• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इन चीजों से कंट्रोल में रहेगा ब्लड शुगर

Writer D by Writer D
29/01/2026
in Main Slider, फैशन/शैली
0
Diabetes

Diabetes

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

डायबिटीज (Diabetes) एक ऐसी बीमारी है जो शरीर में पर्याप्त इंसुलिन ना बन पाने या शरीर में इंसुलिन का प्रभावी ढंग से उपयोग नहीं कर पाने की वजह से होती है। इंसुलिन खून में ब्लड शुगर को कंट्रोल करता है। इसके बिना ब्लड शुगर का स्तर बहुत अधिक हो जाता है।

डाइट के जरिए ब्लड शुगर को कंट्रोल किया जा सकता है लेकिन अगर खानपान पर ध्यान ना दिया गया तो ये ब्लड शुगर को बढ़ा भी सकता है। आइए जानते हैं कौन सी हैं वो चीजें जो डायबिटीज के मरीज को जरूर खानीचाहिए।

बीन्स (Beans)- बीन्स में राजमा, लोबिया और फलियां आती हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार बीन्स में भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। इसके अलावा इनमें आयरन और फाइबर भी खूब होता है। फाइबर की मात्रा ज्यादा होने की वजह से ये टाइप 2 डायबिटीज का खतरा कम करती हैं। बीन्स ब्लड ग्लुकोज का स्तर सुधारते हैं। इसके अलावा ये बढ़े ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रोल को भी कम करते हैं। इसलिए डायबिटीज के मरीजों को बीन्स जरूर खाना चाहिए।

मछली (Fish)- एक्सपर्ट्स डायबिटीज के मरीजों को हफ्ते में कम से कम एक फिश खाने की सलाह देते हैं, खासतौर से ऑयली फिश। इनमें ओमेगा 3 ऑयल भरपूर मात्रा में होता है जो दिल को सुरक्षित रखता है। डायबिटीज के ज्यादातर मरीजों में किडनी की बीमारी पाई जाती है। फिश खाने से डायबिटीज के मरीजों में किडनी की बीमारी की संभावना कम हो जाती है।

नट्स (Nuts)- कुछ लोग सिर्फ स्वाद के लिए नट्स खाते हैं लेकिन इसे डेली डाइट में शामिल करने से डायबिटीज के मरीजों को काफी फायदा होता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार बादाम, काजू, हेजलनट्स, अखरोट और पिस्ता खाने से टाइप 2 डायबिटीज और हालई कोलेस्ट्रॉल वाले लोगों में ब्लड शुगर के स्तर को कम किया जा सकता है। नट्स हेल्दी फैट्स को बढ़ाते हैं लेकिन इन्हें बहुत ज्यादा खाने से बचना चाहिए।

शकरकंद (Sweet potatoes)- टाइप 1 डायबिटीज वालों को कुछ मात्रा में कार्ब्स खाना चाहिए वरना इनके ब्लड शुगर का स्तर बहुत कम हो सकता है। वहीं टाइप 2 डायबिटीज वाले मरीजों को अपनी लगभग आधी कैलोरी कार्ब्स से लेनी चाहिए। आलू की तुलना में शकरकंद में ग्लाइमेक्स इंडेक्स कम होता है। शकरकंद में फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जो खून में धीमी गति से ब्लड शुगर बनाता है।

ओट्स (Oats)- ग्लाइमेक्स इंडेक्स में कम होने की वजह से ओट्स टाइ 2 डायबिटीज के मरीजों के लिए अच्छा विकल्प रहता है। इनमें भरपूर मात्रा में फाइबर होता है जो वजन को कंट्रोल करने के साथ-साथ पाचन को भी सही रखता है। ये डायबिटीज के मरीजों को दिल की बीमारियों से भी बचाता है। स्टडी के अनुसार अन्य चीजों की तुलना में ब्रेकफास्ट में ओट्स खाने से ग्लुकोज का स्तर ज्यादा कंट्रोल रहता है। इसे दूध के साथ, खिचड़ी बनाकर या फिर स्मूदी के तौर पर भी लिया जा सकता है।

ब्लूबेरीज (Blueberries)- छोटे से दिखने वाले ब्लूबेरीज में ढेरों फायदे छिपे हैं। फलों या सब्जियों की तुलना में इनमें एंटीऑक्सीडेंट ज्यादा होता है। ब्लूबेरी में नेचुरल रूप से पाए जाने वाले फाइटोकेमिकल्स पर शरीर को कई बीमारियों से बचाते हैं। इनमें  ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है और ये फाइबर से भरपूर होते हैं। इसलिए ये ब्लड शुगर को आसानी से कंट्रोल में रखते हैं। ब्रिटिश मेडिकल जर्नल में प्रकाशित हार्वर्ड स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ पेपर के अनुसार ब्लूबेरीज खाने से डायबिटीज की बीमारी से बचा रहा जा सकता है।

Tags: Diabetesdiabetes care tipsdiabetes controlDiabetes news
Previous Post

डायबिटीज़ के सबसे ज्यादा ये लोग होते हैं शिकार

Next Post

जया एकादशी व्रत में न करें इनका प्रयोग, वरना नहीं मिलेगा पूजा का फल

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

‘युवा संवाद-2026’ में नितिन नवीन ने युवाओं से किया सीधा संवाद

08/10/2026
Main Slider

रामविलास जी को जो सम्मान बिहार में मिला, वही यूपी में भी दिलाएंगेः मुख्यमंत्री

08/10/2026
Main Slider

Uttarakhand: 39,815 परिवारों को अपने गांव में मिली पक्की छत, पीएमएवाई-जी ने पकड़ी रफ्तार

08/10/2026
Main Slider

‘चांदी का चम्मच लेकर पैदा हुए हैं दोनों राजकुमार’, बीजेपी MLC सुभाष यदुवंश का अखिलेश-राहुल पर हमला

08/10/2026
Main Slider

रामविलास पासवान को बिहार जैसा सम्मान देगा यूपी: मुख्यमंत्री योगी

08/10/2026
Next Post
Jaya Ekadashi

जया एकादशी व्रत में न करें इनका प्रयोग, वरना नहीं मिलेगा पूजा का फल

यह भी पढ़ें

petrol-diesel

पेट्रोल की कीमतों ने फिर पकड़ी रफ्तार, डीजल के दामों में स्थिरता

17/07/2021
glowing skin

ऑयली स्किन पर आएगा निखार, बस आज से ही शुरू कर दें ये काम

11/01/2025
income tax

नए साल से पहले निपटा लें ये सारे काम, वरना पड़ सकता है पछताना

23/12/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version