24 घण्टे ऑनलाइन

योगी सरकार के डिजिटल कुम्भ की परिकल्पना को उत्तर प्रदेश पुलिस कर रही साकार

महाकुम्भ नगर। योगी सरकार के डिजिटल महाकुम्भ (Maha Kumbh) की परिकल्पना को उत्तर प्रदेश पुलिस (UP Police) साकार करते हुए दिख रही है। पुलिस के जवानों की कागज पर दर्ज होने वाली हाज़िरी महाकुम्भ में डिजिटल हाजिरी हो गई है।…

24GhanteOnline
January 5, 2025
2 min read

महाकुम्भ नगर। योगी सरकार के डिजिटल महाकुम्भ (Maha Kumbh) की परिकल्पना को उत्तर प्रदेश पुलिस (UP Police) साकार करते हुए दिख रही है। पुलिस के जवानों की कागज पर दर्ज होने वाली हाज़िरी महाकुम्भ में डिजिटल हाजिरी हो गई है। महाकुम्भ-2025 (Maha Kumbh) में ड्यूटी के लिए आए सभी पुलिस कर्मियों को मेले में ड्यूटी के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण ले रहे सभी पुलिस कर्मियों की अटेंडेंस बायोमेट्रिक तरीक़े से दर्ज हो रही है।

समय की बचत के साथ रिकॉर्ड मेंटेन करने में भी हो रही आसानी


प्रयागराज में हो रहे महाकुम्भ-2025 (Maha Kumbh) में 40 करोड़ श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्नान कराने के लिए लगभग 50 हज़ार पुलिस कर्मी तैनात होंगे। एसएसपी कुम्भ मेला राजेश द्विवेदी ने बताया कि कुम्भ मेला में आये पुलिस कर्मियों का सॉफ्ट स्किल, आपदा प्रबंधन, भौगोलिक स्थितियों की जानकारी आदि के लिए प्रशिक्षण चल रहा है।

महाकुम्भ 2025: श्रद्धालुओं के लिए रेलवे स्टेशन पर मिल रही मेडिकल ऑब्जर्वेशन रूम की सुविधा


इस दौरान सभी पुलिस कर्मियों की अटेंडेंस बायोमेट्रिक तरीके से रिकॉर्ड की जा रही है। जिससे हाज़िरी लगाने में समय की बचत के साथ ही रिकॉर्ड मेंटेन करने में भी आसानी हो रही है। इससे पूर्व अटेंडेंस के लिए पारंपरिक रजिस्टर का रख रखाव मुश्किल होता था, लेकिन डिजिटल अटेंडेंस ने इन झंझटों से मुक्ति दिला दी है।

पुलिसकर्मियों की संपूर्ण जानकारी हो रही फीड


महाकुम्भ (Maha Kumbh) मेला में आए लगभग 10 हज़ार से अधिक पुलिस कर्मियों की पहले और दूसरे चरण की ट्रेनिंग हो चुकी है, जबकि तीसरे चरण का प्रशिक्षण चल रहा है। महाकुम्भ मेला में उत्तर प्रदेश के लगभग सभी जनपदों से पुलिस कर्मी ड्यूटी करने आये है। बायोमैट्रिक हाज़िरी के लिए उनकी सम्प्पूर्ण जानकारी फीड की जाती है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

महाकुम्भ ने दुनिया को 'वसुधैव कुटुम्बकम्' का आत्मीय संदेश दिया- सीएम योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के नेतृत्व में आयोजित महाकुम्भ-2025 (Maha Kumbh) , प्रयागराज की भव्य सफलता पर उनका आभार जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए…

वैश्विक चर्चा में दुनिया जानेगी महाकुम्भ की सफलता की रणनीति

लखनऊ: महाकुम्भ (Maha Kumbh) की सफलता और योगी सरकार (Yogi Government) के कुशल प्रबंधन की दूरदर्शिता को जानने-समझने के लिए 19 मार्च को राजधानी लखनऊ में सार्वजनिक स्वास्थ्य और जल शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस…

महाकुंभ के रूप में पूरे विश्व ने भारत के विराट स्वरूप के दर्शन किए: पीएम मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने आज यानी मंगलवार को लोकसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी सदन में महाकुंभ पर बोले। उन्होंने प्रयागराज में महाकुंभ के सफल आयोजन के लिए यूपी खासतौर से प्रयागराज के लोगों का…

आस्था, ऊर्जा और विज्ञान का दिव्य संगम बना महाकुम्भ

लखनऊ/ प्रयागराज: महाकुम्भ (Maha Kumbh) सिर्फ धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि एक अद्भुत वैज्ञानिक चमत्कार भी है। करोड़ों लोगों की एक साथ उपस्थिति, शंखनाद व घंटे घंटियों की ध्वनि, गंगा जल में पवित्र स्नान सभी मिलकर एक ऐसा…