाइन दे सकते हैं। इसके लिए आधा कप को अच्छे से उबाल लें। इसमें आधा चम्मच अजवाइन डालें। पानी के उबल जाने पर इसे छानकर हल्का गुनगुना पानी बच्चे को दें।
इलायची
इलायची कई गुणों से भरपूर होती है। इलायची में आयरन, फाइबर, पोटैशियम, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस और विटामिन-सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। बच्चे को इलायची वाला दूध दिया जा सकता है और उसके खाने में 1 से 2 इलायची मिलाकर दी जा सकती हैं। इलायची बच्चों को देने से उल्टी और पाचन से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करता हैं।
अदरक का सेवन
अदरक को पाचन संबंधी समस्याओं के लिए खास माना जाता है। आप अपने बच्चों को अदरक दे सकते हैं। इसके लिए अदरक को पीसकर उसका रस निकाल लें। फिर उसमें आधा चम्मच शहद मिलाएं। इसे बच्चे को दें।
पेट की सिंकाई करें
अगर बच्चे के पेट में गैस बनने के साथ पेट में ऐंठन भी हो रही है, तो जल्द राहत देने के लिए उसके पेट की सिंकाई करें। पेट की सिंकाई करने के लिए गुनगुने पानी में तौलिया भिगोकर उसे निचोडें और बच्चे के पेट पर रखें। ऐसा करने से बच्चे के पेट में बन रही गैस और ऐंठन से बच्चे को आराम मिलेगा।
नींबू का रस और काला नमक
बच्चे के पेट में गैस बनने पर नींबू को काले नमक के साथ दिया जा सकता है। अगर बच्चे को ये ज्यादा खट्टा लग रहा है, तो इसमें पानी भी मिला सकते है। ये उपाय बच्चे के खाने को पचाने में भी मदद करेगा। नींबू का रस और काला नमक बच्चे को कम ही मात्रा में दें।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
