• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

T20: भारत ने बांग्लादेश को पांच रनों से दी मात, सेमीफाइनल की राह हुई आसान

Writer D by Writer D
02/11/2022
in खेल
0
T20

T20: India beat Bangladesh by five runs

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

एडिलेड। भारत (India) ने विराट कोहली (64 नाबाद) (Virat Kohli) और केएल राहुल (50) (KL Rahul) के अर्द्धशतकों के बाद गेंदबाजों के धैर्यवान प्रदर्शन की बदौलत मंगलवार को टी20 विश्व कप 2022 (T20) के वर्षाबाधित सुपर-12 मैच में बंगलादेश (Bangladesh) को पांच रन से मात दी।

भारत ने ग्रुप-2 में बंगलादेश के सामने 20 ओवर में 185 रन का लक्ष्य रखा, जिसे बारिश के कारण घटाकर 16 ओवर में 151 रन कर दिया गया। बंगलादेश इसके जवाब में 145 रन ही बना सकी।

बंगलादेश के सलामी बल्लेबाज लिटन दास (60) ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम को सात ओवर में 66 रन तक पहुंचा दिया था, लेकिन बारिश के कारण मैच को रोक दिया गया। बारिश के बाद खेल शुरू होते ही लिटन रनआउट हो गये और बंगलादेश के विकेटों की झड़ी लग गई। इसके बावजूद नूरुल हसन (19) और तस्कीन अहमद (12) ने सातवें विकेट के लिये 19 गेंदों पर 37 रन की साझेदारी करके बंगलादेश को लक्ष्य के करीब पहुंचाया।

अर्शदीप सिंह को आखिरी ओवर में भारत के लिये 20 रन बचाने थे। नूरुल ने इस ओवर में एक छक्का और एक चौका भी जड़ा लेकिन अर्शदीप ने संयम के साथ गेंदबाजी करते हुए बंगलादेश को 145 रन पर रोक दिया।

भारत ने चार मैचों में छह अंकों के साथ ग्रुप-2 में पहला स्थान हासिल कर लिया है, जबकि बंगलादेश तीसरे स्थान पर बरकरार है।

कोहली ने रचा ‘विराट’ इतिहास, तोड़ा ये बड़ा रिकॉर्ड

बंगलादेश ने 185 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए विस्फोटक शुरुआत की। नजमुल हुसैन शान्तो एक छोर पर शान्त रहे, जबकि दूसरे छोर पर लिटन ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 21 गेंदों पर अपना अर्द्धशतक पूरा किया। बंगलादेश ने सात ओवर में 66 रन बना लिये थे लेकिन एडिलेड की बारिश ने लिटन के तूफान पर विराम लगा दिया। बारिश रुकने के बाद बंगलादेश को नौ ओवरों में 85 रन चाहिये थे। भारत को आठवें ओवर की दूसरी गेंद पर ही पहली सफलता मिली और लिटन दास 27 गेंदों पर सात चौकों और तीन छक्कों के साथ 60 रन बनाकर रनआउट गए। शान्तो (21) ने हाथ खोलने चाहे लेकिन मोहम्मद शमी ने उन्हें सूर्यकुमार यादव के हाथों कैच आउट करवा दिया। बंगलादेश ने अगले चार विकेट नौ रन के अंदर गंवाए। अर्शदीप सिंह ने पांच गेंदों के अंतराल में अफीफ हुसैन और शाकिब अल हसन को आउट किया जबकि हार्दिक पांड्या ने अपने ओवर में यासिर अली और मोसद्देक हुसैन को चलता किया।

बंगलादेश ने 13 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 108 रन ही बनाये थे, लेकिन नूरुल-तस्कीन की साझेदारी ने उन्हें लक्ष्य के काफी करीब पहुंचा दिया। दोनों ने मिलकर अगले तीन ओवरों में 37 रन जोड़े, हालांकि यह उन्हें जीत दिलाने के लिये काफी नहीं था।

भारत के लिये अर्शदीप सिंह ने चार ओवर में 38 रन देकर दो विकेट लिये, जबकि हार्दिक पांड्या ने तीन ओवर में 28 रन देकर दो विकेट चटकाये। मोहम्मद शमी ने तीन ओवर में 25 रन देकर एक विकेट अपने नाम किया।

Tags: cricket newsindvsbagsports newsT20 World Cupviarat kohli
Previous Post

यूपी पुलिस को यातायात नियम पड़ा भारी, कट गया इतने का चालान

Next Post

बीजेपी नेता के भतीजे को सरेबाजार मारी गोली, हालत गंभीर

Writer D

Writer D

Related Posts

Virat Kohli
खेल

विराट कोहली के फैन का टूटा दिल! ऑटोग्राफ न मिलने पर रो पड़ा बच्चा

28/04/2026
Gurbux Singh Grewal
खेल

ओलंपिक पदक विजेता हॉकी खिलाड़ी गुरबक्स सिंह ग्रेवाल का निधन

25/04/2026
Yusuf Pathan
खेल

पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान के ससुर गिरफ्तार, लगा ये बड़ा आरोप

21/04/2026
CM Yogi
Main Slider

योगी ने राज्य का मान बढ़ाने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया

24/03/2026
Rural Stadiums
उत्तर प्रदेश

ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच, प्रदेश के सभी विकास खंडों में बन रहे ग्रामीण स्टेडियम

06/03/2026
Next Post
Shot

बीजेपी नेता के भतीजे को सरेबाजार मारी गोली, हालत गंभीर

यह भी पढ़ें

Kharna

छठ पूजा का दूसरा दिन आज, जानें खरना का महत्व और पूजन विधि

26/10/2025
murder

सशस्त्र बदमाशों ने साध्वी की गला दबाकर की हत्या, ग्रामीणों में फैला आक्रोश

15/07/2021
CM Yogi

इफको प्लांट हादसा : सीएम योगी ने लिया संज्ञान, दिये जांच के आदेश

23/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version