24 घण्टे ऑनलाइन

स्किन को सुंदर बनाने के लिए इन ड्रिंक्स का करें सेवन

सुबह के पेय हमारे शरीर के मेटाबॉलिज़्म को दुरुस्त रखते हैं और पेट साफ़ करने की प्रक्रिया में महत्तवपूर्ण भूमिका निभाते हैं। दिन की शुरुआत एक या दो लीटर पानी पीकर (drink) करने पर शरीर के मेटाबॉलिक वेस्ट साफ़ होते हैं और…

24GhanteOnline
August 21, 2026
3 min read
स्किन को सुंदर बनाने के लिए इन ड्रिंक्स का करें सेवन

सुबह के पेय हमारे शरीर के मेटाबॉलिज़्म को दुरुस्त रखते हैं और पेट साफ़ करने की प्रक्रिया में महत्तवपूर्ण भूमिका निभाते हैं। दिन की शुरुआत एक या दो लीटर पानी पीकर (drink) करने पर शरीर के मेटाबॉलिक वेस्ट साफ़ होते हैं और बदले में हमें एक साफ़-सुथरी काया मिलती है। पानी के अलावा भी कई ऐसे पेय हैं, जो पुरुष और महिला, दोनों को ही एक स्वस्थ और साफ़ त्वचा पाने में सहायक होते हैं। ऐसे पेय पदार्थों की जानकारी हमने आपसे साझा की है, जिनसे दिन की शुरुआत कर सकते हैं।

वॉटर थेरैपी

सही मात्रा में पानी पीने के अद्भुत परिणाम देखने को मिलते हैं। हमारे शरीर के तरल पदार्थों में 75 प्रतिशत पानी होता है और पानी ऐसी कई ज़िम्मेदारियां निभाता है, जिससे त्वचा साफ़ और स्वस्थ रहती है। दूसरी ओर पानी हमें डीहाइड्रेशन से भी बचाता है, जिसकी वजह से त्वचा रूखी नहीं होती है।

रोज़ाना कम से कम 4.5 से लेकर 5.5 लीटर पानी पीने से आपके शरीर में मिनरल्स और ऑक्सीजन कैरियर को बढ़ावा मिलता है। इससे शरीर में जमा टॉक्सिन भी बाहर निकल जाते हैं, जिससे त्वचा में नमी बनी रहती है, साथ ही यह शरीर के इलेक्ट्रोलाइट्स को भी संतुलित रखता है, जिससे मुंहासों से निजात पाने में मदद मिलती है।

हनी ऐंड लेमन वॉटर

एक ग्लास पानी में दो से तीन टेबलस्पून शहद, एक टेबलस्पून नींबू का रस मिलाएं। सुबह की पहली ख़ुराक के रूप इसे पिएं। यह एक इलेक्ट्रोलाइट के रूप में कार्य करता है और ऐंटी-ऑक्सिडेंट्स और ऐंटी-एजिंग कॉम्पोनेंट्स भी पैदा करता है। इससे शरीर से हानिकारक टॉक्सिन्स को बाहर निकलने में मदद मिलती है। यह वज़न घटाने में भी कारगर है। शहद में ऐंटी-एजिंग पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो आपकी त्वचा को मॉइस्चराइज़्ड रखते हैं और नींबू में विटामिन सी होता है, जो नए सेल्स और स्किन के कायाकल्प में मदद करता है।

फ्रूट जूस

फल विटामिन्स और माइक्रोन्यूट्रिएन्ट्स से भरपूर होते हैं। गाजर, चुकंदर, अनार जैसे फल और शकरकंद जैसी सब्ज़ियां मिनरल्स और विटामिन्स से भरपूर होती हैं जो एक्ने से छुटकारा दिलाकर हमें एक स्वस्थ और साफ़ त्वचा पाने में मदद करती हैं। गाजर और चुकंदर में विटामिन ए की अच्छी मात्रा होती है, जो एक्ने, रिंकल्स और पिग्मेंटेशन को रोककर त्वचा को स्वस्थ बनाता है। चुकंदर का रस ब्लड सर्कुलेशन को ठीक रखता है। टमाटर और खीरे का सलाद भी एक्ने से छुटकारा दिलाता है, अगर आप रोज़ाना इन्हें अपनी डाइट में शामिल करते हैं तब।

ग्रीन टी

यदि आप चाय प्रेमी हैं तो अपनी डाइट में ग्रीन टी या लेमन टी ज़रूर शामिल करें। इससे एक्ने से छुटकारा पाने में मदद मिलती है। इसमें विटामिन सी के साथ-साथ कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो त्वचा को हेल्दी बनाए रखते हैं और नैचुरल ग्लो प्रदान करते हैं।

हल्दी वाला दूध

हल्दी एक पारंपरिक और आयुर्वेदिक औषधि है, जो ऐंटी-बायोटिक और ऐंटी-वायरल एजेंट के रूप में काम करती है। यह ऐंटी-ऑक्सिडेंट्स से समृद्ध होती है, जो उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को धीमी कर देते हैं। रोज़ सुबह दूध या गर्म पानी में एक चम्मच हल्दी मिलाकर पीने से त्वचा स्वस्थ रहती है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…