• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

निर्धारित टाइमलाइन में पूरी हों सभी परियोजनाएं : राजेन्द्र तिवारी

Writer D by Writer D
26/10/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुख्य सचिव राजेन्द्र कुमार तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग ग्रुप की बैठक में चिकित्सा शिक्षा विभाग की चिन्हित सर्वोच्च प्राथमिकता की परियोजनाओं के कार्यान्वयन की प्रगति, महायोगी गुरु गोरखनाथ विश्वविद्यालय की स्थापना, आयुष्मान भारत गोल्डेन कार्ड व वेलनेस सेन्टर, स्पोर्ट्स विश्वविद्यालय तथा आजमगढ़, अलीगढ़ एवं सहारनपुर में राज्य विश्वविद्यालय की स्थापना की अद्यतन प्रगति की समीक्षा की गई।

समीक्षा बैठक में मुख्य सचिव ने कहा कि निर्माण कार्यों में गति लाये जाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि फेज-3 के अन्तर्गत 14 जनपदों में मेडिकल कॉलेज का निर्माण किया जा रहा है, जिनकी प्रगति बढ़ाये जाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि निर्धारित टाइमलाइन के अनुसार सभी परियोजनाएं पूरी की जायें तथा इसमें किसी भी प्रकार का विलम्ब न हो। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी निर्माण कार्यों की पाक्षिक भौतिक एवं वित्तीय लक्ष्य निर्धारित कर उसकी समीक्षा करें।

अटल बिहारी वाजपेयी राज्य चिकित्सा विश्वविद्यालय लखनऊ के निर्माण की प्रगति की समीक्षा करते हुए मुख्य सचिव ने कहा कि निर्धारित टाइमलाइन के अनुसार अक्टूबर, 2022 तक इसे पूरा किया जाना है। अतः तद्नुसार स्ट्रैटजी व समयसारिणी निर्धारित कर वित्तीय एवं भौतिक प्रगति की समीक्षा की जाये।

उन्होंने अलीगढ़, सहारनपुर एवं आजमगढ़ में राज्य विश्वविद्यालय तथा महायोगी गुरू गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय के कार्यों में भी तेजी लाने के निर्देश दिये। आयुष्मान भारत गोल्डेन कार्ड व वेलनेस सेन्टर की प्रगति की समीक्षा के दौरान उन्होंने मार्च, 2022 तक 15624 वेलनेस सेन्टर स्थापित करने के लक्ष्य को प्रत्येक दशा में पूरा करने के निर्देश दिये।

कलाकारों के दल ने मुख्यमंत्री पुष्कर धामी से की भेंट

इससे पूर्व प्रजेन्टेशन के माध्यम से अवगत कराया गया कि फेज-3 के अन्तर्गत बुलन्दशहर, औरेय्या, सोनभद्र, ललितपुर, चन्दौली, सुल्तानपुर, गोण्डा, लखीमपुर खीरी, अमेठी, कुशीनगर, कानपुर देहात, कौशाम्बी, बिजनौर व पीलीभीत में जिला चिकित्सालयों को उच्चीकृत कर मेडिकल कॉलेज का निर्माण किया जा रहा है, जिसमें अमेठी को छोड़कर अन्य 13 जनपदों में मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य प्रगति पर है। बताया गया कि अमेठी के लिए शासनादेश निर्गत हो गया है तथा इसका भी निर्माण शीघ्र प्रारंभ हो जायेगा।

बैठक में यह भी बताया गया कि फेज-2 के अन्तर्गत 09 मेडिकल कॉलेज का लोकार्पण हो गया है तथा इसी सत्र से प्रवेश प्रारंभ हो जायेंगे। एनएमसी मानक के अनुसार चिकित्सा शिक्षकों के 459 पद स्वीकृत किये गये हैं, जिनमें से 413 पद भर गये हैं, शेष पर भर्ती की कार्यवाही प्रचलित एवं गतिमान है। प्रत्येक मेडिकल कॉलेज के लिए चिकित्सा शिक्षक के 51-51 पद स्वीकृत किये गये हैं।

उदास मन से जनता दर्शन में पहुंची दिव्यांग उषा की सीएम योगी ने पूरी की मुराद

इस दौरान यह भी बताया गया कि प्रत्येक कॉलेज के लिए 24-24 सीनियर रेजीडेन्ट कुल 216 पद सृजित किये गये हैं, जिनमें से 159 का चयन तथा सभी ने कार्यभार भी ग्रहण कर लिया है, अवशेष पदों के लिए चयन प्रक्रिया गतिमान है। नॉन पी.जी. जूनियर रेजीडेन्ट के 50-50 पद प्रत्येक मेडिकल कॉलेज के लिए कुल 450 पद सृजित किये गये हैं, जिनमें से 439 का चयन व कार्यभार ग्रहण किया जा चुका है, शेष की चयन प्रक्रिया गतिमान है जिसे बहुत जल्द पूरा कर लिया जायेगा। फेज-2 के अन्तर्गत प्रतापगढ़, गाजीपुर, देवरिया, सिद्धार्थनगर, एटा, हरदोई, फतेहपुर, मीरजापुर एवं जौनपुर में मेडिकल कॉलेज स्थापित किये गये हैं।

