• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को दी चुनौती, कहा – मुझे ‘करो गिरफ्तार’

Desk by Desk
22/01/2021
in Main Slider, ख़ास खबर, नई दिल्ली, बिहार, राजनीति, राष्ट्रीय
0
तेजस्वी यादव Tejashwi Yadav

तेजस्वी यादव

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पटना। बिहार की नीतीश कुमार सरकार ने सोशल मीडिया पर मंत्री, अधिकारी, विधायक, सांसद के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने पर सख्त कार्रवाई करने का आदेश जारी किया है। इस आदेश को लेकर अब प्रदेश में सियासत शुरू हो गई है। राजद नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री को चुनौती देते हुए कहा कि ‘करो गिरफ्तार’।

प्रयागराज-वाराणसी के बाद अब कानपुर में मॉल उड़ाने की धमकी, सूचना से मची खलबली

बिहार में संघी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लोकतंत्र की ही उड़ा रहे हैं धज्जियाँ 

लोकतंत्र की जननी बिहार में संघी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लोकतंत्र की ही धज्जियाँ उड़ा रहे हैं। यादव ने कहा कि ऐसे कारनामे ही क्यों करते है कि शर्मिंदा होना पड़े? आपने अपना जमीर, सिद्धांत और विचार का सौदा तो भाजपा-संघ से कर लिया है, लेकिन आमजनों के मौलिक अधिकारों का हरगिज नहीं करने देंगे। समझ जाइए!

लोकतंत्र की जननी बिहार में संघी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लोकतंत्र की ही धज्जियाँ उड़ा रहे है।

ऐसे कारनामे ही क्यों करते है कि शर्मिंदा होना पड़े? आपने अपना ज़मीर, सिद्धांत और विचार का सौदा तो भाजपा-संघ से कर लिया लेकिन आमजनों के मौलिक अधिकारों का हरगिज़ नहीं करने देंगे। समझ जाइए!

— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) January 22, 2021

बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को चुनौती देते हुए लिखा, 60 घोटालों के सृजनकर्ता नीतीश कुमार भ्रष्टाचार के भीष्म पितामह, दुर्दांत अपराधियों के संरक्षणकर्ता, अनैतिक और अवैध सरकार के कमजोर मुखिया है। बिहार पुलिस शराब बेचती है। अपराधियों को बचाती है निर्दोषों को फंसाती है। मुख्यमंत्री को चुनौती देता हूं कि अब इस आदेश के तहत मुझे गिरफ्तार करो ।

60 घोटालों के सृजनकर्ता नीतीश कुमार भ्रष्टाचार के भीष्म पितामह, दुर्दांत अपराधियों के संरक्षकर्ता, अनैतिक और अवैध सरकार के कमजोर मुखिया है। बिहार पुलिस शराब बेचती है। अपराधियों को बचाती है निर्दोषों को फँसाती है।

CM को चुनौती देता हूँ- अब करो इस आदेश के तहत मुझे गिरफ़्तार।👇 https://t.co/wDJfoMqgjT

— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) January 22, 2021

तेजस्वी ने एक अन्य ट्वीट में लिखा कि नीतीश कुमार हिटलर के पदचिन्हों पर चल रहे हैं। इधर, राजग के घटक दल के नेता इस आदेश के बचाव में उतर आए हैं। हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने आदेश का बचाव करते हुए कहा कि सोशल मीडिया के जरीए कई दंगाई तत्व, संगठन समाज में आपसी भाईचारा खत्म करने पर तुले हैं, जिसका परिणाम सबको भुगताना पड़ रहा है।

हिटलर के पदचिन्हों पर चल रहे मुख्यमंत्री की कारस्तानियां

*प्रदर्शनकारी चिह्नित धरना स्थल पर भी धरना-प्रदर्शन नहीं कर सकते

*सरकार के ख़िलाफ लिखने पर जेल

*आम आदमी अपनी समस्याओं को लेकर विपक्ष के नेता से नहीं मिल सकते

नीतीश जी, मानते है आप पूर्णत थक गए है लेकिन कुछ तो शर्म किजीए pic.twitter.com/k6rtriCJ3x

— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) January 22, 2021

ऐसे तत्वों पर सरकार कारवाई कर रही है तो विपक्ष को इतना खौफ क्यों सता रहा है? ऐसा तो नहीं कि वही लोग सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करके दंगा फैला रहें हैं? इधर, जदयू के प्रवक्ता निखिल मंडल ने कहा कि ये उन अनपढ़-जाहिल लोगों के लिए है जो दूसरों की मां-बहन की इज्जत नही करना जानते। उन्होंने विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए कहा कि इस आदेश से वैसे लोग ही परेशान हैं।

उल्लेखनीय है कि बिहार की आर्थिक अपराध इकाई ने कहा है कि अगर सोशल मीडिया पर सरकार, मंत्री, सांसद, विधायक और सरकारी अधिकारियों के खिलाफ आपत्तिजनक, अभद्र एवं भ्रंातिपूर्ण टिप्प्णियां करते हैं, तो आप पर सख्त कार्रवाई की जा सकती है।

Tags: ActionbiharChallanganChief MinisterministersMLAsmpsobjectionable commentsofficialspoliticsRJD leadersocial mediaTejashwi Yadavअधिकारीआपत्तिजनक टिप्पणीकार्रवाईचुनौतीतेजस्वी यादवबिहारमंत्रीमुख्यमंत्रीराजद नेताविधायकसांसदसियासतसोशल मीडिया
Previous Post

प्रयागराज-वाराणसी के बाद अब कानपुर में मॉल उड़ाने की धमकी, सूचना से मची खलबली

Next Post

किसानों की जायज मांग पर सरकार को गौर करना चाहिए : कुमारी शैलजा

Desk

Desk

Related Posts

Akhilesh
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की त्वरित कार्रवाई, सकुशल लौटा अखिलेश

04/04/2026
Lalitpur Pharma Park
उत्तर प्रदेश

ललितपुर फार्मा पार्क को मिलेगा ग्लोबल कनेक्टिविटी का बूस्ट

04/04/2026
CM Yogi
Main Slider

निरंतर हो रही बारिश से परेशान किसानों के बीच पहुंचें प्रशासनिक अधिकारी: मुख्यमंत्री

04/04/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

05 अप्रैल को CM योगी भारतेन्दु नाट्य अकादमी के नवीन भवन का करेंगे लोकार्पण

04/04/2026
CM Yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री ने परोसा मिड-डे मील, बच्चों से कहा- रोज स्कूल आना

04/04/2026
Next Post
कुमारी शैलजा Kumari Selja

किसानों की जायज मांग पर सरकार को गौर करना चाहिए : कुमारी शैलजा

यह भी पढ़ें

Excise department raids

सरकारी ठेके पर आबकारी विभाग का छापा, 18 लाख की अवैध शराब समेत 14 तस्कर गिरफ्तार

17/03/2021
SpiceJet

बीच आसमान में टॉयलेट में फंसा यात्री, एयरलाइन ने दी ये सफाई

17/01/2024
Gujiya

होली पर बनाए ‘नटखट गुजिया, नोट करें आसान रेसिपी

17/03/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version