• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यह देश की एकता बनाए रखने का समय है, न की चुनाव कराने का : नेतन्याहू

Desk by Desk
24/08/2020
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय, राजनीति
0
प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू

प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

तेल अवीव। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू देश में आर्थिक संकट के मद्देनजर आम चुनाव को टालने के प्रस्ताव पर सहमत हो गए हैं।

श्री नेतन्याहू ने रविवार को एक वर्चुअल संवाददाता सम्मेलन में इस बात की घोषणा करते हुए कहा, “ यह समय देश की एकता को बनाए रखने का है, न कि चुनाव कराने का।”

श्री नेतन्याहू ने कहा कि वह राष्ट्रीय बजट को मंजूरी दिलाने के लिए समय सीमा को 100 दिन बढ़ाने वाला एक प्रस्ताव पेश करेंगे। उन्होंने कहा कि इजरायली अर्थव्यवस्था के लिए इस समय यही उचित है।

अरब गैस पाइपलाइन में हुए विस्फोट से सीरिया में बिजली गुल, हमला होने के संकेत

यदि इस बार आम चुनाव होते तो दो वर्ष के भीतर इजरायल में यह चौथे आम चुनाव होते। इजरायली कानून के मुताबिक यदि सरकार गठन के बाद 90 दिनों के भीतर राष्ट्रीय बजट को मंजूरी नहीं मिलती है तो संसद स्वयं ही भंग हो जाती है।

गौरतलब है कि श्री नेतन्याहू के ऊपर रिश्वत लेने , धोखाधड़ी और विश्वासघात करने के तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं और इन मामलों की सुनवाई चल रही है। उन्होंने खुद पर लगे सभी आरोपों से इनकार किया है।

अमेरिका में कोरोना संक्रमितों की संख्या 57 लाख से अधिक, 1.76 लाख लोगों की मौत

इजरायल दुनिया के उन चुनिंदा देशों में है जिसने वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) पर काफी हद तक काबू पा लिया था, लेकिन इजरायल में पिछले कुछ दिनों से कोरोना संक्रमण के नये मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है। कोरोना के कारण विश्व के अन्य देशों की तरह इजरायल की अर्थव्यवस्था भी बुरी तरह से प्रभावित हुई है। इजरायल के येरूशलम में शनिवार रात सैकड़ों लोगों ने सरकार विरोधी प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के आधिकारिक आवास की ओर मार्च निकाला और उनके इस्तीफे की मांग की। लोगों का मानना है कि श्री नेतन्याहू कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी के कारण देश में पैदा हुए आर्थिक संकट से निपटने में असफल रहे हैं।

Tags: 24ghante online.comCorona in IsraelEconomic CrisisElectionsisraellatest international newspolitical newsprime minister benjamin netanyahutodays international newsआर्थिक संकटइजरायलइजरायल में कोरोनाचुनावप्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू
Previous Post

अरब गैस पाइपलाइन में हुए विस्फोट से सीरिया में बिजली गुल, हमला होने के संकेत

Next Post

पाकिस्‍तानी तस्‍करों व घुसपैठियों के लिए मुफीद बना पंजाब का यह इलाका

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

बाढ़ प्रभावित इलाकों में सफाई अभियान तेज, योगी सरकार का जलनिकासी और स्वास्थ्य सुरक्षा पर जोर

12/10/2026
Main Slider

कुंभ-2027 का शंखनाद: धामी ने लॉन्च किया लोगो, वेबसाइट और गीत

12/10/2026
Main Slider

PM मोदी के सेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर CM धामी ने की गंगा आरती

12/10/2026
Main Slider

बूढ़ी गंडकी में बाढ़ से तबाही, पुल-घर बहे; समय पर चेतावनी से बचीं जानें

12/10/2026
Main Slider

नवरात्रि में अखंड ज्योति जलाने जा रहे हैं? जान लें सही दिशा और जरूरी सावधानियां

11/10/2026
Next Post
Border sector of punjab

पाकिस्‍तानी तस्‍करों व घुसपैठियों के लिए मुफीद बना पंजाब का यह इलाका

यह भी पढ़ें

beaten

प्रेम प्रसंग मामले में दलित युवक को पेड़ से बांधकर पीटा, प्राइवेट पार्ट में डाला डंडा 

10/07/2021
CM Dhami

होली हमारी समृद्ध लोक परंपरा और सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक: मुख्यमंत्री

27/02/2026
accident

ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से चार बच्चों समेत 11 की मौत

15/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version