• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

UPTET परीक्षा में STF ने महिला सहित बिहार के तीन ‘सॉल्वर’ पकड़े

Writer D by Writer D
23/01/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, जौनपुर
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जौनपुर। उत्तर प्रदेश में रविवार को आयोजित शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) में वास्तविक अभ्यर्थी के स्थान पर परीक्षा देने के लिये बिहार से जौनपुर आये तीन ‘सॉल्वर’ को पुलिस ने पकड़ लिया।

टीईटी परीक्षा में किसी भी तरह की धांधली को रोकने के लिये प्रशासन की ओर से किये गये इंतजामों के फलस्वरूप स्थानीय पुलिस ने विशेष कार्यबल (एसटीएफ) के साथ मिलकर एक महिला सहित तीन सॉल्वर को पकड़ लिया। तीनों बिहार के निवासी बताये गये हैं।

पुलिस के अनुसार जौनपुर जिले में जफराबाद थाना क्षेत्र के कजगांव स्थित राम निरंजन इंटर कॉलेज के गेट पर पुलिस ने एक युवक को पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम राजीव कुमार यादव पुत्र बालेश्वर यादव बताया। वह बिहार के गया जिले में खुदागंज थाना क्षेत्र में ललियारी का निवासी है। राजीव ने पूछताछ में बताया कि वह बरेली के पंडरी खत्मा भोजीपुरा के जितेंद्र पाल गंगवार पुत्र मिथलेश कुमार की जगह परीक्षा देने आया था।

इसी तरह पहली ही पाली में बिहार के वैशाली जिले का निवासी पप्पू सिंह किसी अन्य अभ्यर्थी के स्थान पर परीक्षा देने के लिए आया था। वह सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के सहदेव इंटर कॉलेज सुल्तानपुर गौर में सरायख्वाजा थाना क्षेत्र निवासी महेंद्र यादव की जगह परीक्षा देने आया था। पप्पू को एसटीएफ ने पकड़ा है। जिससे बंद कमरे में पूछताछ की जा रही है।

UPTET 2021: फिर लीक हुआ यूपी टीईटी का पेपर, PNP सचिव ने कही ये बात

इसके अलावा दूसरी पाली की परीक्षा के दौरान जलालपुर थाना क्षेत्र के बयालसी इंटर कॉलेज में एक महिला को पुलिस ने पकड़ा है। पूछताछ में महिला ने खुद को बिहार में पटना का निवासी बताया है। उसे हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। वह भी दूसरे अभ्यर्थी की जगह परीक्षा में बैठ रही थी।

जौनपुर के जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा और पुलिस अधीक्षक अजय साहनी ने कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और सीसीटीवी कैमरे को चेक करते हुए परीक्षा कक्ष की स्थिति देखी। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगणों को आवश्यक दिशानिर्देश दिये। एसपी अजय साहनी ने बताया कि पकड़े गए तीनों ‘सोल्वर’ से पूछताछ की जा रही है।

Tags: #Solver gangcrime newsJaunpur newsup stfUP TET 2021
Previous Post

हमें नेताजी के ‘कर सकते हैं, करेंगे’ भावना से प्रेरणा लेते हुए आगे बढ़ना है : मोदी

Next Post

उप्र में कोरोना संक्रमण के मिले 13,830 नये मरीज, 93,757 एक्टिव मामले

Writer D

Writer D

Related Posts

Supreme Court
Main Slider

सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री नहीं, सुप्रीम कोर्ट ने ‘स्कूल ठीक करो’ कैंपेन की याचिका खारिज की

03/09/2026
Main Slider

फर्रुखाबाद पहुंचे CM योगी, बाढ़ पीड़ितों को सौंपे जमीन के पट्टे; वितरित की राहत सामग्री

03/09/2026
Three killed in house wall collapse
उत्तर प्रदेश

बारिश में मकान की दीवार गिरने से पिता और दो बच्चों समेत तीन की मौत; CM ने जताया शोक

03/09/2026
CM Yogi will honour 81 teachers from the state on Teachers' Day.
उत्तर प्रदेश

उत्कृष्ट योगदान देने के लिए शिक्षक दिवस पर प्रदेश के 81 अध्यापकों को सम्मानित करेंगे मुख्यमंत्री

03/09/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

लाभार्थियों के DBT में शिथिलता पर सख्त केशव मौर्य, बोले- भ्रष्टाचार कतई बर्दाश्त नहीं

03/09/2026
Next Post
corona in UP

उप्र में कोरोना संक्रमण के मिले 13,830 नये मरीज, 93,757 एक्टिव मामले

यह भी पढ़ें

CM Dhami

राष्ट्रीय खेलों के सफल आयोजन से उत्तराखंड में नई संभावनाओं और उम्मीदों की शुरुआत: सीएम धामी

14/02/2025
पूर्व सांसद अतीक अहमद

बाहुबली अतीक अहमद पर योगी सरकार की बड़ी कार्रवाई, 50 करोड़ रुपए की जमीन कुर्क

01/01/2021
Fake Currency

दो लाख से अधिक के जाली नोटों के साथ पांच गिरफ्तार

26/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version