• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पगड़ी संभाल लो, सरकार का बहिष्कार शुरु कर दो : अजीत

Writer D by Writer D
28/02/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, बागपत, राजनीति
0
Chaudhary Ajit Singh

Chaudhary Ajit Singh

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लोकदल (रालोद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह ने किसानों को तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन के लिए एकजुट रहने का आह्वान करते हुये कहा कि वे अभी से इस सरकार को नष्ट करने में लग जाये वरना यह सरकार उन्हें बर्बाद कर देगी।

बागपत के बामनौली गांव में राजा सलक्षणपाल तोमर की जयंती के अवसर पर आयोजित किसान पंचायत को संबोधित करते हुये उन्होंने कहा कि शहीद भगत सिंह के चाचा सरदार अजित सिंह ने अंग्रेजों के किसान विरोधी कानूनों के खिलाफ पगड़ी संभालने का नारा दिया था। वे भी अब पगड़ी संभाल लो, इस सरकार का बहिष्कार शुरु कर दो।

शनिवार को चौधरी अजित सिंह के तेवर तीनो कृषि कानूनों के खिलाफ बेहद सख्त दिखे। उन्होंने तीनों कृषि कानूनों का किसानों पर पड़ने वाले प्रभाव की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह सरकार किसानों की जमीन छीनना चाहती है। कांट्रेक्ट खेती कानून जिस तरह से केन्द्र सरकार ने लागू किया, इससे किसी भी तरह से किसान की जान नहीं बचती।

इन्टीग्रेटेड कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेन्टर को सुचारु ढंग से संचालित किया जाये : सीएम योगी

उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने सांसदों व विधायकों को अपने क्षेत्रों में समझाने के लिए भेजा है। वह किसानों को नहीं समझा पाए। वह उनसे कहना चाहते हैं कि यह कानून उन्हें समझा दें। यदि मेरी समझ में आ गए तो मैं किसानों को समझा दूंगा। रालोद अध्यक्ष ने कहा कि कांट्रेक्टर खेती को वह बुरी नहीं मानते हैं। गन्ने की खेती का कांट्रेक्ट ही तो है, लेकिन यह कांट्रेक्ट सरकार से किया जाता है। सरकार भाव तय करती है। सरकार को सभी फसलों के भाव तय करने चाहिए। पूंजीपतियों के हवाले किसानों के खेत और फसलों को क्यों कर रहे हो।

श्री सिंह ने कहा कि स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह ने कानून बनाया था कि जो भी चीनी मिल गन्ना किसानों का भुगतान नहीं करेंगी, उन्हें जब्त कर लिया जाएगा। श्री मोदी ने सत्ता में आते ही इस कानून को समाप्त कर दिया। उन्होंने कहा कि सरकार ने एफसीआई को कर्ज में दबा दिया, यदि इसी तरह से कर्ज रहा तो एफसीआई समाप्त हो जाएगी।

राम मन्दिर निर्माण के लिए मुरलीधर आहूजा दो लाख से अधिक का किया योगदान

रालोद अध्यक्ष ने कहा कि अब इस सरकार को नष्ट करने में लग जाओ। किसानों से कहा कि पगड़ी संभाल लो। सर छोटूराम ने धर्म से उपर उठकर सरकार बनाई थी। तुम भी अपनी सरकार बनाओ।

Tags: Chaudhary Ajit Singhup news
Previous Post

सपा किसी भी बड़े दल से चुनावी समझौता नहीं करेगी : अखिलेश

Next Post

मोदी जैसा बेटा धरती पर कभी-कभी जन्म लेता है : स्वतंत्रदेव

Writer D

Writer D

Related Posts

Rice Samosa
खाना-खजाना

आज ट्राई करें ये स्पेशल डिश, खाते ही दिल हो जाएगा खुश

14/06/2025
Wedding Lehenga
Main Slider

पुराने लहंगे को करें रीयूज, हर कोई करेगा आपके लुक की तारीफ

14/06/2025
CM-YUVA Yojana
उत्तर प्रदेश

मिसाल बन रही ‘सीएम युवा’ योजना, पढ़े-लिखे योग्य युवाओं के दरवाजे खुद पहुंच रही योगी सरकार

13/06/2025
Bridge
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने किया कमाल, 76 सेतु परियोजनाओं को पूरा करने में लगा सिर्फ साल

13/06/2025
Transformers
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की सख्ती का असर, ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्तता में अभूतपूर्व गिरावट

13/06/2025
Next Post
Swatantra Dev

मोदी जैसा बेटा धरती पर कभी-कभी जन्म लेता है : स्वतंत्रदेव

यह भी पढ़ें

Jinnah's statue blew up

पाक के संस्थापक जिन्ना की मूर्ति को बलूच विद्रोहियों ने बम से उड़ाया

27/09/2021
arjun tendulkar

खिलाड़ियों के साथ मस्ती करते नज़र आए अर्जुन तेंदुलकर, तो फैन्स बोले- देखो नेपोटिज्म

15/09/2020

आयुष मंत्रालय में प्रोग्राम मैनेजर और डाटा एंट्री ऑपरेटर की भर्ती, ऐसे करें आवेदन

16/11/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version