नसों के दर्द से छुटकारा दिलाएंगे ये उपाय
आजकल देखा जाता हैं कि कंधों में जकड़न और दर्द (Shoulder Pain) की समस्या बहुत आम हो चुकी है। लैपटॉप, स्मार्टफोन, टैबलेट पर ज्यादा समय बिताने वाले लोग अक्सर कंधे के दर्द की शिकायत करते हैं। हांलाकि उम्र बढ़ने के साथ ही…
आजकल देखा जाता हैं कि कंधों में जकड़न और दर्द (Shoulder Pain) की समस्या बहुत आम हो चुकी है। लैपटॉप, स्मार्टफोन, टैबलेट पर ज्यादा समय बिताने वाले लोग अक्सर कंधे के दर्द की शिकायत करते हैं। हांलाकि उम्र बढ़ने के साथ ही कंधों के दर्द (Shoulder Pain) का जोखिम भी बढ़ने लगता है। बहुत बार यह दर्द नसों में सूजन और ब्लॉकेज के कारण भी हो सकता है।
यह दर्द असहनीय पीड़ा देता हैं और काम करने में भी परेशानी होती हैं। ऐसी स्थिति में कंधों को किसी भी प्रकार के शारीरिक मेहनत से नुकसान पहुंच सकता है। इससे राहत पाने के लिए आज हम आपको कुछ घरेलू नुस्खों की जानकारी देने जा रहे हैं जिन्हें आजमाते ही आपको फर्क महसूस होने लगेगा। आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में...
स्ट्रेचिंग करें
10-15 मिनट स्ट्रेचिंग करने से आपको गर्दन और कंधे की नसों स्ट्रेच करने में मदद मिलेगी। इससे सूजन कम होगी और ब्लड फ्लो भी बढ़ेगा। इससे दर्द में भी आराम मिलेगा। इसके लिए बस गर्दन और कंधे को को आगे-पीछे, दाएं-बाएं चारों दिशाओं में स्ट्रेच करें। इससे आपको काफी राहत महसूस होगी।
अदरक, हल्दी का करें सेवन
हल्दी और अदरक दोनों ही एंटीइंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होती हैं। नसों में सूजन से लड़ने और ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने में मदद करती है। आप पानी में हल्दी और अदरक को उबालकर इसका सेवन करें या अपनी हर्बल टी में शामिल करें। और 2-3 बार पिएं। इससे भी बहुत आराम मिलेगा।
हल्दी का लेप
हल्दी में मौजूद कुरकुमिन एलिमेंट में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेट्री गुण होते हैं, जो दर्द के साथ-साथ सूजन को कम करने में मदद करते हैं। इसके लिए 2 चम्मच हल्दी पाउडर में एक चम्मच नारियल का तेल मिलाएं। इस पेस्ट को दर्द वाली जगह पर लगाकर रगड़ें। जब सूख जाए, तो इसे गर्म पानी से धो लें। ऐसा दिन में 2 बार करें। हल्दी वाला दूध भी पी सकते हैं।
ठंडी सिकाई
ठंडी सिकाई कंधे के दर्द को कम करने में फायदेमंद होती है। दर्द की जगह को ठंडा करके, वह जगह सुन्न हो जाती है, जो सूजन और दर्द को कम करने में मदद करते हैं। प्लास्टिक बैग या पतले तौलिये में कुछ बर्फ का टुकड़ा डालें। दर्द वाले भाग में 10-15 मिनट तक इसे रखें। दिन में दो-तीन बार इसका इस्तेमाल करें। दर्द से राहत मिलती है।
कंधे से लेकर गर्दन तक गर्म सिकाई करें
गर्म सिकाई करने से मांसपेशियों, नसों और हड्डियों के दर्द से भी राहत मिलती है। इसके लिए आप हॉट बॉटल या बैग का प्रयोग कर सकते हैं। या तवे को गर्म करके किसी सूती कपड़े की मदद से भी सिकाई कर सकते हैं। इससे सूजन कम होगी, ब्लड सर्कुलेशन बढ़ेगा और दर्द में आराम मिलेगा।
गर्म तेल से मालिश करें
तेल को गर्म करके लगाने से सूजन और दर्द में बहुत आराम मिलता है। फ्रोजन शोल्डर और गर्दन में दर्द की समस्या में भी गर्म तेल से मालिश करना बहुत फायदेमंद होता है। इसके लिए आप सरसों के तेल में लहसुन या हल्दी डालकर गर्म करें और इससे कंधे की नसों और मांसपेशियों की मालिश करें। इससे आपको बहुत आराम मिलेगा।
सेब का सिरका रहेगा फायदेमंद
इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण दर्द और सूजन से राहत दिलाने में मदद करते हैं। 2 कप सेब का सिरका नहाने वाले गर्म पानी में मिलाएं। इसे 20-30 मिनट तक पानी में अच्छी तरह मिलने दें। उसके बाद उस पानी से नहा लें। इस तरह से रोजाना करें। इसके अलावा आप 1 गिलास पानी में थोड़ा सा शहद और सेब का सिरका मिलाकर पिएं। इससे भी दर्द से रहात मिलती है।
सेंधा नमक भी प्रभावी
कंधे के दर्द को दूर करने में सेंधा नमक भी फायदेमंद हो सकता है। दरअसल, सेंधा नमक मैग्नीशियम सल्फेट से बना होता है, जो कंधे के दर्द को दूर करने में मदद करता है। इससे शरीर की थकान दूर होती है और मांसपेशियों को आराम मिलता है। कंधे के दर्द को दूर करने के लिए आप आधा बाल्टी गर्म पानी में दो कप सेंधा नमक मिलाएं और थोड़ा-थोड़ा करके उस पानी को अपने प्रभावित क्षेत्र पर डालें। इससे आपको राहत मिलेगी।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
