24 घण्टे ऑनलाइन

पित्ती की समस्या से है परेशान, तो इन नुस्ख़ों से पाए निजात

पित्ती चकते (urticaria) की समस्या तब होती है जब कब्ज (Constipation) की समस्या हो और पाचन तंत्र का सही रूप से कार्य नहीं करते है जिसमे त्वचा पर जगह जगह निशान बन जाते है और बाद में चकते का रूप ले लेते है। इस समस्या में…

24GhanteOnline
March 12, 2025
2 min read

पित्ती चकते (urticaria) की समस्या तब होती है जब कब्ज (Constipation) की समस्या हो और पाचन तंत्र का सही रूप से कार्य नहीं करते है जिसमे त्वचा पर जगह जगह निशान बन जाते है और बाद में चकते का रूप ले लेते है। इस समस्या में खुजली चलती है और साथ ही खुजली की वजह से घाव भी बन जाते है।

ध्यान न देने पर यह समस्या इतनी अधिक बढ़ जाती है की तेज़ बुखार रहता और साथ ही पूरा बदन टूटने लग जाता है। इस समस्या से निजात के लिए आज हम आपको घर के ही नुस्खो को आजमाने के बारे में बतायेंगे तो आइये जानते है इस बारे में...

# चन्दन को गिलोय के रस मे घिस ले अब इस घिसे हुए चन्दन को पानी में घोल ले और इस पानी का सेवन करे, इससे पित्ती (urticaria) की समस्या दूर हो सकेगी।

# शरीर पर जो चकते से बन गये है उसके लिए अजवाइन एक कारगर उपाय है। रात में सोने से पहले अजवाइन की धुनी पुरे शरीर को दे दे। इससे पित्ती में आराम मिलेगा।

# अदरक भी इस समस्या में एक दवाई की तरह कम करता है। इसके लिए 6 ग्राम अदरक को शहद के साथ मिला ले अब इसका सेवन करे जिससे भी पित्त की समस्या दूर होंगी।

# जीरे और गुड का सेवन करना बहुत ही लाभकारी होता है। जीरे के चूर्ण को गुड के साथ मिलाकर पानी के साथ इसका सेवन करे जिससे पित्त के दर्द में सहायक होता है।

# काली मिर्च के चूर्ण को घी में मिलाकर शरीर पर लेप करने से लाभ मिलता है और पित्त की समस्या कम होती है।

# अजवाइन और गेरू को सिरके में मिलाकर पीस ले और अब इसे शरीर पर लगा ले। 1 घंटे के बाद नहा ले। इससे पित्ती रोग से छुटकारा मिलेगा।

# गाय का घी, गेरू, सेंधा नमक तीनो को एक साथ कर मिला ले अब इस चूर्ण को शरीर पर लगा के थोड़ी देर तक रखे। पसीना निकलने से पित्ती के दर्द से राहत मिलती है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…