24 घण्टे ऑनलाइन

पाकिस्तान के बन्नू में दोहरे धमाकों से दहशत, सात लोगों की मौत, कई घायल

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के बन्नू जिले में शनिवार को हुए दो सिलसिलेवार विस्फोटों (Blasts) में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। पुलिस के अनुसार दोनों धमाके रिमोट कंट्रोल के जरिए किए गए…

24GhanteOnline
June 20, 2026
2 min read
पाकिस्तान के बन्नू में दोहरे धमाकों से दहशत, सात लोगों की मौत, कई घायल

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के बन्नू जिले में शनिवार को हुए दो सिलसिलेवार विस्फोटों (Blasts) में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। पुलिस के अनुसार दोनों धमाके रिमोट कंट्रोल के जरिए किए गए और शुरुआती जांच में इन्हें आतंकी हमला माना जा रहा है।

अधिकारियों ने बताया कि पहला विस्फोट फांग मूसा खेल इलाके में हुआ। एक निजी डैटसन वाहन यात्रियों को लेकर डोमेल की ओर जा रहा था, तभी रास्ते में उसमें जोरदार धमाका हुआ। विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस हमले में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए।

स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया और घायलों को अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की। लेकिन इसी दौरान कुछ दूरी पर दूसरा धमाका हो गया। बताया जा रहा है कि यह विस्फोट पहले हमले के घायलों को ले जा रहे एक अन्य वाहन के पास हुआ। दूसरे धमाके में दो और लोगों की जान चली गई, जबकि कई लोग घायल हुए हैं।

लगातार दो धमाकों (Blasts) के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि दूसरे विस्फोट से लोगों में और ज्यादा दहशत फैल गई, क्योंकि बचाव कार्य के दौरान ही हमला हुआ।

घटना की सूचना मिलते ही रेस्क्यू 1122 की टीमें और सुरक्षा बल मौके पर पहुंच गए। घायलों को डोमेल ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्र और खलीफा गुल नवाज टीचिंग अस्पताल में भर्ती कराया गया। सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि हमले के पीछे कौन सा संगठन या समूह जिम्मेदार है।

हमले पर पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने गहरा दुख जताया है। राष्ट्रपति ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि आतंकवाद को समर्थन देने वाले तत्वों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई जरूरी है। वहीं प्रधानमंत्री ने हमले की निंदा करते हुए घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

बन्नू जिला पिछले कुछ समय से आतंकवादी गतिविधियों के कारण लगातार चर्चा में रहा है। हाल के महीनों में यहां सुरक्षा बलों, पुलिसकर्मियों और आम नागरिकों को निशाना बनाकर कई हमले किए जा चुके हैं। बढ़ती हिंसा को लेकर स्थानीय लोगों में भी चिंता बढ़ रही है और वे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग कर रहे हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

भूटान में ग्लेशियर झील फटी, पश्चिम बंगाल और असम में बाढ़ का खतरा

भूटान के गासा जिले में गुरुवार रात शिंताफू झील से ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड (GLOF) के बाद बाढ़ में भारी नुकसान हुआ है। पानी के तेज बहाव में गासा का मशहूर गर्म पानी का कुंड ‘गासा त्शाचु’ पूरी तरह बह गया। वहीं,…

दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर, 10 की मौत

स्पेन में बुधवार को दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर हो गई। यह हादसा राजधानी मैड्रिड को दक्षिणी क्षेत्र अंडालूसिया से जोड़ने वाली रेल लाइन पर हुआ। क्षेत्रीय सरकार के एक सूत्र के मुताबिक, दुर्घटना में कम से कम 10 लोगों…

कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी को सलाम, UAE ने ‘ऑर्डर ऑफ जायद II’ से नवाजा

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार और फ्लाईदुबई विमान के अन्य क्रू सदस्यों को उनकी बहादुरी के लिए सम्मानित किया है। 30 सितंबर को विमान में हुई एक गंभीर घटना के दौरान यात्रियों की सुरक्षा के लिए…

फिलीपींस में दो ट्रेनर विमान क्रैश, चार पायलटों की मौत

मनीला: फिलीपींस एयर फोर्स के लिए 23 अक्टूबर का दिन दुखद रहा। बातांगास प्रांत के लिपा सिटी स्थित फर्नांडो एयर बेस पर ट्रेनिंग फ्लाइट के दौरान दो SF-260 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गए। इस हादसे में चार पायलटों की मौत हो गई।…