• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मोदी सरकार के आठ साल पर योगी बोले, आत्मनिर्भरता की राह पर भारत तेजी से आगे बढ़ा

Writer D by Writer D
01/06/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
cm yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। केंद्र में मोदी सरकार के आठ साल पूरा होने पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने बुधवार को राजधानी लखनऊ में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राज्य मुख्यालय पर सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विगत 08 वर्ष में भाजपा की सरकार ने सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के संकल्प के साथ देश के भीतर एक विश्वास भरा है।

मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi) ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) ने पिछले आठ के दौरान जो कहा वह करके दिखाया। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद देश में कई दशक गरीबी उन्मूलन के नारे लगते थे, लेकिन 30-40 साल तक गरीबी हटाने की दिशा में कुछ हुआ नहीं।

योगी (CM Yogi) ने कहा कि नरेन्द्र मोदी ने मई 2014 में प्रधानमंत्री की कुर्सी संभाली। उससे पहले देश में सरकार के प्रति एक अविश्वास का वातावरण था, लेकिन देश की कमान मोदी के हाथों आते ही 135 करोड़ जनता के मन में एक नया विश्वास पैदा हुआ। प्रधानमंत्री ने ‘‘सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास’’ मंत्र दिया, जिसके तहत सरकार ने बिना भेदभाव के गांवों, गरीबों, किसानों, महिलाओं, नौजवानों के हितों के लिए कार्य किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2014 से पहले देश के विभिन्न भागों में अलगाववाद, उग्रवाद और आतंकवाद का बोलबाला था। भ्रष्टाचार और अराजकता अपनी पराकाष्ठा की ओर थी। लेकिन देश की बागडोर संभालते ही प्रधानमंत्री मोदी ने देश में अभूतपूर्व परिवर्तन किया।

यह बजट नए भारत का नया उत्तर प्रदेश बनाने वाला बजट : एके शर्मा

आठ साल सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण कार्यक्रम (रिपोर्ट टू नेशन) के अवसर पर आयोजित पत्रकार वार्ता में मुख्यमंत्री योगी के अलावा प्रदेश के दोनों उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर मोदी सरकार की योजनाओं से संबंधित एक ’ब्रोशर’ का लोकार्पण भी किया गया।

उद्बोधन के प्रमुख अंश

  • केंद्र में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विगत 08 वर्ष में भाजपा की सरकार ने सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के संकल्प के साथ देश के भीतर एक विश्वास भरा है।
  • मई 2014 में प्रधानमंत्री ने देश की कमान अपने हाथों में ली थी। सबका साथ सबका विकास के मंत्र के अनुरूप केंद्र की सरकार ने बिना भेदभाव के गांव, गरीब, किसान, महिला, नौजवान के हितों के लिए को कार्य किया, वह 135 करोड़ देशवासियों के जीवन में व्यापक परिवर्तन का कारक बनी है।
  • 2014 के पहले देश में सरकार के प्रति एक अविश्वास का वातावरण था। देश के विभिन्न क्षेत्र में अलगाववाद, उग्रवाद और आतंकवाद सिर चढ़ कर बोल रहा था। अराजकता अपनी पराकाष्ठा की ओर थी। भ्रष्टाचार संस्थागत रूप ले चुका था। गरीबी हटाओ के दशकों से नारे तो लग रहे थे, लेकिन उन्मूलन के लिए कोई ठोस प्रयास 35-40 वर्षों में नहीं दिखे।
  • प्रधानमंत्री मोदी ने जो कहा सो करके दिखाया। एक-एक योजना व्यक्ति, समाज और राष्ट्रीय जीवन में आत्मनिर्भरता का कारक बनी है।
  • 08 वर्ष सेवा सुरक्षा, सुशासन और गरीब कल्याण के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धि है। इंफ्रास्ट्रक्चर के इतने प्रोजेक्ट, अन्नदाता की आय दोगुनी करने के प्रयास, युवाओं को रोजगार से जोड़ने के प्रयासों ने भारत की तस्वीर बदली है।
  • इन 08 वर्षों के दौरान भारत आत्मनिर्भरता की राह पर तेजी से आगे बढ़ा है। देशवासियों के आत्मविश्वास में बढ़ोत्तरी हुई है। प्रत्येक क्षेत्र में बुनियादी सुविधाएं बढ़ी हैं। जरूरतमन्दों तक बिना भेदभाव विकास और कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचा है। किसानों और गरीबों की आय में वृद्धि हुई है।
  • अंतिम पायदान पर खड़ा व्यक्ति विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ पाकर स्वावलम्बन और आत्मसम्मान के साथ आगे बढ़ रहा है।

