• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मिताली की नाबाद पारी की बदौलत भारतीय महिला टीम ने इंग्लैंड को दी पटखनी

Writer D by Writer D
04/07/2021
in Main Slider, ख़ास खबर, खेल
0
mitali raj

mitali raj

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कप्तान मिताली राज की नाबाद 75 रन की जबरदस्त पारी की बदौलत भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड को तीसरे और आखिरी वनडे में शनिवार को चार विकेट से हरा दिया। हालांकि यह मैच हारने के बावजूद इंग्लैंड ने तीन मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली।

वर्षा बाधित इस मुकाबले में ओवरों की संख्या 47 कर दी गयी। इंग्लैंड ने 47 ओवर में 219 रन बनाये जबकि भारत ने 46.3 ओवर में छह विकेट पर 220 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। कप्तान मिताली ने 86 गेंदों पर आठ चौकों की मदद से नाबाद 75 रन की मैच विजयी पारी खेली। ओपनर शेफाली वर्मा ने 19 और स्मृति मंधाना ने 57 गेंदों में आठ चौकों के सहारे 49 रन बनाये। हरमनप्रीत कौर ने 16 और दीप्ति शर्मा ने 18 रन बनाये जबकि स्नेह राणा ने 22 गेंदों में तीन चौकों की मदद से 24 रन की पारी खेली।

रामायण वाटिका में औषधीय पौधे रोपित कर मंत्रियों ने किया शुभारंभ

मिताली और राणा ने छठे विकेट के लिए 50 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की। राणा 46वें ओवर की आखिरी गेंद पर आउट हुई लेकिन तब तक भारत का स्कोर 214 रन पहुंच चुका था। मिताली ने 47वें ओवर की तीसरी गेंद पर विजयी चौका मारकर जीत भारत की झोली में डाल दी। मिताली को प्लेयर ऑफ द मैच और सोफी एक्लस्टोन को प्लेयर ऑफ द सीरीज का पुरस्कार मिला।

इससे पहले इंग्लैंड की पारी में कप्तान हीथर नाईट ने 46 और नताली शिवर ने 49 रन बनाये। इंग्लैंड एक समय तीन विकेट पर 151 रन बनाकर अच्छी स्थिति में था लेकिन इसके बाद उसने 68 रन जोड़कर अपने शेष सात विकेट गंवा दिए। भारतीय गेंदबाजों में दीप्ति शर्मा ने 10 ओवरों में 47 रन देकर तीन विकेट हासिल किये।

दोनों टीमें अब नौ जुलाई से तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेलेंगी।

Tags: cricket newsindian women cricket teammitali rajsports news
Previous Post

रामायण वाटिका में औषधीय पौधे रोपित कर मंत्रियों ने किया शुभारंभ

Next Post

ब्रिटेन-इटली की यात्रा के लिए जनरल नरवणे हुए रवाना, वॉर मेमोरियल का करेंगे उद्घाटन

Writer D

Writer D

Related Posts

besan
Main Slider

गर्मियों में भी फेस में निखार लाएगा ये आटा`

24/05/2026
Shani Jayanti
Main Slider

कुंडली में शनि के कमजोर होने पर जीवन में होती हैं ऐसी भयंकर घटनाएं, करें उपाय

24/05/2026
Main Slider

सूर्य देव को अर्घ्य देते समय करें इस मंत्र का जाप, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति

24/05/2026
Sattu ke laddu
Main Slider

गर्मियों में ठंडक देंगे ये लड्डू, नोट करें आसान रेसिपी

24/05/2026
Vinesh Phogat
खेल

WFI को फटकार, विनेश फोगाट को एशियन गेम्स ट्रायल में खेलने की छूट

22/05/2026
Next Post
General Naravane

ब्रिटेन-इटली की यात्रा के लिए जनरल नरवणे हुए रवाना, वॉर मेमोरियल का करेंगे उद्घाटन

यह भी पढ़ें

CM Yogi

यूपी बना विश्वास का प्रतीक, यही हमारी सबसे बड़ी पूंजी: मुख्यमंत्री

07/03/2026
लाल कृष्ण आडवानी

भूमि पूजन से पहले बोले लाल कृष्ण आडवाणी- मेरे जीवन का एक सपना आज होगा पूरा

05/08/2020
loot

किसान से डेढ़ लाख रुपये लूटे

04/03/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version