• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मीठे खाने की है चाहत, फटाफट बनाएं ये टेस्टी डिश

Writer D by Writer D
07/09/2025
in फैशन/शैली, खाना-खजाना
0
Fruit Custard

Fruit Custard

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

घर पर कई बार बर्थडे पार्टी या अन्य कई तरह के सेलेब्रेशन किए जाते हैं और पार्टी आयोजित की जाती है। ऐसे में इस पार्टी में मीठे में क्या रखा जाए यह सवाल हमेशा ही सताता हैं। ऐसे में आप स्वाद और सेहत से भरपूर फ्रूट कस्टर्ड (Fruit Custard) ट्राई कर सकते हैं जो किसी भी सेलेब्रेशन के लिए परफेक्ट डिश हैं। आज इस कड़ी में हम आपको फ्रूट कस्टर्ड (Fruit Custard) बनाने की Recipe के बारे में बताने जा रहे हैं। आइये जानते हैं इसके बारे में…

आवश्यक सामग्री

दूध – 1 लीटर
कस्टर्ड पाउडर – 2 टेबलस्पून
सेबफल- 1
अंगूर – 1/2 कप
अनार – 1
कीवी – 1
काजू – 10-12
चीनी – स्वादानुसार

बनाने की विधि

किसी खास मौके को ध्यान में रखते हुए फ्रूट कस्टर्ड (Fruit Custard) बना रहे हैं तो सबसे पहले कीवी, सेबफल और अंगूर को लेकर साफ पानी से धो लें। इसके बाद कीवी और सेबफल को पोछकर उनके छोटे-छोटे टुकड़े कर लें।

इसके बाद अंगूर को भी दो-दो टुकड़ों में काट लें। इसके बाद अनार छील लें और उसके दाने एक कटोरी में निकालकर रख लें। इन फलों के अलावा आप अन्य मौसमी फल को भी फ्रूट कस्टर्ड (Fruit Custard) बनाने के लिए ले सकते हैं। इसके बाद एक लीटर दूध में से आधा कप ठंडा दूध निकाल लें और बाकी के दूध को बर्तन में डालकर गर्म करने के लिए रख दें। दूध को धीमी आंच पर गर्म करें और इसमें स्वादानुसार चीनी भी मिक्स कर दें।

जब तक दूध गर्म हो रहा है, उसी दौरान पहले से निकालकर रखे आधा कप ठंडे दूध में कस्टर्ड पाउडर डालें और अच्छे से घोल लें। जब दूध में एक उबाल आ जाए तो कस्टर्ड मिला ठंडा दूध धार बनाते हुए दूध में डालें। कस्टर्ड मिला पूरा दूध डालने के बाद एक बड़ी चम्मच की मदद से गर्म दूध को अच्छे से चलाएं। हमें दूध को अच्छी तरह से गाढ़ा होने तक उबालना है। दूध को गाढ़ा होने में 5-6 मिनट का वक्त लग सकता है।

उबालने के दौरान जब दूध गाढ़ा हो जाए तो गैस बंद कर दें और दूध को एक बड़ी बाउल में डाल दें। इसके बाद बाउल को ठंडे पानी में रख दें और एक चम्मच की मदद से चलाते हुए दूध को ठंडा करें। ऐसा करने से दूध में मलाई नहीं जमेगी।

दूध ठंडा होने के बाद इसमें पहले से काटकर रखे सारे फलों को डाल दें और कस्टर्ड को फ्रिज में ठंडा होने के लिए लगभग 1 घंटे तक रख दें। इतने वक्त में कस्टर्ड अच्छी तरह से ठंडा हो जाएगा। फ्रूट कस्टर्ड (Fruit Custard) पूरी तरह से तैयार हो चुका है। इसे सर्व करने से पहले अनार दानों से गार्निश करें।

Tags: fruit custard recipehow to make fruit custardtasty fruit custard
Previous Post

फेस पर निखार लाते हैं बर्फ के टुकडे, ऐसे करें इस्तेमाल

Next Post

चाहिए फ्रेश लुक, फॉलो करें ये ब्यूटी रूटीन

Writer D

Writer D

Related Posts

garden
Main Slider

पौधों को कीड़े-मकोड़ों से बचाता है ये पाउ़डर, ऐेसे करें इस्तेमाल

06/05/2026
tomato flu
फैशन/शैली

बच्चों के लिए कहर बना टोमैटो फ्लू, जानें लक्षण और बचाव के उपाय

06/05/2026
fashion tips
फैशन/शैली

छोटी हाइट की लड़कियों के फैशन टिप्स, मिलेगा स्टाइलिश लुक

06/05/2026
plastic bag
फैशन/शैली

प्लास्टिक में खाना खाने के होते है ये नुकसान

06/05/2026
Pot
फैशन/शैली

मटके का पानी कई प्रॉब्लम्स को भगाता है दूर

05/05/2026
Next Post
Beauty

चाहिए फ्रेश लुक, फॉलो करें ये ब्यूटी रूटीन

यह भी पढ़ें

Paras Chhabra

बिग बॉस फेम पारस छाबड़ा ने दिया बड़ा बयान, बोले ..

23/06/2021
PM Kanya Aayush Yojana

जानें क्या मोदी सरकार कन्या आयुष योजना के तहत हर बच्ची को देगी 2000 रुपये

11/09/2020
Abbas Ansari

अब्बास अंसारी की बढ़ी मुश्किलें, इस मामले में दोषी करार

31/05/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version