रात को जरूर करें ये एक काम, स्किन पर आएगा ग्लो
आपने कई बार लोगों को सुबह उठकर गुनगुना पानी (Lukewarm Water) पीते देखा होगा. हेल्थ एक्सपर्ट भी गुनगुना पानी पीने की सलाह देते हैं, क्योंकि गुनगुना पानी (lukewarm water) पीने से शरीर बेहतर तरीके से काम करता है। साथ ही…
आपने कई बार लोगों को सुबह उठकर गुनगुना पानी (Lukewarm Water) पीते देखा होगा. हेल्थ एक्सपर्ट भी गुनगुना पानी पीने की सलाह देते हैं, क्योंकि गुनगुना पानी (lukewarm water) पीने से शरीर बेहतर तरीके से काम करता है।
साथ ही गुनगुना पानी (lukewarm water) पीने से सिर्फ सेहत (health) ही नहीं, बल्कि स्किन (skin) को भी बहुत फायदा पहुंचता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सुबह के साथ-साथ रात को सोने से पहले भी गुनगुना पानी पीना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है।
हालांकि, कई लोग रात को सोने से पहले पानी पीने से बचते हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि रात में पानी पीने से उन्हें बार-बार वॉशरूम जाना पड़ सकता है, जिससे उनकी नींद खराब होगी। लेकिन हेल्थ एक्सपर्ट का मानना है कि रात को सोने से पहले पानी पीने से नींद तो अच्छी आती ही है साथ ही सेहत को भी कई फायदे होते हैं।
कई स्टडी की रिपोर्ट में सामने आया है कि शरीर में पानी की कमी से डिप्रेशन की समस्या हो सकती है. इससे स्लीप साइकिल पर नेगेटिव असर पड़ता है. रात को सोने से पहले एक गिलास गुनगुना पानी पीने से शरीर में पानी का बैलेंस बना रहता है और मूड भी अच्छा होता है।
गुनगुना या हल्का गर्म पानी पीने से शरीर का टेंपरेचर बढ़ता है, जिससे ज्यादा से ज्यादा पसीना आता है। पसीना आने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और शरीर से टॉक्सिंस बाहर निकलते हैं। इसलिए रात को सोने से पहले हल्का गर्म या गुनगुना पानी जरूर पिएं।
गर्म पानी पीने से खाना जल्दी डाइजेस्ट हो जाता है. बता दें, रात के समय हमारा डाइजेस्टिव सिस्टम दिन के मुकाबले कमजोर होता है। इसलिए रात के समय गर्म पानी पीने से खाना जल्दी डाइजेस्ट हो जाता है। सभी जानते हैं कि गर्म पानी पीने से वजन जल्दी कम होता है। वजन कम करने के लिए अधिकतर लोग सुबह उठकर गर्म पानी पीते हैं। अगर आप दोगुना तेजी से वजन कम करना चाहते हैं तो सुबह के साथ रात को सोने से पहले भी गुनगुना पानी पिएं।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
