• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शेयर बाजार में जोरदार गिरावट, सेंसेक्स भी तेजी से लुढ़का

Writer D by Writer D
20/12/2022
in Business
0
Share Market

share market

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अमेरिकी और एशियाई बाजारों में आई जबरदस्त कमजोरी का असर आज घरेलू शेयर बाजार (Share Market) पर भी साफ नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत मामूली कमजोरी के साथ हुई थी, लेकिन दिन का कारोबार बढ़ने के साथ-साथ बाजार लगातार गिरता चला गया। सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) दोनों सूचकांकों पर लगातार दबाव बना हुआ है। शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.97 प्रतिशत और निफ्टी 1.05 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे थे।

पहले 1 घंटे के कारोबार में स्टॉक मार्केट (Share Market) के दिग्गज शेयरों में से अडाणी इंटरप्राइजेज, एक्सिस बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट और हीरो मोटोकॉर्प 0.51 प्रतिशत से लेकर 0.06 प्रतिशत तक की मामूली बढ़त के साथ कारोबार करते नजर आ रहे थे। दूसरी ओर हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, जेएसडब्ल्यू स्टील, टेक महिंद्रा, यूपीएल और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयरों में 2.97 प्रतिशत से लेकर 1.70 प्रतिशत तक की गिरावट बनी हुई थी।

अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट (Share Market)  में 1,900 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 693 शेयर मुनाफा कमाकर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 1,207 शेयर नुकसान उठाकर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 2 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में और 28 शेयर बिकवाली के दबाव के कारण लाल निशान में बने हुए थे। जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 4 शेयर हरे निशान में और 46 शेयर लाल निशान में कारोबार करते दिख रहे थे।

कमजोर ग्लोबल संकेतों की वजह से बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के सेंसेक्स ने आज गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत की। ये सूचकांक 197.34 अंक टूट कर 61,608.85 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही शेयर बाजार में चौतरफा बिकवाली का दबाव बन गया, जिसकी वजह से अगले 20 मिनट में ही सेंसेक्स 674.93 अंक की गिरावट के साथ 61,131.26 अंक के स्तर पर पहुंच गया।

सेंसेक्स में आई इस जोरदार गिरावट के बाद हालांकि खरीदारों ने लिवाली करके बाजार को कुछ सहारा देने की कोशिश भी की। इसके बावजूद बिकवाली के जबरदस्त दबाव की वजह से सेंसेक्स की स्थिति में ज्यादा सुधार नहीं हो सका। बाजार में लगातार जारी खरीद-बिक्री के बीच शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे ये सूचकांक 600.22 अंक की गिरावट के साथ 61,205.97 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

Amazon से मंगवाया सवा लाख का लैपटॉप, पैकेज देखकर कस्टमर के उड़ गए होश

सेंसेक्स की तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के निफ्टी ने भी कमजोरी के साथ कारोबार की शुरुआत की। ये सूचकांक 80.15 अंक लुढ़क कर 18,340.30 अंक के स्तर पर खुला। लेकिन बाजार में चौतरफा बिकवाली शुरू हो जाने के कारण कुछ ही देर में निफ्टी 210.15 अंक गिरकर 18,210.30 अंक तक पहुंच गया।

इस गिरावट के बाद बाजार को संभालने के लिए घरेलू संस्थागत निवेशकों द्वारा की गई खरीदारी से निफ्टी निचले स्तर से मामूली सुधार करने में जरूर सफल रहा, लेकिन बिकवाली के भारी दबाव की वजह से थोड़ी देर बाद ही ये सूचकांक एक बार फिर नीचे फिसल गया। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे निफ्टी 193.30 अंक की कमजोरी के साथ 18,227.15 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच आज प्री ओपनिंग सेशन में भी घरेलू शेयर बाजार में कमजोरी का रुख बना हुआ था। इस सेशन में बीएसई का सेंसेक्स 103.87 अंक यानी 0.17 प्रतिशत की गिरावट के साथ 61,702.32 अंक के स्तर पर था। वहीं, निफ्टी प्री ओपनिंग सेशन में 81.20 अंक यानी 0.44 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 18,339.25 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ था।

इसके पहले पिछले कारोबारी दिन यानी सोमवार को सेंसेक्स 468.38 अंक यानी 0.76 प्रतिशत की उछाल के साथ 61,806.19 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 151.45 अंक यानी 0.83 प्रतिशत की तेजी के साथ 18,420.45 अंक के स्तर पर सोमवार के कारोबार का अंत किया था।

Tags: bsedomestic sharelive hindi newsnews hindi todaynews in hindiniftysensexsensex and niftySensex and Nifty on Record Highstock marketstock market newsstock market updateTodays News
Previous Post

Amazon से मंगवाया सवा लाख का लैपटॉप, पैकेज देखकर कस्टमर के उड़ गए होश

Next Post

KGMU के डॉक्टरों का कमाल, धड़ से अलग हुए हाथ को जोड़कर युवक की लौटाई मुस्कान

Writer D

Writer D

Related Posts

Gold-Silver
Business

आज सस्ता हुआ सोना! चांदी ने मारी बाजी, जानें नया रेट

05/04/2026
Kerosene
Business

LPG Crisis: फिर शुरू होगा केरोसिन, पेट्रोल पंपों से भी होगी सप्लाई

30/03/2026
petrol-diesel
Main Slider

पश्चिम एशिया संकट के बीच मोदी सरकार का मास्टरस्ट्रोक, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कटौती

27/03/2026
neerav modi
Business

ब्रिटिश कोर्ट ने नीरव मोदी को दिया झटका, प्रत्यर्पण के खिलाफ याचिका की खारिज

26/03/2026
Gold
Business

हफ्ते के पहले दिन सस्ता हुआ सोना, चांदी की चमक भी पड़ी फीकी

23/03/2026
Next Post
KGMU

KGMU के डॉक्टरों का कमाल, धड़ से अलग हुए हाथ को जोड़कर युवक की लौटाई मुस्कान

यह भी पढ़ें

चेतन सकारिया बोले- बटलर का विकेट लेना मेरे लिए बड़ी बात

12/05/2022

हर मतदाता को हो ज्ञान लोकतंत्र है देश की शान

22/02/2022
CM Dhami

राष्ट्रीय खेल उत्तराखण्ड को खेल भूमि के रूप में भी स्थापित करेंगे-मुख्यमंत्री

09/12/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version