24 घण्टे ऑनलाइन

... और टूट गई ट्रंप और मस्क की दोस्ती, जाते-जाते की आलोचना

अमेरिका के राष्ट्र्पति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन में DOGE चीफ का पद संभाल रहे अरबपति व्यापारी व टेस्ला CEO एलन मस्क (Elon Musk) ने सरकार से अलग होने का फैसला लिया है। मस्क ने 29 मई को राष्ट्रपति ट्रंप के शीर्ष सलाहकार का…

24GhanteOnline
May 29, 2025
2 min read

अमेरिका के राष्ट्र्पति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन में DOGE चीफ का पद संभाल रहे अरबपति व्यापारी व टेस्ला CEO एलन मस्क (Elon Musk) ने सरकार से अलग होने का फैसला लिया है। मस्क ने 29 मई को राष्ट्रपति ट्रंप के शीर्ष सलाहकार का पद छोड़ने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने राष्ट्र्पति ट्रंप को उन पर भरोसा जताने और विशेष सरकारी कर्मचारी के ऊपर उन्हें अपने प्रशासन में शामिल करने के लिए धन्यवाद दिया।

एलन मस्क (Elon Musk) ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘अमेरिकी सरकार में विशेष कर्मचारी के तौर पर मेरे कार्यकाल का अंत हो गया है। मैं सरकार के बेफिजूल खर्चों को कम करने के लिए अवसर देने पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का आभार जताता हूं। DOGE का मिशन समय के साथ और मजबूत होगा।’ एपी के अनुसार, वाइट हाउस में काम करने वाले एक कर्मचारी ने भी इस बात की पुष्टि की है कि अब एलन मस्क, ट्रंप के महत्वाकांक्षी डोगे परियोजना के प्रमुख नहीं है।’

माना जा रहा है कि टेस्ला CEO एलन मस्क (Elon Musk) ने ये फैसला राष्ट्रपति ट्रंप के One Big Beautiful Bill के कारण लिया है। जिसको लेकर मस्क नाराज बताए जा रहे थे। मस्क ने कुछ दिन पहले ही ट्रंप के इस फैसले की आलोचना की थी। उन्होंने कहा था कि वह राष्ट्रपति की ओर से लिए गए एक फैसले को एक सुंदर बिल कहे जाने से निराश है। मस्क ने इससे बहुत ज्यादा खर्च बढ़ने और संघीय घाटे में बढ्ढोत्तरी की संभावना जतायी थी।

दूसरी तरफ, राष्ट्रपति ट्रंप का कहना है, “हम देखेंगे इस मामले में क्या होता है। फिलहाल इस फैसले में काफी कुछ करना बाकी है।’ हालांकि, एलन मस्क ने पद छोड़ने की अपनी घोषणा से पहले संकेत देते हुए कहा था कि वह सरकार के लिए अपने काम को पूरा कर चुके हैं। कुछ समय से ऐसी अटकलें थीं कि DOGE का कामकाज देखने की वजह से मस्क अपने कारोबार पर फोकस नहीं कर पा रहे थे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

भूटान में ग्लेशियर झील फटी, पश्चिम बंगाल और असम में बाढ़ का खतरा

भूटान के गासा जिले में गुरुवार रात शिंताफू झील से ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड (GLOF) के बाद बाढ़ में भारी नुकसान हुआ है। पानी के तेज बहाव में गासा का मशहूर गर्म पानी का कुंड ‘गासा त्शाचु’ पूरी तरह बह गया। वहीं,…

दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर, 10 की मौत

स्पेन में बुधवार को दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर हो गई। यह हादसा राजधानी मैड्रिड को दक्षिणी क्षेत्र अंडालूसिया से जोड़ने वाली रेल लाइन पर हुआ। क्षेत्रीय सरकार के एक सूत्र के मुताबिक, दुर्घटना में कम से कम 10 लोगों…

कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी को सलाम, UAE ने ‘ऑर्डर ऑफ जायद II’ से नवाजा

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार और फ्लाईदुबई विमान के अन्य क्रू सदस्यों को उनकी बहादुरी के लिए सम्मानित किया है। 30 सितंबर को विमान में हुई एक गंभीर घटना के दौरान यात्रियों की सुरक्षा के लिए…

फिलीपींस में दो ट्रेनर विमान क्रैश, चार पायलटों की मौत

मनीला: फिलीपींस एयर फोर्स के लिए 23 अक्टूबर का दिन दुखद रहा। बातांगास प्रांत के लिपा सिटी स्थित फर्नांडो एयर बेस पर ट्रेनिंग फ्लाइट के दौरान दो SF-260 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गए। इस हादसे में चार पायलटों की मौत हो गई।…