• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पंजशीर में तालिबान नहीं करेगा हमला, सीजफायर पर बनी सहमति

Writer D by Writer D
26/08/2021
in Main Slider, World, अंतर्राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

तालिबान ने भले ही पूरे इलाके पर कब्जा कर लिया हो, लेकिन पंजशीर तक अभी तक वह नहीं पहुंच पाया है। पंजशीर में अफगानिस्तान के कार्यवाहक राष्ट्रपति अमरुल्ला सालेह की अगुवाई में नॉर्दन अलायंस के लड़ाके तालिबान से जंग लड़ रहे हैं। इस बीच खबर है कि तालिबान और पंजशीर के प्रतिनिधियों के बीच परवान प्रांत की राजधानी चारीकार में बातचीत हुई है। इस दौरान दोनों गुट एक-दूसरे पर हमला नहीं करने पर सहमत हुए हैं।

जानकारी के मुताबिक, अहमद मसूद की अगुवाई में नॉर्दर्न एलायंस और तालिबान के बीच परवान में बातचीत हुई। तालिबान की ओर से बातचीत की अगुवाई मौलाना अमीर खान मुक्तई कर रहा है। तालिबान की ओर से इस बातचीत को अमन जिरगा नाम दिया गया है। ये बैठक परवान जिले के चारिकर इलाके में हो रही है।

पंजशीर को लेकर तालीबान ने कहा है कि दोनों ही तरफ से सीज़फायर पर सहमति बन गई है। पंजशीर में दोनों तरफ के लड़ाके अभी किसी पर गोलीबारी नहीं करेंगे और ना ही किसी तरह का तनाव पैदा किया जाएगा।

काबुल एयरपोर्ट पर भूख से बेहाल लोग, 7500 रु प्लेट चावल, 3000 में पानी की बोतल

आपको बता दें कि बीते दिनों तालिबान और नॉर्दर्न एलायंस के लड़ाकों के बीच पंजशीर की सीमाओं पर गोलीबारी की खबरें सामने आई थीं, जहां करीब 300 तालिबानियों के मारे जाने की बात कही गई थी। तालिबान लगातार पंजशीर पर कब्जे की कोशिश में है, लेकिन नॉर्दर्न एलायंस ऐसा ना करने पर अड़े हैं।

अहमद शाह मसूद के बेटे अहमद मसूद इस वक्त नॉर्दर्न एलायंस की अगुवाई कर रहे हैं। जबकि अफगानिस्तान के कार्यकारी राष्ट्रपति अमरुल्ला सालेह भी इसी इलाके में रुके हुए हैं। सभी की ओर से बातचीत की पेशकश की गई थी, लेकिन ये भी कहा गया था कि अगर तालिबान जंग चाहेगा तो जंग भी लड़ी जाएगी।

साथ ही दोनों ओर साझा सरकार चलाने को लेकर भी बात कर रहे हैं। नॉर्दर्न एलायंस की ओर से कुछ शर्तें रखी गई हैं, जिसपर तालिबान को फैसला लेना है। वहीं तालिबान भी पंजशीर के मसले को जल्द सुलझाने का दावा कर रहा है।

Tags: # world newsafganistankabul airportPanjshirTalibanTaliban-Northern Alliance meeting
Previous Post

TMC सांसद नुसरत जहां ने बेटे को दिया जन्म, पति ने कहा था- ये बच्चा मेरा नहीं है

Next Post

बुजुर्ग की हत्या को थानेदार ने बताया आकाशीय बिजली से मौत, सस्पेंड

Writer D

Writer D

Related Posts

money plant
Main Slider

मनी प्लांट घर पर होने के बाद भी नहीं हो रहा लाभ, तो हो सकती है ये वजह

03/05/2026
Animals
Main Slider

इन जानवरों को खिलाने-पिलाने से दूर होती हैं जीवन की बाधाएं, मजबूत होते हैं ये ग्रह

03/05/2026
kalava
Main Slider

कितने दिन के बाद बदलना चाहिए कलावा, जानें इसके पीछे की धार्मिक मान्यता

03/05/2026
dark chin
Main Slider

ठुड्डी का कालापन कर रहा है शर्मिंदा, निजात पाने के लिए आजमाए ये उपाय

03/05/2026
Toner
Main Slider

इस चीज से मिलेगा कोरियन जैसा निखार, जानें बनाने का तरीका

03/05/2026
Next Post
Sambhal violence: Now DIG jail suspended

बुजुर्ग की हत्या को थानेदार ने बताया आकाशीय बिजली से मौत, सस्पेंड

यह भी पढ़ें

पेट्रोल और डीजल की कीमत नहीं हुआ बदलाव, जानें आज कितनी है कीमत

24/07/2020
chardham yatra

चारधाम यात्रा के लिए शुरू हुए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

21/02/2023
Crematorium 25

कोरोना प्रकोप : श्मशान घाटों में दाह संस्कार के लिए घंटों का इंतजार

25/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version