24 घण्टे ऑनलाइन

उम्र के इस पड़ाव में भी कम किया जा सकता हैं पेट

मोटापा (Weight loss) नाम सुनते ही सभी का ध्यान अपने पेट की तरफ जाता हैं और सभी विचार करने लगते हैं कि इसी तरह पेट बढ़ता रहा तो एक उम्र के बाद उनका पेट फूलकर मटकी बन जाएगा। ऐसे ख्याल सभी के मन में आते हैं और इसपर समय रहते…

24GhanteOnline
January 18, 2025
3 min read

मोटापा (Weight loss) नाम सुनते ही सभी का ध्यान अपने पेट की तरफ जाता हैं और सभी विचार करने लगते हैं कि इसी तरह पेट बढ़ता रहा तो एक उम्र के बाद उनका पेट फूलकर मटकी बन जाएगा। ऐसे ख्याल सभी के मन में आते हैं और इसपर समय रहते नियंत्रण पाने में ही भलाई हैं।

वहीँ 50 की उम्र से उपर वाले लोग तो अपने पेट के बारे में सोचना ही छोड़ देते हैं और यह मानते हैं कि इसे अब कम नहीं किया जा सकता हैं, लेकिन ऐसा नहीं हैं।

जी हां, अगर आप अपनी दिनचर्या को संतुलित बनाए तो 50 की उम्र के बाद भी मोटापे (Weight loss) को दूर किया जा सकता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस तरह एक उम्र के बाद भी मोटापे को कम किया जा सकता है।

चीनी की मात्रा घटाएं

बहुत ज्यादा मीठा मतलब बहुत ज्यादा कैलोरी और इसका सीधा असर आपके मोटापे पर पड़ता है। मीठी चीजों में न्यूट्रिशन बिल्कुल भी नहीं होता है। वजन को कंट्रोल में रखने के लिए सबसे पहले मीठा खाने की आदत पर कंट्रोल करें। हर दिन 25 ग्राम से अधिक शुगर नहीं लेना चाहिए। शुगर वाली ड्रिंक्स तेजी से मोटापा बढ़ाती हैं। इसकी जगह ताजे फलों का जूस पिएं।

खाने पर दें ध्यान

अपनी भूख और खाने की मात्रा पर ध्यान देकर आप शारीरिक और मानसिक दोनों तरह से फिट रहेंगे। लंबे समय तक इस आदत को बनाए रखने का असर वजन पर भी दिखता है। जो लोग अपनी भूख और खाने की मात्रा की बीच संतुलन बनाना सीख जाते हैं वो खाने को एंजॉय करके खाते हैं और उनका वजन भी नहीं बढ़ता है।

स्ट्रेंथ ट्रेनिंग करें

हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार 50 के बाद लोगों को बॉडीवेट एक्सरसाइज में स्ट्रेंथ ट्रेनिंग शामिल करना चाहिए। इससे मांसपेशियों को कम नुकसान पहुंचता है और मेटाबॉलिक रेट भी नहीं घटता है। अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन के अनुसार हफ्ते में दो बार लोगों स्ट्रेंथ ट्रेनिंग करनी चाहिए।

खूब सारा पानी पिएं

एक्सपर्ट्स के अनुसार पानी पूरे बॉडी सिस्टम को बड़ी आसानी से चलाता है। एक दिन में कम से कम 8 गिलास पानी पीने की सलाह दी जाती है लेकिन ये मात्रा हर किसी में अलग हो सकती है। अगर आपको इससे ज्यादा पानी की जरूरत महसूस होती है तो ज्यादा पिएं। डाइट में सूप और पानी वाले फल-सब्जियां शामिल करें। इनमें कैलोरी कम होती है और जल्दी भूख नहीं लगती।

कार्डियो करना ना भूलें

कार्डियो एक्सरसाइज करने से न केवल आपका दिल सही रहता है, बल्कि ये उम्र के साथ मेटाबॉलिज्म को सही रखने में भी मदद करता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार कार्डियोवैस्कुलर एक्सरसाइज का असर कुछ घंटों से लेकर कुछ दिनों तक शरीर में बना रहता है। ज्यादा एक्सरसाइज करने पर शरीर में इसका असर और लंबे समय तक रहता है। अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन के मुताबिक उम्रदराज लोगों को हर सप्ताह 150 मिनट तक कार्डियो ट्रेनिंग करनी चाहिए।

फाइबर की मात्रा बढ़ाएं

ज्यादा फाइबर खाने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है और आप कुछ भी अनहेल्दी खाने से बच जाते हैं। फाइबर के लिए अपनी डाइट में सेम, दाल, फल, सब्जियां, साबुत अनाज, नट्स और बीज शामिल करें। बिना फाइबर वाले फूड्स की तुलना में फाइबर वाले फूड्स खाने से जल्दी भूख नहीं लगती है। फाइबर को चबाने में ज्यादा समय लगता है जिससे पेट भरने का अंदाजा हो जाता है और आप ओवरइटिंग नहीं करते हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…