24 घण्टे ऑनलाइन

इस करवट सोने से दूर होगी कब्ज की समस्या

विशेषज्ञों के अनुसार बाएं ओर करवट लेकर सोने (Sleeping) से आपकी सेहत के लिए काफी फायदेमंद है. इससे आप कई बीमारियों से बच जाएगे. लेकिन कई बार रात को सोत वक्त खुद न पता होता है कि हम किस पोजीशन में लेटे है. कुछ स्वास्थ्य…

24GhanteOnline
January 26, 2026
2 min read

विशेषज्ञों के अनुसार बाएं ओर करवट लेकर सोने (Sleeping) से आपकी सेहत के लिए काफी फायदेमंद है. इससे आप कई बीमारियों से बच जाएगे. लेकिन कई बार रात को सोत वक्त खुद न पता होता है कि हम किस पोजीशन में लेटे है.

कुछ स्वास्थ्य विशेषज्ञ और हमारे बुजुर्ग अक्सर यह सलाह देते हैं कि आपको अपनी बाईं तरफ सोना (Sleeping) चाहिए क्योंकि यह आपके स्वस्थ्य के लिए अच्छा है. तो चलिए जानते हैं बाईं ओर सोने के क्या क्या फायदें हैं.

# अगर आपको पेट संबंधी जैसे पेट का फूलना, गैस बनना, एसिडिटी की समस्या आदि है तो इससे आपुको फायदा मिल सकता है. डॉक्टरों के अनुसार माना जाता है कि बाएं ओर करवट लेकर सोने से शरीर में जमा होने वाले टॉक्सिन धीरे-धीरे लसिका तंत्र द्वारा निकल जाते हैं, जिससे आप कई बीमारियों से बच जाते है.

# हम सभी जानते हैं कि हमारा दिल बाईं तरफ होता है. इसलिए जब हम बाईं ओर सोते हैं तब गुरुत्वाकर्षण के चलते बड़े ही आसानी से रक्त का प्रवाह ह्रदय की और होता है. इससे हमारे दिल पर भार काम होता है और हमारे शरीर को आराम मिलता है.

# बाई ओर सोने से कब्ज की समस्या से छुटकारा मिलता है. इस पोजिशन में सोने से खाना अच्छी तरह पच जाता है और पाचन तंत्र पर अधिक प्रभाव नहीं पड़ता.

# हमारे शरीर में सबसे ज्यादा गंदगी हमारे लीवर और किडनियों में पाई जाती है. इसी कारण रात को सोते समय इसमें ज्यादा प्रेशर पडता है. जिसके कारण हमें एसिडिटी की समस्या हो जाती है।बाएं ओर करवट कर के सोने से ये दोनों ही अपने काम ठीक प्रकार से करते हैं. इससे ज्यादा बाइल जूस निकलता है जिससे वसा ठीक प्रकार से पचता है. साथ ही लीवर में फैट जमा नहीं हो पाता.

# बाएं तरफ सोने से खर्राटों को रोकने में भी मदद मिलती है. इसका कारण यह है कि यह आपकी जीभ और गले को न्यूट्रल पोजीशन में रखता है और आपके वायुमार्ग को साफ़ रखता है जिससे आप सही तरीके से साँस लेने में सक्षम होते हैं.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…