• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लक्ष्य प्राप्त करने के लिए टीम वर्क के साथ आगे बढ़ेगी टीम यूपी

Writer D by Writer D
22/04/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने सरकार गठन के एक माह के भीतर सभी मंत्रियों और विभागों के प्रमुख अधिकारियों (Team UP) के साथ अगले पांच साल का रोड मैप तैयार कर लिया है। टीम यूपी लोक कल्याण के संकल्प के साथ रणनीति बनाकर आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री योगी ने सभी मंत्रियों से कहा कि अपने-अपने विभागों के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए टीम वर्क के साथ हमें आगे बढ़ना है।

मुख्यमंत्री योगी ने 25 मार्च को शपथ ग्रहण के बाद सभी विभागों से 100 दिन, छह माह, दो साल और पांच साल की कार्य योजना मांगा था। इसके बाद सभी विभागों को 10 सेक्टरों में बांटा गया और 13 से 21 अप्रैल के बीच सुबह और शाम अलग-अलग सेक्टरों का प्रजेंटेशन हुआ। सभी प्रजेंटेशन में पिछले पांच साल की उपलब्धियों और अगले पांच साल की तैयारियों को रखा गया था। प्रजेंटेशन के बाद मंत्रियों के सुझावों को भी लिया गया और उस पर अमल करने के लिए मुख्यमंत्री ने निर्देश भी दिए। उन्होंने सभी अधिकारियों को अपराध, भ्रष्टाचार और माफियागिरी पर कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

मॉरिशस के PM ने CM योगी से की मुलाकात, व्यापार-पर्यटन को लेकर हुआ मंथन

योगी ने सभी मंत्रियों से कहा कि आपको यह जानकारी होनी चाहिए कि हमें पांच साल पहले प्रदेश किस हालत में मिला था और आज क्या स्थिति है। साथ ही हमें देश में उत्तर प्रदेश को नंबर एक बनाने के लिए क्या करना है ? अब आपको शासन की सभी योजनाओं की जानकारी हो गई है। इसके आधार पर एक्शन प्लान बनाकर विभागीय बैठक भी करें।

अधिक से अधिक तकनीकी का उपयोग और रोजगार पर फोकस

सीएम योगी का लोक कल्याण के साथ तकनीकी और रोजगार पर फोकस है। उन्होंने अधिक से अधिक लेटेस्ट तकनीक के उपयोग पर जोर दिया है, ताकि पूरी व्यवस्था पारदर्शी और भ्रष्टाचार मुक्त हो। उन्होंने प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से अधिक से अधिक लोगों को रोजगार दिलाने के लिए शिक्षा व्यवस्था में सुधार से लेकर विभागों को भी इस दिशा में कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।

योगी ने किया फोन, बैठक में बुलाया

मुख्यमंत्री योगी ने मंत्रियों से कहा है कि वह शनिवार और रविवार को फिल्ड में रहें। धरातल पर लोगों की समस्याओं को समझें और सुझाव दें। उनके फीड बैक पर सोमवार या मंगलवार को आगे की कार्य योजना तय की जाएगी। बैठक में शामिल न हो पाने वाले मंत्रियों को मुख्यमंत्री योगी ने फोन कर बात की, उनकी समस्याओं को समझा और बैठक में शामिल होने के लिए भी कहा।

Tags: cm yogilive hindi newsLucknow NewsNational newsnews hindi todaynews in hindiTodays News
Previous Post

ऊर्जा विभाग के कामकाज पर सीएम धामी ने जताई नाराजगी

Next Post

एक्सपर्ट हाथों में होगी प्रदेश के वाहनों की रफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

money plant
Main Slider

मनी प्लांट घर पर होने के बाद भी नहीं हो रहा लाभ, तो हो सकती है ये वजह

03/05/2026
Animals
Main Slider

इन जानवरों को खिलाने-पिलाने से दूर होती हैं जीवन की बाधाएं, मजबूत होते हैं ये ग्रह

03/05/2026
kalava
Main Slider

कितने दिन के बाद बदलना चाहिए कलावा, जानें इसके पीछे की धार्मिक मान्यता

03/05/2026
dark chin
Main Slider

ठुड्डी का कालापन कर रहा है शर्मिंदा, निजात पाने के लिए आजमाए ये उपाय

03/05/2026
Toner
Main Slider

इस चीज से मिलेगा कोरियन जैसा निखार, जानें बनाने का तरीका

03/05/2026
Next Post
cm yogi

एक्सपर्ट हाथों में होगी प्रदेश के वाहनों की रफ्तार

यह भी पढ़ें

bjp leader arrested

हिस्ट्रीशीटर मनोज सिंह और BJP नेता नारायण सिंह दो साथियों के साथ गिरफ्तार

04/06/2021
gate exam

जुएट एप्टीट्यूट टेस्ट में लेट फीस के साथ आवेदन करने का आज आखिरी दिन

12/10/2020
Post Office

इस स्कीम में करें निवेश, सिर्फ ब्याज से ही कमा लेंगे इतने लाख रुपए

22/09/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version