• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

महाकुम्भ 2025: श्रद्धालुओं के लिए रेलवे स्टेशन पर मिल रही मेडिकल ऑब्जर्वेशन रूम की सुविधा

Writer D by Writer D
05/01/2025
in Mahakumbh 2025, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज, स्वास्थ्य
0
super-specialty hospital

super-specialty hospital

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

महाकुम्भनगर। महाकुम्भ 2025 (Maha Kumbh) को स्वस्थ और सुरक्षित महाकुम्भ बनाने के डबल इंजन की सरकार के अभियान की सफलता की दिशा में प्रयागराज रेल मण्डल ने जरूरी कदम उठाया है। प्रयागराज रेल मण्डल ने महाकुम्भ में आने वाले श्रद्धालुओं और तीर्थयात्रियों की स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए रेलवे स्टेशनों पर मेडिकल ऑब्जर्वेशन रूम स्थापित किए गये हैं। इन ऑब्जर्वेशन रूम में 24×7 विशेष चिकित्सा सुविधाएं प्रदान किए जाने की व्यवस्था है। ताकि किसी भी आपातकालीन स्थिति में त्वरित और प्रभावी चिकित्सा सेवा प्रदान की जा सके। अधिक गंभीर स्थिति में एंबुलेस की मदद से पेशेंट को संबंधित रेलवे या शहर के मेडिकल हॉस्पिटल में पहुंचाया जा सकेगा।

प्रयागराज जंक्शन, प्रयाग, सूबेदारगंज, नैनी और छिवकी स्टेशन में बने ऑब्जर्वेशन रूम

महाकुम्भ 2025 (Maha Kumbh) में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए रेलवे ने आपात स्थित से निपटने और यात्रियों को जरूरी चिकित्सा सहायता प्रदान करने के लिए मेडिकल ऑब्जर्वेशन रूम बनाये हैं।इस बारे में प्रयागराज रेल मण्डल के चीफ पीआरओ शशि कान्त ने बताया कि रेलवे ने प्रयागराज जंक्शन, प्रयाग, सुबेदारगंज, नैनी और छिवकी स्टेशन पर ऑब्जर्वेशन रूम स्थापित किए हैं।

इन ऑब्जर्वेशन रूम में डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ 24 घंटे मौजूद रहेंगे, जो 8 घंटे की शिफ्ट में ड्यूटी करेंगे। इसमें हर ऑब्जर्वेशन रूम के लिए 15 स्टाफ नर्स, 12 फार्मासिस्ट, 12 हॉस्पिटल अटेंडेंट और 15 हाउस कीपिंग असिस्टेंट नियुक्त किये गये हैं। रेलवे हॉस्पिटल के डॉक्टर्स ड्यूटी के हिसाब से ऑब्जर्वेशन रूम में अपनी सेवाएं देंगे।

मेडिकल ऑब्जर्वेशन रूम में रहेंगी प्राथमिक चिकित्सा की सभी सुविधाएं उपल्ब्ध

महाकुम्भ (Maha Kumbh) में आने वाले श्रद्धालुओं और तीर्थयात्रियों को त्वरित और ऊच्च गुणवत्तायुक्त उपचार प्रदान करने के लिए इन ऑब्जर्वेशन रूम में सभी जरूरी उपकरण और दवाईयां भी उपलब्ध रहेंगी। रेलवे के इन ऑब्जर्वेशन रूम में ECG मशीन, डिफ़िब्रिलेटर, ऑक्सीजन कन्सेन्ट्रेटर, ग्लूकोमीटर जैसे प्राथमिक चिकित्सा के मेडिकल उपकरण मौजूद रहेंगे।

सर्दी के मौसम, भीड़ और अधिक चलने से हार्ट पेशेंट, साइनस, डायबटीज के पेशेंट को होने वाली समस्याओं का तत्काल प्राथमिक इलाज किया जा सकेगा। समस्या गंभीर होने की स्थिति में रेलवे या शहर के संबंधित मेडिकल हास्पिटल में पेशेंट को पहुंचाने के लिए एबुंलेंस सेवा भी उपल्ब्ध रहेगी।

इसके लिए रेलवे प्रशासन ने शहर के सभी प्रमुख और रेलवे के हॉस्पिटलस् से समन्वय स्थापित किया है। प्रयागराज रेल मण्डल महाकुम्भ 2025 (Maha Kumbh) में आने श्रद्धालुओं को रेलवे स्टेशन पर स्वास्थ्य की जरूरी सुविधाएं प्रदान करने के सभी जरूरी प्रयास किए हैं।

Tags: maha kumbhMaha Kumbh 2025maha kumbh callingMaha Kumbh2025
Previous Post

यूपी ने बाजी मारी, टीबी नोटिफिकेशन में देश में अव्वल

Next Post

11 को 11 बजे रामलला का अभिषेक करेंगे मुख्यमंत्री

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

उप्र की 8 सहकारी चीनी मिलों को मिला उत्कृष्ट दक्षता पुरस्कार

25/09/2026
Main Slider

UPITS वैश्विक बाजार में यूपी के उत्पादों की पहचान बनाने का सशक्त मंच : भूपेंद्र चौधरी

25/09/2026
Main Slider

4030 आंबेडकर प्रतिमा स्थलों का होगा विकास, योगी सरकार ने जारी किए 403 करोड़ रुपये

25/09/2026
उत्तर प्रदेश

‘दलित-पिछड़ों को अछूत मानते हैं अखिलेश’, ओमप्रकाश राजभर ने सपा की रथयात्रा पर साधा निशाना

25/09/2026
Main Slider

वाहन चोरी की जगह वाहन मैन्युफैक्चरिंग और चेन स्नैचिंग की जगह बन रहे मेडिकल डिवाइस पार्क: अमित शाह

25/09/2026
Next Post
CM Yogi

11 को 11 बजे रामलला का अभिषेक करेंगे मुख्यमंत्री

यह भी पढ़ें

Soya Chaap Curry

आज डिनर में बनाएं प्रोटीन से भरपूर सोया चाप की सब्जी

07/09/2025
death anniversary of Sardar Patel

सरदार पटेल की पुण्यतिथि आज, पीएम मोदी ने किया नमन

15/12/2020
Sambhal violence: Now DIG jail suspended

जिला कारागार में निषिद्ध सामग्री मिलने के मामले में जेलर सस्पेंड

20/08/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version