वित्तीय संसाधनों को बढ़ाने के गंभीर प्रयास किए जाएं : सीएम धामी

  • मातृ शक्ति सम्मान, सुरक्षा और स्वावलम्बन के साथ समाज और राष्ट्र के विकास में सहभागी बन रही है।
  • ‘मेक इन इंडिया’, डिजिटल इंडिया, स्टार्ट-अप इंडिया, स्टैंड-अप इंडिया, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ जैसे अभियान नए भारत के निर्माण में मील का पत्थर साबित हो रहे हैं। हमारा युवा नये भारत और नये उत्तर प्रदेश के निर्माण में नये आत्मविश्वास के साथ योगदान दे रहा है।
  • ‘जैम ट्रिनिटी’ अर्थात जन-धन, आधार और मोबाइल के तिहरे संयोजन के जरिये भ्रष्टाचार के तंत्र को समाप्त कर प्रत्येक देशवासी तक सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ पहुंचाकर अपनी दूरदर्शिता का परिचय दिया।
  • कोरोना काल खंड में तकनीक के सदुपयोग से डीबीटी के माध्यम से जरूरतमंदों तक सीधी मदद पहुंचाई गई।
  • पिछ्ली सरकारों ने कभी गरीबों को अपना सिर ढकने के लिए आवास देने के बारे में नहीं सोचा। प्रधानमंत्री जी ने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) में 01 करोड़ 22 लाख 70 हजार आवास स्वीकृत कर दिए तो प्रदेश में 17.54 लाख आवास स्वीकृत किये गए।
  • प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) में देश में 2.55 करोड़ घरों का निर्माण हुआ तो प्रदेश में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अन्तर्गत 26.16 लाख आवास मिला
  • कोल, मुसहर, वनटांगिया आदि वंचित समाज के लिए हमने मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) शुरू की और अब तक 01 लाख 08 हजार 652 परिवारों को आवास देने में सफलता पाई है।
  • स्वच्छ भारत मिशन न केवल स्वच्छता बल्कि नारी गरिमा का प्रतीक भी बना। शहरी 66.9 लाख व्यक्तिगत घरेलू शौचालयों बनाये गए तो 6.42 लाख सामुदायिक एवं सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण। उत्तर प्रदेश में इसी दौरान नगरीय क्षेत्र में लगभग 09 लाख व्यक्तिगत शौचालय तथा 69 हजार सामुदायिक शौचालय का निर्माण हुआ।
  • स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण में देश में 11 करोड़ से अधिक व्यक्तिगत घरेलू शौचालय बने तथा 02 लाख 03 हजार 970 सामुदायिक स्वच्छता परिसरों का निर्माण हुआ।

नगर विकास मंत्री ने किया संभव पोर्टल का उद्घाटन

  • अमृत योजना के अन्तर्गत पूरे देश में 60 नगरीय निकायों में लागू की गई है। हमने अब तक पेयजल की 121, सीवरेज व सेप्टेज की 59 तथा हरित क्षेत्र की 260 परियोजनाएं पूर्ण को हैं।
  • वर्ष 2024 तक हर घर में नल से जल उपलब्ध कराने के लिए अगस्त, 2019 में जल जीवन मिशन का शुभारम्भ किया। विन्ध्य और बुंदेलखंड क्षेत्र के 09 जनपदों के सभी राजस्व ग्रामों में पेयजल दिसम्बर, 2022 तक उपलब्ध करा देंगे। द्वितीय चरण के 66 जनपदों के 33 हजार से अधिक राजस्व ग्रामों में लागू कर रहे हैं।
  • 03 करोड़ लोगों के पास बिजली कनेक्शन नहीं था। हमने प्रदेश में सौभाग्य योजना के माध्यम से 1.41 करोड़ निःशुल्क विद्युत कनेक्शन दिए।
Tags: cm yogilukcnow newsup news
Previous Post

आतंकी लादेन की फोटो लगाना SDO को पड़ा भारी, हुए निलंबित

Next Post

घाटी में टारगेट किलिंग के बीच बड़ा फैसला, सभी हिंदू कर्मचारियों का जिला मुख्यालयों में होगा ट्रांसफर

Writer D

Writer D

Related Posts

Tejashwi Yadav
Main Slider

पटना में RJD का रण! तेजस्वी हिरासत में, टूटी बैरिकेडिंग तो चला वाटर कैनन

19/08/2026
cm yogi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी ने दो ऑटोमोबाइल कंपनियों के प्लाट का किया शिलान्यास

19/08/2026
Pipalkoti tunnel accident
Main Slider

Pipalkoti Tunnel Accident: मृतकों की संख्या बढ़कर 11, घायल रोहित ने एम्स ऋषिकेश में दम तोड़ा

19/08/2026
Jauhar University
उत्तर प्रदेश

जौहर यूनिवर्सिटी पर ED का शिकंजा, रामपुर-सहारनपुर और दिल्ली में 10 ठिकानों पर छापे

19/08/2026
104 Health Helpline
Main Slider

104 हेल्थ हेल्पलाइन: एक दशक में कॉल सेंटर से ‘प्रोएक्टिव हेल्थ सिस्टम’ तक पहुंचा उत्तराखंड

19/08/2026
Next Post
LG Manoj Sinha

घाटी में टारगेट किलिंग के बीच बड़ा फैसला, सभी हिंदू कर्मचारियों का जिला मुख्यालयों में होगा ट्रांसफर

यह भी पढ़ें

collision between janarath and bolero

जनरथ और बोलेरो में भीषण टक्कर, बच्चे समेत पांच की दर्दनाक मौत

21/11/2023
लखीमपुर खीरी में छात्रा से दुराचार हत्या Student misbehaved in Lakhimpur Kheri

योगी सरकार का बड़ा फैसला : यूपी बोर्ड के छात्रों की अब दूरदर्शन पर लगेगी क्लास

18/08/2020
राजस्थान संकट

राजस्थान सियासी संकट पर आज हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

27/07/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version