• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

T-20 WC: माक्ररम के विस्फोटक अर्धशतक से जीता दक्षिण अफ्रीका

Writer D by Writer D
26/10/2021
in Main Slider, ख़ास खबर, खेल
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मध्य क्रम के बल्लेबाज एडन माक्ररम (51) के विस्फोटक अर्धशतक की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने यहां मंगलवार को टी-20 विश्व कप 2021 के छठे मुकाबले में गत विजेता वेस्ट इंडीज को आठ विकेट से हरा दिया।

दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करते हुए वेस्ट इंडीज को अच्छी स्थिति में होने के बावजूद 20 ओवर में आठ विकेट पर 143 रन पर रोका और फिर 18.2 ओवर में बेहद आराम से दो विकेट पर 144 रन बना कर मैच जीत लिया। इन-फॉर्म बल्लेबाज माक्ररम ने ताबड़तोड़ तरीके से दो चौके और चार छक्के जड़ कर 26 गेंदों पर नाबाद 51 रन बना कर टीम को महत्वपूर्ण जीत दिलाई। पाकिस्तान के खिलाफ अभ्यास मैच में बेहतरीन शतकीय पारी खेलने वाले रैसी वान डेर डुसेन ने भी बखूबी उनका साथ दिया। डुसेन ने तीन चौकों के सहारे 51 गेंदों पर 43 रन बना कर नाबाद रहे।

इससे पहले दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों ने अच्छी गेंदबाजी की। वेस्ट इंडीज के सलामी बल्लेबाज एविन लुईस द्वारा विस्फोटक अंदाज में खेल कर टीम को अच्छी स्थिति में पहुंचाने के बावजूद गेंदबाजों ने वेस्ट इंडीज को बड़ा स्कोर बनाने से रोक दिया। प्रमुख गेंदबाज एनरिक नॉर्त्जे ने नपी-तुली और किफायती गेंदबाजी से टीम की वापसी कराई। अपने चार आेवरों में उन्होंने मात्र 14 रन देकर एक विकेट निकाला। इसके लिए उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया। ड्वेन प्रिटोरियस हालांकि तीन विकेट लेकर सबसे सफल गेंदबाज रहे। केशव महाराज और कैगिसो रबादा को भी क्रमश: दो और एक विकेट मिला।

वेस्ट इंडीज की टीम बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों में विपक्षी टीम से पीछे रही। गेंदबाजी में केवल अकील हुसैन ही एक विकेट निकाल पाए। वहीं बल्लेबाजी में लुईस के अलावा कप्तान कीरोन पोलार्ड ने दो चौकों और एक छक्के की मदद से 20 गेंदों पर 26 रन बनाए। यह वेस्ट इंडीज की लगातार दूसरी हार है। इससे पहले उसे इंग्लैंड ने 55 रन पर ढेर कर आठ विकेट से हराया था।

Tags: T-20 World cup
Previous Post

निर्धारित टाइमलाइन में पूरी हों सभी परियोजनाएं : राजेन्द्र तिवारी

Next Post

मां की तेरहवीं पर व्यवसायी परिवार ने ग्यारह गरीब कन्याओं की कराई एफडी

Writer D

Writer D

Related Posts

money plant
Main Slider

मनी प्लांट घर पर होने के बाद भी नहीं हो रहा लाभ, तो हो सकती है ये वजह

03/05/2026
Animals
Main Slider

इन जानवरों को खिलाने-पिलाने से दूर होती हैं जीवन की बाधाएं, मजबूत होते हैं ये ग्रह

03/05/2026
kalava
Main Slider

कितने दिन के बाद बदलना चाहिए कलावा, जानें इसके पीछे की धार्मिक मान्यता

03/05/2026
dark chin
Main Slider

ठुड्डी का कालापन कर रहा है शर्मिंदा, निजात पाने के लिए आजमाए ये उपाय

03/05/2026
Toner
Main Slider

इस चीज से मिलेगा कोरियन जैसा निखार, जानें बनाने का तरीका

03/05/2026
Next Post

मां की तेरहवीं पर व्यवसायी परिवार ने ग्यारह गरीब कन्याओं की कराई एफडी

यह भी पढ़ें

पीएम मोदी

जैसलमर के लोंगेवाला बार्डर पहुंचे पीएम मोदी, सैनिकों के साथ मनाएंगे दिवाली

14/11/2020
Explosion during Veerarakavu temple festival

केरल मंदिर उत्सव में बड़ा हादसा, आतिशबाजी के दौरान 150 लोग जख्मी

29/10/2024
Pele

इस दिग्गज फुटबॉलर के अंगों ने काम करना किया बंद, End-of-Life केयर में शिफ्ट

03/12/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version