फेज-1 के अन्तर्गत अयोध्या, बस्ती, बहराइच, फिरोजबाद एवं शाहजहांपुर में मेडिकल कॉलेज की स्थापना की जा चुकी है तथा इन कॉलेजों में एमबीबीएस पाठ्यक्रम प्रारंभ हो चुका है। इन कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2019-20 हेतु एमबीबीएस प्रथम बैच तथा शैक्षणिक सत्र 2020-21 हेतु द्वितीय बैच प्रवेशित व अध्ययनरत हैं तथा कॉलेज पूर्णरूप से संचालित है।

आयुष्मान भारत गोल्डेन कार्ड व वेलनेस सेन्टर की स्थापना की प्रगति समीक्षा में बताया गया कि सितम्बर में जहां 6,01,114 गोल्डेन कार्ड बनाये गये थे। वहीं माह अक्टूबर में अब तक 7,49,089 गोल्डेन कार्ड बनाये जा चुके हैं तथा अब तक 1,64,66,377 गोल्डेन कार्ड बनाये गये हैं। बागपत, शामली, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, हापुड़, हाथरस, कासगंज, महोबा, अमेठी एवं कानपुर देहात की प्रगति सबसे अच्छी है।

हेल्थ एण्ड वेलनेस सेन्टर की स्थापना की प्रगति समीक्षा में बताया गया कि अब तक कुल 10,077 स्वास्थ्य इकाइयों को हेल्थ एण्ड वेलनेस सेन्टर के रूप में उच्चीकृत किया जा चुका है, जिनमें 7402 उपकेन्द्र, 2200 पीएचसी एवं 475 शहरी पीएचसी सम्मिलित हैं। बताया गया कि माह मार्च, 2022 तक 15624 वेलनेस सेन्टर स्थापित करने का लक्ष्य है, जिसे समय से पूरा कर लिया जायेगा। उपकेन्द्र स्तरीय हेल्थ एण्ड वेलनेस सेन्टर पर 14 एवं पीएचसी स्तरीय हेल्थ एण्ड वेलनेस सेन्टर पर 63 प्रकार की जांचों का प्राविधान किया गया है। इन हेल्थ एण्ड वेलनेस सेन्टर के माध्यम से 12 प्रकार की प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जायेंगी।

महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय गोरखपुर के निर्माण कार्य की समीक्षा में बताया गया कि कार्य प्रगति पर है तथा आवश्यक धनराशि अवमुक्त की जा चुकी है। वहीं मेरठ में बन रहे स्पोर्ट्स विश्वविद्यालय के बारे में जानकारी दी गई कि कार्यवाही प्रगति पर है तथा जरूरी स्वीकृतियां एवं एनओसी आदि प्राप्त करने की कार्यवाही प्रचलित एवं गतिमान है।

समीक्षा बैठक में सभी सम्बन्धित विभागों के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे। संचालन अपर मुख्य सचिव कार्यक्रम क्रियान्वयन सुरेश चन्द्रा द्वारा किया गया।

Tags: Hindi SamacharLucknow Newsrajendra tiwariup government news
Previous Post

कोरोना प्रोटोकॉल्स के साथ नवंबर में शुरू होगा शीतकालीन सत्र

Next Post

T-20 WC: माक्ररम के विस्फोटक अर्धशतक से जीता दक्षिण अफ्रीका

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश में जैन पर्यटन को रफ्तार, फिरोजाबाद स्थित छदामी लाल जैन मंदिर का 80 फीसदी काम पूरा

01/10/2026
Main Slider

वीरता पदक पाकर बोले पुलिसकर्मी- अत्याधुनिक संसाधनों से मजबूत हुई पुलिसिंग, जनता में बढ़ा सुरक्षा का भरोसा

01/10/2026
Main Slider

वृद्धजन परिवार की विरासत और सुरक्षाकवच, सम्मान-सुरक्षा मेरी जिम्मेदारी: धामी

01/10/2026
Main Slider

‘अखिलेश से पूछिए, इंडी गठबंधन की बैठक में क्यों नहीं आए?’, ओपी राजभर का राहुल गांधी पर सीधा हमला

01/10/2026
Main Slider

यूपीआईटीएस: स्वाद की विरासत को मिली वैश्विक उड़ान

01/10/2026
Next Post

T-20 WC: माक्ररम के विस्फोटक अर्धशतक से जीता दक्षिण अफ्रीका

यह भी पढ़ें

medical store

15 हजार करोड़ का प्रोत्साहन पैकेज दवा उद्योग को देने की तैयारी

27/09/2020
flowers

ग्लोइंग स्किन के लिए करें इन फूलों का इस्तेमाल

26/10/2025
shahrukh khan gauri khan

गौरी खान ने शेयर की बेटे अबराम संग फोटो

08/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version