पेट दर्द से फौरन मिलेगा आराम, अपनाएं ये उपाय
पेट दर्द (Stomach Pain) होना एक सामान्य समस्या है जिसकी गंभीरता उसके लक्षणों और दर्द की गति पर निर्भर करती है। खाने पिने की गलत आदतें और अनहेल्थी लाइफ स्टाइल की वजह से अधिकतर लोग किसी न किसी बिमारी से ग्रस्त रहते है।…
पेट दर्द (Stomach Pain) होना एक सामान्य समस्या है जिसकी गंभीरता उसके लक्षणों और दर्द की गति पर निर्भर करती है। खाने पिने की गलत आदतें और अनहेल्थी लाइफ स्टाइल की वजह से अधिकतर लोग किसी न किसी बिमारी से ग्रस्त रहते है। ख़राब पाचन तंत्र, पेट में दर्द, गैस, जलन और पेट की दूसरी बीमारियों का प्रमुख कारण यही है। यहाँ पर हम पेट दर्द के कुछ आसान से उपाय बता रहे है जिसको अपना कर आप पेट दर्द (Stomach Pain) में आराम प्राप्त कर सकते है।
# अदरक के 1 छोटे टुकड़े को मुंह में रखे और इसका रस चूसे, इससे पेट का दर्द में जल्द आराम मिलेगा। 1 से 2 चम्मच नींबू रस, 1 चम्मच अदरक का रस और थोड़ी सी चीनी मिला कर सेवन करने से पेट दर्द से तुरंत छुटकारा मिलता है। नाभि पर अदरक के रस से मालिश करने पर भी पेट दर्द दूर होता है।
# एक चम्मच कुटी हुई सौंफ को एक कप पानी में डालकर 10 मिनट के लिए उबालें। इसके बाद स्वादानुसार शहद मिलाकर सेवन करें। या फिर, खाना खाने के बाद दो चम्मच सौंफ को चबाकर खाएं। इससे आराम मिलेगा।
# पेट दर्द मे हींग बहुत ही लाभकारी है। 5 ग्राम हींग थोडे पानी में पीसकर पेस्ट बनाएं। इसे नाभी पर और उसके आस पास लगायें फिर क़ुछ देर लेटे रहें। इससे पेट की गैस निकल जायेगी और दर्द में राहत मिलेगी ।
# एक कप पानी में 2 चमच्च दही और एक चुटकी नमक मिलाये। अब इसमें 3 चमच्च धनिये के पत्तियों का रस और आधा चमच्च इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह से मिलाये। खाना खाने के एक घंटे बाद इस खाए। इसके अलावा आप सादा दही का भी सेवन करेंगे तो आपको लाभ होगा।
# जीरे का प्रयोग पेट की बीमारियों के इलाज में रामबाण का काम करता है। 3 से 5 ग्राम जीरे को तवे पर रख कर भुन ले और दिन में 2 – 3 बार पानी के साथ इसका सेवन करे। जीरे को चबा चबा कर खाने से जल्दी आराम मिलता है।
# रोज दो या तीन कप पिपरमेंट की चाय का सेवन करें। चाय बनाने के लिए एक चम्मच सूखे पिपरमेंट को एक कप उबलते पानी में डालें। अब इसे 10 मिनट के लिए उबालें। इसके बाद इस छानकर स्वादानुसार शहद मिला लें और सेवन करें।
# नींबू के रस में काला नमक, जीरा, अजवायन चूर्ण मिलाकर दिन में तीन चार बार लेने से पेट दर्द से आराम मिलता है। # अनार पेट दर्द मे बहुत लाभदायक माना गया है। अनार के बीज थोडी मात्रा में नमक और काली मिर्च के साथ दिन में दो तीन बार लें।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
