• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

खूंखार आतंकी को तालिबान ने बना दिया अफगानिस्तान का अंतरिम रक्षा मंत्री

Writer D by Writer D
26/08/2021
in Main Slider, World, अंतर्राष्ट्रीय, ख़ास खबर
0
taliban

taliban

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अफगानिस्तान पर कब्जे के बाद तालिबान ने अब सरकार गठन की तैयारी तेज कर दी है। उसने अंतरिम रक्षा मंत्री, गृह मंत्री बना दिए हैं। तालिबान ने खूंखार आतंकी मुल्ला अब्दुल कय्यूम जाकिर को अफगानिस्तान का अंतरिम रक्षा मंत्री नियुक्त कर दिया है। कतर के समाचार चैनल अल जजीरा न्यूज ने तालिबान सूत्रों के हवाले से इस बात की जानकारी दी है।

मुल्ला अब्दुल कय्यूम जाकिर तालिबान का कमांडर रह चुका है। वो तालिबान का संस्थापक मुल्ला उमर का भी करीबी है। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, अमेरिकी नेतृत्व वाली सेना ने मुल्ला अब्दुल को 2001 में गिरफ्तार कर लिया था। उसे 2007 तक ग्वांतनामो बे में रखा गया था। बाद में उसे अफगानिस्तान सरकार को सौंप दिया गया था। ग्वांटानामो खाड़ी अमेरिकी सेना की एक हाई सिक्योरिटी जेल है, जो क्यूबा में स्थित है। इस जेल में खूंखार और हाई प्रोफाइल आतंकियों को हिरासत में रखा जाता है।

विपक्षी दलों को आज अफगानिस्तान की स्थिति और हालात से अवगत करायेगी सरकार

काबुल  पर कब्जा किए तालिबान को करीब 10 दिन बीत गए हैं और उसने अब तक वहां अपनी सरकार का गठन नहीं किया है, लेकिन उसने कई अहम पदों पर तालिबानी नेताओं की नियुक्ति करनी शुरू कर दी है। हाजी मोहम्मद इदरिस  को अफगानिस्तान के सेंट्रल बैंक द अफगानिस्तान बैंक का कार्यकारी प्रमुख नियुक्त कर दिया है। तालिबान के प्रवक्ता जबीउल्ला मुजाहिद ने भी इस बात की पुष्टी की है।

अफगानिस्तान की समाचार एजेंसी पाझवोक  ने बताया कि तालिबान ने गुल आगा  को कार्यवाहक वित्त मंत्री और सदर इब्राहिम  को कार्यवाहक आंतरिक मंत्री नियुक्त किया है।

बता दें कि तालिबान के आते ही पहले की सरकारों से जुड़े कई सीनियर अधिकारी या तो अफगानिस्तान छोड़कर चले गए हैं या छिप गए हैं, ऐसे में अब तालिबान अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए विशेषज्ञों को काम पर लौटने के लिए मनाने की कोशिश कर रहा है।

Tags: # world newsafganistantaliban crisis
Previous Post

विपक्षी दलों को आज अफगानिस्तान की स्थिति और हालात से अवगत करायेगी सरकार

Next Post

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में नहीं हुआ कोई बदलाव, जानें अपने शहर के रेट

Writer D

Writer D

Related Posts

Temple
Main Slider

घर में अशांति आती हैं मंदिर से जुड़े इन नियमों की अनदेखी

29/01/2026
Agarbatti
Main Slider

इस दिन न जलाएं अगरबत्ती, वरना खो जाएगा धन-वैभव

29/01/2026
Jaya Ekadashi
Main Slider

जया एकादशी व्रत में न करें इनका प्रयोग, वरना नहीं मिलेगा पूजा का फल

29/01/2026
Diabetes
Main Slider

इन चीजों से कंट्रोल में रहेगा ब्लड शुगर

29/01/2026
Mehndi
Main Slider

लंबे समय तक रहेगा हाथों में मेहंदी का रंग, आजमाए ये तरीके

29/01/2026
Next Post
Petrol

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में नहीं हुआ कोई बदलाव, जानें अपने शहर के रेट

यह भी पढ़ें

CM Yogi celebrated Janmashtami at Gorakhnath temple

सीएम योगी ने गोरखनाथ मंदिर के गर्भगृह में पूजा-अर्चना कर मनाई जन्माष्टमी

08/09/2023

मुख्यमंत्री पुष्कर ने 134 करोड़ की योजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास

05/12/2021
corona vaccination

यूपी में कोरोना टीकाकारण का आज दूसरा चरण, डेढ़ लाख लोगों को लगेगी वैक्सीन

22/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version