24 घण्टे ऑनलाइन

दांतों के पीलेपन को दूर करेंगे ये घरेलू नुस्खे

हमारे चेहरे की खूबसूरती में हमारे दांतों (Teeth) का अहम रोल होता है, अगर हमारे दांत साफ सुधरे नहीं होंगे तो चेहरा की खूबसूरती भी फींकी पड़ जाएगी। इसलिए जरूरी है दांतो की सफाई। दांतों का रंग कई बार विभिन्न वजहों से पीला…

24GhanteOnline
June 12, 2026
2 min read

हमारे चेहरे की खूबसूरती में हमारे दांतों (Teeth) का अहम रोल होता है, अगर हमारे दांत साफ सुधरे नहीं होंगे तो चेहरा की खूबसूरती भी फींकी पड़ जाएगी। इसलिए जरूरी है दांतो की सफाई। दांतों का रंग कई बार विभिन्न वजहों से पीला पड़ जाता है। सही तरीके इनकी देखभाल करने से न सिर्फ दांतों की सफेदी बनी रहती है बल्कि चमकते हैं बल्कि स्वस्थ भी रहते हैं और बहुत सारी बीमारियों की रोकथाम करते हैं। बहुत ही आसान तरीकों से इन्हें फिर से चमकाया जा सकता है। जानिए, कैसे आसान से घरेलू उपायों के साथ आप लौटा सकते हैं दांतों की सफेदी।

# नमक चुटकी भर नमक और थोड़ा सा पानी 1 चम्मच मीठा सोडा में मिलाकर दांतों पर लगाने से दांतों का कालापन व पीलापन दूर होता हैं।

# सेब का सिरका दांतों का पीलापन हटाने में काम आता है। एक कप पानी में आधा चम्मच सेब का सिरका लें और अपने टूथब्रश की सहायता से दांतों पर इससे तब तक ब्रश करें, जब तक आपके दांत पूरी तरह से साफ न हो जाएं। दांतों के दाग हटने के साथ ही धीरे-धीरे आपके दांतों पर चमक भी आ जाएगी।

# स्ट्रॉबेरी को खाने के अलावा दांत चमकाने में भी इस्तेमाल किया जा सकता है। पकी हुई स्ट्रॉबरी को पिचकाकर दांतों पर रगड़ने से पीलापन खत्म होता है। आप ब्रश भी इस्तेमाल कर सकते हैं। बाद में गुनगुने पानी से कुल्ला करना न भूलें।

# सरसों के तेल और नमक के मिश्रण में नींबू की क़तरन डुबोकर 5 मिनट तक दांतों पर मलें इसके बाद ब्रश कर लें। एक हफ़्ते तक ऐसा करने पर दांत में चमक आ जाती है।

# नीम के पत्तों की राख में कपूर और कोयले का चुरा मिलाकर हर रोज मसूड़ों पर मलने से दांतों और मसूड़ों से खून निकलना बंद होता है।

# केले के छिलके के अंदर के हिस्से को दांतों पर रगड़ें और बाद में गुनगुने पानी से कुल्ला कर लें। दांतों का पीलापन कम धीरे-धीरे कम होने लगेगा।

# तुलसी भी मसूड़ों के इन्फेक्शन और दांतों की अन्य समस्याओं के लिए लाभदायक होता है। इसके पत्तों को दांतों पर रगड़िए, दांत चमकने लगेंगे। मगर हाल की के शोध बताते हैं कि इसमें पाया जाने वाला पदार्थ ज्यादा मात्रा में इस्तेमाल करने पर दांतों की परत को नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए ज्यादा इस्तेमाल करने से बचें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…