जोड़ो के दर्द में करें इन पत्तों का सेवन, मिलेगा आराम
आपने अरबी (arbi) की सब्जी का सेवन तो किया ही होगा, यह हर घर में बनाई जाती है। पर क्या आप जानते है कि अरबी के पत्ते (arbi leaves) भी आपके स्वास्थ के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। अरबी के पत्ते आपके स्वास्थ के लिए सबसे…
आपने अरबी (arbi) की सब्जी का सेवन तो किया ही होगा, यह हर घर में बनाई जाती है। पर क्या आप जानते है कि अरबी के पत्ते (arbi leaves) भी आपके स्वास्थ के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। अरबी के पत्ते आपके स्वास्थ के लिए सबसे अच्छी औषधि माने जाते है।
इसमें विटामिन ए, बी, सी, पोटेशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम और एंटी-ऑक्सीडेंट की भरपूर मात्रा में पाई जाती हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में हमारी काफी मदद करते है। आइये जानते है अरबी के पत्तो के अन्य औषधीय लाभ
# पेट संबंधी समस्या करे दूर - यदि आप पेट से जुडी किसी समस्या से जूझ रहे है तो अरबी के पत्ते (arbi leaves) आपके लिए बहुत लाभदायक हो सकते है।
# आँखों के लिए है फायदेमंद - अरबी के पत्तो में विटामिन ए प्रचूर मात्रा में पाया जाता है जो आंखो के लिए काफी फायदेमंद है| इससे आंखों का प्रकाश तेज़ होता है व आंखो की मांसपेशियां मजबूत बनती है।
# जोड़ो के दर्द में दे राहत - अगर आप जोड़ो के दर्द से परेशान है तो आप नियमित रूप से अरबी के पत्तो का सेवन करें। इसके रोज़ाना सेवन से जोड़ो के दर्द में राहत मिलेगी।
# ब्लड प्रेशर रखे कंट्रोल – अरबी के पत्तो में सोडियम, पोटैशियम, मैग्नीशियम प्रचूर मात्रा में पाए जाते है जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में मदद करते है।
# वजन कम करे - वजन को नियंत्रित रखने में अरबी के पत्ते काफी सहायक होते है| इसमें फाइबर मौजूद होता है जो हमारे मेटाबोलिज्म को एक्टिव रखता है जिससे वजन को नियंत्रित रखा जा सकता है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
