• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इंजीनियर्स हड़ताल पर सरकार सक्रिय: समाधान को सब-कमेटी गठित

Writer D by Writer D
10/04/2026
in राजनीति, उत्तराखंड, राष्ट्रीय
0
Uttarakhand Diploma Engineers Federation Holds Talks with CM Dhami

Uttarakhand Diploma Engineers Federation Holds Talks with CM Dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने कहा कि राज्य सरकार डिप्लोमा इंजीनियर्स की मांगों के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है और संवाद व समन्वय के माध्यम से सभी मुद्दों का शीघ्र समाधान निकालने के लिए प्रतिबद्ध है।

डिप्लोमा इंजीनियर्स की चल रही हड़ताल के बीच मुख्यमंत्री आवास में उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री से भेंट कर अपनी विभिन्न मांगों पर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान महासंघ के प्रतिनिधियों ने 27 सूत्रीय मांगपत्र प्रस्तुत किया, जिसमें पदोन्नति, वेतनमान और पुरानी पेंशन व्यवस्था से जुड़े मुद्दे प्रमुख रहे।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया कि उनकी सभी मांगों का समुचित परीक्षण किया जाएगा। उन्होंने मांगों के समाधान के लिए एक सब-कमेटी के गठन की घोषणा की, जो सभी बिंदुओं का गहन अध्ययन कर शीघ्र अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि सरकार संवाद के माध्यम से समस्याओं के समाधान की दिशा में आगे बढ़ रही है और जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य के विकास कार्यों में किसी प्रकार की बाधा न आए, इसके लिए सभी पक्षों को सकारात्मक और सहयोगात्मक रुख अपनाना चाहिए।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने इंजीनियर्स महासंघ से अपील की कि वे जनहित को ध्यान में रखते हुए वार्ता प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाएं, ताकि शीघ्र और सकारात्मक समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

बैठक में सचिव शैलेश बगौली, दिलीप जावलकर, पंकज कुमार पांडे सहित अन्य संबंधित अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Tags: Uttarakhand News
Previous Post

वृन्दावन परिक्रमा मार्ग का ‘मेगा मेकओवर’, 21.28 करोड़ रुपए से बदलने जा रही सूरत

Next Post

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की जनगणना 2027 के लिए स्व-गणना

Writer D

Writer D

Related Posts

Pratap Singh Baghel
उत्तर प्रदेश

प्रताप सिंह बघेल को माध्यमिक शिक्षा और अनिल भूषण चतुर्वेदी को बेसिक शिक्षा की कमान

01/06/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

उप मुख्यमंत्री ने ‘जनता दर्शन’ में सुनीं लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

01/06/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

सुरक्षित बचपन और समृद्ध किसान, डबल इंजन सरकार की यही है पहचान: केशव प्रसाद मौर्य

01/06/2026
Twisha Sharma Case
Main Slider

Twisha Sharma Case: गिरिबाला सिंह और समर्थ के साथ स्पॉट पर पहुंची CBI, डमी से करेगी सीन रीक्रिएट

01/06/2026
Roadways contract workers attempt self-immolation
Main Slider

लखनऊ में रोडवेज संविदाकर्मियों का आत्मदाह का प्रयास, मचा हड़कंप

01/06/2026
Next Post
CM Dhami

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की जनगणना 2027 के लिए स्व-गणना

यह भी पढ़ें

Pavini Shukla

लखनऊ की पाविनी शुक्ला को विख्यात पत्रिका ‘फेमिना’ में मिली जगह

20/09/2021

लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं और जनमत का सम्मान करे सरकार : आनंद शर्मा

05/02/2021
arrested

दस-दस हजार के दो ईनामी अभियुक्त गिरफ्तार

09/01/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version