• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बीच आसमान में टॉयलेट में फंसा यात्री, एयरलाइन ने दी ये सफाई

Writer D by Writer D
17/01/2024
in Main Slider, महाराष्ट्र, राष्ट्रीय
0
SpiceJet

SpiceJet

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुंबई।  मुंबई से बेंगलुरु जा रही SpiceJet फ्लाइट में 16 जनवरी को एक यात्री दुर्भाग्य से शौचालय के अंदर करीब एक घंटे तक फंसा रहा। उड़ान के दौरान दरवाजे के लॉक में खराबी आने के कारण यह स्थिति बनी।

जानकारी के मुताबिक पीड़ित यात्री मुंबई से बेंगलुरु के लिए जाने वाली SpiceJet की फ्लाइट में मंगलवार को सवार हुआ। फ्लाइट ने जैसे ही बेंगलुरु से उड़ान भरी यात्री टॉयलेट गया। लेकिन जब उसने बाहर निकलने के लिए दरवाजा खोलने की कोशिश की तो दरवाजा नहीं खुला। यात्री ने काफी कोशिश की, लेकिन किसी भी तरह से दरवाजा नहीं खुल सका।

लैंडिंग के बाद टेक्नीशियन को बुलाया

कई प्रयासों के बाद भी जब फ्लाइट का दरवाजा नहीं खुला तो यात्री ने क्रू मेंबर्स से दरवाजा खुलवाने की अपील की, लेकिन कई कोशिशों के बाद वह भी दरवाजा नहीं खोल सके। यात्री से तब तक रुकने के लिए कहा गया, जब तक प्लेन लैंड नहीं हो जाता।

फ्लाइट के लैंड होने के बाद टेक्नीशियन को बुलाया गया और काफी मशक्क्त के बाद किसी तरह दरवाजा खोला जा सका। इस दौरान यात्री को एक घंटे से ज्यादा समय तक प्लेन के टॉयलेट में ही कैद रहना पड़ा। फ्लाइट में सवार इस यात्री की पूरी यात्रा टॉयलेट के अंदर ही कट गई।

दरवाजे के नीचे से खिसकाया नोट

इस दौरान क्रू मेंबर ने टॉयलेट के दरवाजे के नीचे से एक नोट अंदर खिसकाया। इसमें लिखा गया था कि हम दरवाजा खोलने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। हालांकि, दरवाजा नहीं खोल पा रहे हैं। घबराइए मत, कुछ ही मिनट में प्लेन लैंड हो जाएगा। तब तक आप कमोड की सीट को बंद करके उस पर बैठ जाइए और खुद को सुरक्षित कर लीजिए। लैंडिंग के बाद प्लेन का दरवाजा खुलते ही इंजीनियर आ जाएगा। परेशान मत होइए।

अमेरिका

SpiceJet ने जारी किया बयान

घटना के बाद SpiceJet ने बयान जारी कर खेद व्यक्त किया। एयरलाइन ने अपनी सफाई में कहा है कि यात्री को पूरी जर्नी के दौरान मदद मुहैया कराई गई। अपने बयान में एयरलाइन ने भी घटना की जानकारी दी। कंपनी के मुताबिक मामला 16 जनवरी का है। प्लेन के टॉयलेट का दरवाजा लॉक में खराबी आने के कारण नहीं खुल पाया। एयरलाइन ने दावा किया है कि पूरी यात्रा के दौरान पैसेंजर को मदद और गाइडेंस दिया गया। लैंडिंग के बाद एक इंजीनियर ने टॉयलेट का दरवाजा खोला।

Tags: Mumbai NewsNational newsSpiceJet Airlines
Previous Post

इस घास का तिलक बनाता है धन का महायोग

Next Post

सुनंदा पुष्कर को याद कर भावुक हुए शशि थरूर, यूजर्स ने लगाई फटकार

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Bhagwant Mann
पंजाब

मातृ-पुत्री सम्मान योजना की दूसरी किस्त जारी, महिलाओं के खातों में पहुंचे पैसे

01/10/2026
Main Slider

वीरता पदक पाकर बोले पुलिसकर्मी- अत्याधुनिक संसाधनों से मजबूत हुई पुलिसिंग, जनता में बढ़ा सुरक्षा का भरोसा

01/10/2026
Main Slider

वृद्धजन परिवार की विरासत और सुरक्षाकवच, सम्मान-सुरक्षा मेरी जिम्मेदारी: धामी

01/10/2026
Main Slider

‘अखिलेश से पूछिए, इंडी गठबंधन की बैठक में क्यों नहीं आए?’, ओपी राजभर का राहुल गांधी पर सीधा हमला

01/10/2026
Main Slider

यूपीआईटीएस: स्वाद की विरासत को मिली वैश्विक उड़ान

01/10/2026
Next Post
Shashi Tharoor pays tribute to Sunanda Pushkar

सुनंदा पुष्कर को याद कर भावुक हुए शशि थरूर, यूजर्स ने लगाई फटकार

यह भी पढ़ें

प्रेम प्रसंग के चलते सिपाही ने महिला पुलिसकर्मी को मारी गोली, फिर खुद को भी किया घायल

31/01/2021
Suicide

मां-पुत्र ने की तेज़ाब पीकर आत्महत्या

19/04/2023
encounter

शोपियां में सुरक्षाबलों ने आतंकियों को घेरा, 1 को किया ढेर

13/05/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version