• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बिटकॉइन स्कैम में घिरीं सुप्रिया सुले पहुंचीं चुनाव आयोग, IPS के आरोपों को बताया झूठा

Writer D by Writer D
20/11/2024
in Main Slider, महाराष्ट्र, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Sharad Pawar-Supriya Sule

Sharad Pawar-Supriya Sule

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुंबई। महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हो रहा है। सभी राजनीतिक दलों ने चुनाव को लेकर पूरी ताकत झोंक दी। इस बीच मतदान से ठीक एक दिन पहले मंगलवार को पुणे के पूर्व आईपीएस अधिकारी रवींद्रनाथ पाटिल ने शरद पवार गुट की नेता और लोकसभा सांसद सुप्रिया सुले (Supriya Sule) और महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले के खिलाफ बड़ा आरोप लगाया। उनका कहना है कि दोनों नेताओं ने क्रिप्टोकरेंसी धोखाधड़ी में बिटकॉइन की हेराफेरी की। बिटकॉइन के बदले में मिले कैश का दोनों विधानसभा चुनाव में इस्तेमाल कर रहे हैं।

वहीं अब इन आरोपों पर सांसद सुप्रिया सुले (Supriya Sule)  ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने गौरव मेहता और पुणे के पूर्व आईपीएस अधिकारी रवींद्रनाथ पाटिल के खिलाफ भारत के चुनाव आयोग में साइबर धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज की है। सुले के वकील ने पत्र में कहा है कि गौरव मेहता और रवींद्रनाथ पाटिल के खिलाफ फौरन साइबर धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज की जाए। उन्होंने कहा कि दोनों ही एनसीपी नेता सुप्रिया सुले (Supriya Sule) के खिलाफ झूठी जानकारी फैला रहे हैं।

पत्र में लिखा गया है कि ये सब डिजिटल माध्यमों का इस्तेमाल करके बदनाम करने के मकसद से किया गया है जबकि एक गंभीर अपराध है। ये आरोप न सिर्फ झूठे हैं, बल्कि इसके जरिए सुप्रिया सुले की छवि को खराब को खराब किया जा रही है उन्हें बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। इसके आगे कहा गया है कि इस मामले को लेकर एफआईआर दर्ज की जाए और ऐसे लोगों के खिलाफ फौरन कार्रवाई की जाए।

मतदाताओं को गुमराह करने के लिए झूठी खबरें फैला रहे

वहीं अपने ऊपर लगे आरोपों पर सुप्रिया सुले ने सफाई देते हुए कहा कि मतदाताओं को गुमराह करने के लिए झूठी खबरें फैलाने के हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा है कि राज्य में वोटिंग के कुछ घंटों पहले मतदाताओं को गुमराह करने के लिए झूठी सूचना फैलाने के हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि हमने बिटकॉइन के दुरुपयोग के झूठे आरोपों के खिलाफ भारतीय निर्वाचन आयोग और साइबर अपराध विभाग में आपराधिक शिकायत दर्ज कराई है। सुप्रिया सुले ने इसे झूठ और निंदनीय करार दिया है।

Tags: maharashtra electionsNational newsSupriya Sule
Previous Post

मुख्यमंत्री साय ने सीआरपीएफ बस्तरिया बटालियन परिसर में लगाया नीम का पौधा

Next Post

लखनऊ भारत का ही नहीं, बल्कि विश्व का भी स्वच्छ व सुन्दर शहर है: एच. ई. एरिक गार्सेटी

Writer D

Writer D

Related Posts

hairstyle
Main Slider

घर पर ही बनाएं शानदार ट्रेडिशनल हेयरस्टाइल, बिना सैलून जाए पाएं स्टाइलिश लुक

17/02/2026
Black heads
Main Slider

जिद्दी ब्लैक हेड्स से मिलेगा छुटकारा, इस जबरदस्त हैक्स से मिनटों में पाएं साफ स्किन

17/02/2026
Bada Mangal
Main Slider

मंगलवार के ये उपाय दिलाएंगे मंगल दोष से छुटकारा

17/02/2026
Burqa
Main Slider

बुर्के को भी कर सकते है स्टाइल में शामिल, इस तरह करें इसे कैरी

17/02/2026
Diabetes
Main Slider

ब्लड शुगर बढ़ने का संकेत करती हैं ये चीजें

17/02/2026
Next Post
World Toilet Day

लखनऊ भारत का ही नहीं, बल्कि विश्व का भी स्वच्छ व सुन्दर शहर है: एच. ई. एरिक गार्सेटी

यह भी पढ़ें

इस फेमस एक्टर का 54 वर्ष की उम्र में हुआ निधन, अपार्टमेंट में मिला शव

07/09/2021
दिल्ली विश्वविद्यालय Delhi University

यूजी और पीजी पाठ्यक्रमों में दाखिले की आखिरी तारीख 31 दिसंबर

13/12/2020
Shikshamitras

एक लाख से ज्यादा शिक्षामित्रों का ‘महा-प्रदर्शन’ आज, 75 जनपदों से परिवार समेत लखनऊ पहुंचे

20/02/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version