• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बुजुर्ग की हत्या को थानेदार ने बताया आकाशीय बिजली से मौत, सस्पेंड

Writer D by Writer D
26/08/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, लखनऊ
0
Sambhal violence: Now DIG jail suspended

suspended

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ के ग्रामीण इलाके के माल थाना क्षेत्र के अटारी गांव में बुधवार की सुबह 60 साल के तेज नारायण उर्फ तेजा महाराज की लाश घर के बाहर पोर्च में बिस्तर पर मिली थी। जिस चारपाई पर तेजा महाराज रात को सोए थे, उसी पर सुबह उनकी लाश मिली। शव के सिर और ऊपर के हिस्से में काफी खून लगा हुआ था। मौके पर माल थाने के प्रभारी राम सिंह और सीओ मलिहाबाद नवीना शुक्ला ने जांच पड़ताल की और मीडिया को बताया कि आकाशीय बिजली गिरने से यह मौत प्रतीत हो रही है।

तमाम अधिकारियों एसपी से लेकर सीओ, थानेदार किसी ने भी यह जरूरत नहीं समझी कि बारीकी से तहकीकात की जाए और आकाशीय बिजली गिरने से मौत का अंदेशा जता दिया। जब पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आई तो उससे गोली मारकर हत्या करने की पुष्टि हो गई।

पंजशीर में तालिबान नहीं करेगा हमला, सीजफायर पर बनी सहमति

आईजी लखनऊ रेंज लक्ष्मी सिंह ने भी जब इस मामले की जानकारी मांगी थी तो एसपी से लेकर थानेदार ने आकाशीय बिजली गिरने से मौत का शक जताया था लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आते ही पुलिस अधिकारियों के अनुभवों पर सवालिया निशान लग गया। थानेदार से लेकर एसपी तक ने जो लापरवाही बरती उसके लिए आईजी लखनऊ रेंज लक्ष्मी सिंह ने माल थाने के थाना प्रभारी राम सिंह को सस्पेंड कर दिया है और लखनऊ ग्रामीण के एसपी हृदेश कुमार और सीओ मलिहाबाद नवीना शुक्ला से स्पष्टीकरण भी तलब कर लिया है।

मृतक तेज बहादुर उर्फ तेजा महाराज का एक बेटा पुलिस में सब इंस्पेक्टर है और जनपद अयोध्या की रुधौली थाने में तैनात है। बुधवार सुबह जब तेजा महाराज की खून से लथपथ लाश मिली, तब भी चर्चा यही थी की गोली मारकर हत्या की गई है। लेकिन मौके पर गए पुलिस अधिकारियों ने अपने वरिष्ठ अधिकारियों को आकाशीय बिजली गिरने से मौत कहकर गुमराह किया, जिसका खामियाजा भुगतना पड़ा।

80 साल पुराना मकान भरभराकर गिरा, मां और दो बच्चों की मौत

आईजी के निर्देश पर बुधवार को ही फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड ने घटनास्थल का मुआयना किया था। आईजी रेंज लक्ष्मी सिंह ने बताया कि लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई की गई और मामले का खुलासा जल्द ही किया जाएगा।

Tags: crime newsLucknow Newslucknow policeup news
Previous Post

पंजशीर में तालिबान नहीं करेगा हमला, सीजफायर पर बनी सहमति

Next Post

कल्याण सिंह के नाम पर होगा लखनऊ कैंसर संस्थान और बुलंदशहर मेडिकल कॉलेज

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

चार बार के विधायक अनिल शर्मा को सीएम योगी की श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

15/09/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की ग्रीन मोबिलिटी को मिली रफ्तार, नोएडा इलेक्ट्रिक बस डिपो की 100 ई-बसों का शानदार प्रदर्शन

15/09/2026
उत्तर प्रदेश

चार दिव्यांग बच्चों वाले परिवार की दूर हुई छत और पढ़ाई की चिंता, परिवार के लिए योगी सरकार बनी सहारा

15/09/2026
उत्तर प्रदेश

पूरे प्रदेश में जल निकासी व्यवस्था को लेकर अधिकारी अलर्ट मोड में रहें: ए.के. शर्मा

15/09/2026
उत्तर प्रदेश

जो प्रदेश की सेवा में जुटे, योगी सरकार ने उनके परिवारों को दिया स्वास्थ्य सुरक्षा का कवच

15/09/2026
Next Post

कल्याण सिंह के नाम पर होगा लखनऊ कैंसर संस्थान और बुलंदशहर मेडिकल कॉलेज

यह भी पढ़ें

प्याज की कीमतें आसमान छूतीं आ रहीं नजर, जानें कहाँ क्या है भाव

26/10/2020
baby

हैवान पिता ने दो महीने के बच्चे को पटककर मार डाला

06/01/2022
cm yogi

पिछली सरकारों के Genes का हिस्सा था भ्रष्टाचार: सीएम योगी

09/09/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version